राष्ट्रवाणी: जैकेट, ब्लेजर और वूलन कार्गो पैंट… बहराइच में यहां मिल रहा विंटर कलेक्शन बहराइच में सजी हिमालयन बुद्धिस्ट मार्केट, हिमाचल से आए कारोबारियों का खास विंटर कलेक्शन, जानें लोकेशनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:32 ISTBahraich News: बहराइच में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए खास मार्केट सज गई है. शहर के पानी टंकी इलाके में लगी हिमालयन बौद्धिस्ट मार्केट में हिमाचल प्रदेश से आए कारोबारी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए विंटर कलेक्शन लेकर पहुंचे हैं. यहां जैकेट, ब्लेजर, सदरी, स्वेटर से लेकर टोपी और मफलर तक कई तरह के विकल्प मिल रहे हैं. कपड़ों की कीमत 800 रुपये से शुरू होकर 4,000 रुपये तक है. जानिए इस मार्केट में क्या-क्या खास मिल रहा है और यह कहां लगाई गई है. बहराइच: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो जाती है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए कुछ अलग और अच्छी वैरायटी के कपड़े ढूंढ रहे हैं तो बहराइच के पानी टंकी क्षेत्र में लगी हिमालयन बौद्धिस्ट मार्केट पहुंच सकते हैं. यहां हिमाचल प्रदेश से आए कारोबारी सर्दियों के कपड़ों का खास कलेक्शन लेकर पहुंचे हैं. मार्केट में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए कई तरह के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं. इस मार्केट में जैकेट, ब्लेजर, सदरी, स्वेटर, टोपी और मफलर समेत सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले कई सामान मिल रहे हैं. यहां कपड़ों की कीमत भी अलग-अलग रखी गई है. कारोबारियों के मुताबिक, इस मार्केट में 800 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक के कपड़े उपलब्ध हैं. महिलाओं और पुरुषों के लिए मिल रहे कई डिजाइन मार्केट में मौजूद कारोबारी सुनील कुमार ने बताया कि यह हिमालयन बौद्धिस्ट मार्केट है, जहां सर्दियों से जुड़े कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं. पुरुषों के लिए जैकेट, ब्लेजर और सदरी रखी गई हैं. वहीं महिलाओं के लिए हाफ जैकेट, क्रॉप जैकेट, लॉन्ग ब्लेजर, शॉर्ट ब्लेजर और क्रॉप ब्लेजर जैसे विकल्प हैं. उन्होंने बताया कि महिलाओं के कपड़ों में ब्लैक एंड व्हाइट, पिंक और ग्रीन समेत कई रंगों का कलेक्शन मौजूद है. सुनील कुमार के मुताबिक, यहां कपड़ों की कीमत करीब 1200 रुपये से शुरू होकर 3200, 3500 और 4000 रुपये तक है. उनका दावा है कि यहां मिलने वाला सामान सामान्य बाजार से अलग है और इसकी क्वालिटी भी बेहतर है. Advertisement 800 से 1300 रुपये तक में मिल रहे गर्म कपड़े हिमाचल प्रदेश से आई कारोबारी सीता देवी ने बताया कि उनके पास टॉप, टोपी, फर इन, हाफ स्वेटर और सदरी समेत सर्दियों के कई तरह के कपड़े हैं. इनकी शुरुआती कीमत करीब 1000 से 1300 रुपये के आसपास है. उन्होंने बताया कि सभी सामान के रेट फिक्स रखे गए हैं. वहीं, कारोबारी मीना कुमारी ने बताया कि उनके कलेक्शन में पुरुषों के लिए जैकेट, सदरी, कोट, विंडशीटर, लोअर, ट्रैकसूट, टोपी, मफलर और मोजे मौजूद हैं. इसके अलावा महिलाओं के लिए जैकेट और टॉप भी रखे गए हैं. इनके दाम करीब 800 से 900 रुपये से शुरू होते हैं. ग्राहकों को पसंद आ रही कपड़ों की क्वालिटी मार्केट के पास दुकान चलाने वाले आशीष कुमार ने बताया कि उन्होंने यहां जैकेट और वूलन कार्गो पैंट देखी है. उनके अनुसार, दूसरे बाजारों की तुलना में यहां कपड़ों की क्वालिटी अच्छी नजर आ रही है. पानी टंकी क्षेत्र में लगी है मार्केट यह हिमालयन बौद्धिस्ट मार्केट बहराइच शहर के पानी टंकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने और सांझा चूल्हा रेस्टोरेंट के बगल में अंदर की तरफ लगाई गई है. यहां लोग सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं. अगर आप भी अपने लिए जैकेट, ब्लेजर या दूसरे गर्म कपड़ों का अलग कलेक्शन देखना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bahraich,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 11:32 ISTऔर पढ़ें
Trending
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को 120वां युद्धपोत सौंपा; एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी ‘अशांक’ को सौंपा गया – भारतीय पीएसयू
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी

