राष्ट्रवाणी: ट्रक क्लीनर से बना ‘लॉफिंग बॉय’, अब पास की 10वीं कक्षा, कभी छूट गई थी पढ़ाई ट्रक क्लीनर से बना ‘लॉफिंग बॉय’, अब पास की 10वीं की परीक्षा, कभी चौथी के बाद छूट गई थी पढ़ाईWritten by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:23 ISTInspiring Story : तेलंगाना के अरुण कुमार का हंसते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह ‘लॉफिंग बॉय’ के नाम से मशहूर हो गए. कभी आर्थिक तंगी के कारण चौथी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले अरुण ट्रक क्लीनर का काम करते थे. ट्रक ड्राइवर नेहरू की मदद से उन्होंने दोबारा पढ़ाई शुरू की और मार्च 2026 में दसवीं की परीक्षा पास कर ली.Inspiring Story : अरुण को 10 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी.Inspiring Story : सोशल मीडिया पर हंसने वाले लड़ने के मीम आपने जरूर देखे होंगे. अरुण नाम के इस लड़के को लोग ‘लाफिंग बॉय’ के नाम से जानते हैं. उसकी खिलखिलाती हंसी का एक वीडियो इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ कि वह रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया. अब वह लड़का एक अलग वजह से चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कभी गरीबी के कारण चौथी कक्षा के बाद स्कूल छोड़ने को मजबूर हुए अरुण ने अब दसवीं की परीक्षा पास कर अपने जीवन की नई शुरुआत की है. इस सफर में ट्रक ड्राइवर नेहरू का अहम योगदान रहा. रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुण कुमार की जिंदगी आसान नहीं रही. आर्थिक तंगी के चलते महज 10 साल की उम्र में उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. चौथी कक्षा के बाद परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने काम करना शुरू कर दिया. बाद में वह नेहरू नाम के एक ट्रक ड्राइवर के साथ क्लीनर के तौर पर काम करने लगे. ट्रक में सामान और सफर के बीच ही उनका बचपन बीतने लगा. इसी दौरान एक दिन चाय की दुकान पर ब्रेक के समय नेहरू ने अरुण का हंसते हुए वीडियो बना लिया. अरुण की बेफिक्र और बिंदास हंसी ने लोगों का ध्यान खींचा. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते अरुण इंटरनेट के चहेते बन गए. लाखों लोगों ने उनकी हंसी को पसंद किया. हालांकि, इस लोकप्रियता के पीछे एक ऐसी कहानी थी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे. ट्रक की केबिन बनी क्लासरूम अरुण की लोकप्रियता देखकर नेहरू ने उनकी जिंदगी बदलने का फैसला किया. सोशल मीडिया पर लोग अरुण की हंसी की तारीफ कर रहे थे, लेकिन अरुण खुद उन तारीफों को पढ़ नहीं सकते थे, क्योंकि उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई थी. नेहरू ने महसूस किया कि अरुण को सिर्फ सोशल मीडिया पर पहचान दिलाना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा से जोड़ना भी जरूरी है. ट्रक ड्राइवर ने उठाई पढ़ाई की जिम्मेदारी Advertisementइसके बाद नेहरू ने अरुण की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई. उन्होंने अरुण के लिए किताबें खरीदीं, परीक्षा की फीस भरी और दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने में मदद की. ट्रक की केबिन ही अरुण की क्लासरूम बन गई. सड़क पर सफर के दौरान मिलने वाले खाली समय में नेहरू उन्हें अक्षर और गणित पढ़ाते थे. आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लाई. मार्च 2026 में अरुण ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा पास कर ली. जिस लड़के की पढ़ाई कभी गरीबी के कारण छूट गई थी, उसने ट्रक में बैठकर पढ़ाई की और दसवीं तक का सफर पूरा किया. सोशल मीडिया ने भी बदली जिंदगी आज अरुण और नेहरू साथ मिलकर सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते हैं. उनकी लोकप्रियता के चलते उन्हें ब्रांड कोलैबोरेशन भी मिलने की खबरें हैं. इससे दोनों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है. अरुण की कहानी इस बात की मिसाल है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता किसी की जिंदगी में बदलाव का जरिया बन सकती है, लेकिन सही मायने में सफलता तब मिलती है जब उस लोकप्रियता का इस्तेमाल किसी के भविष्य को बेहतर बनाने में किया जाए. अरुण को इंटरनेट ने पहचान दी, लेकिन नेहरू के सहयोग ने उन्हें दोबारा शिक्षा से जोड़कर जिंदगी को एक नई दिशा दी.About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 23, 2026, 11:23 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी

