राष्ट्रवाणी: इमाम ने किशोर से किया कुकर्म, बच्चे ने उर्दू सीखने से किया इनकार तब खुला मामलाइमाम ने 14 के साल किशोर से किया कुकर्म, बच्चे ने उर्दू सीखने से किया इनकार तब खुला मामलाReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:32 ISTप्रयागराज के शिवकुटी इलाके में मस्जिद के इमाम मोहम्मद जाहिद पर 14 वर्षीय किशोर के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.(सांकेतिक तस्वीर)प्रयागराज में एक मस्जिद के पेश इमाम पर 14 वर्षीय किशोर के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. आरोप है कि इमाम ने मस्जिद के अंदर कई बार किशोर के साथ कुकर्म किया और मुंह बंद रखने के लिए उसे डराया-धमकाया. आरोपी की हरकतों से परेशान किशोर ने उर्दू-अरबी की पढ़ाई छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद उसने अपनी मां को शोषण की पूरी कहानी बताई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद इलाके का है. 14 वर्षीय किशोर मस्जिद में उर्दू और अरबी की शिक्षा लेने जाता था. आरोप है कि मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद जाहिद ने इसी दौरान उसके साथ कई बार कुकर्म किया. इतना ही नहीं आरोपी किशोर को धमकाता था, ताकि वह किसी को घटना के बारे में न बताए. बच्चे ने ऊर्दू-अरबी सीखने से किया इनकार आरोप है कि शोषण से परेशान किशोर ने मस्जिद जाना और उर्दू-अरबी सीखना बंद करने का फैसला किया. जब मां ने इसकी वजह पूछी तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. इसके बाद मां ने शिवकुटी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. कार्रवाई करते हुए 37 वर्षीय मोहम्मद जाहिद को रसूलाबाद रीवर फ्रंट रोड से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. About the Authorपत्रकारिता की दुनिया में करीब 23 साल का अनुभव. देश-दुनिया से लेकर कारोबार तक की खबरों पर लगातार नजर. खबर को सिर्फ सूचना के तौर पर नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपी कहानी और उसके असर के साथ समझने की कोशिश. यही पहचान है…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Prayagraj,Prayagraj,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 11:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी

