राष्ट्रवाणी: मुरादाबाद के मेकअप और हेयर आर्टिस्ट चाहत बॉलीवुड और क्रिकेटर के साथ किए काममुरादाबाद के युवा मेकअप और हेयर आर्टिस्ट चाहत ने विराट कोहली, और अक्षय कुमार जैसे कई बॉलीवुड व क्रिकेट सितारों के साथ किया काम, जानेंReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:26 ISTमुरादाबाद के युवा मेकअप और हेयर आर्टिस्ट चाहत ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और अक्षय कुमार जैसे कई बॉलीवुड व क्रिकेट सितारों के साथ काम किया है. वह अमित शाह के बेटे का भी मेकअप और हेयरकट कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि अभी मुझे इस फील्ड में बहुत आगे जाना है और अपना नाम आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि अभी लास्ट हेयरकट मेने रिंकू सिंह का किया था जो क्रिकेटर भी है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा बहुत सारे यूट्यूबर भी मुझसे ही मेकअप और हेयर कट कराते हैंख़बरें फटाफट मुरादाबाद: एक ऐसे युवा जो मेकअप आर्टिस्ट हैं. जिन्होंने अपनी कला और हुनर के दम पर खास पहचान बनाई है. इनकी महारत मेकअप के साथ-साथ हेयर कटिंग और शेविंग में भी है. खास बात ये है कि ये बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों तक का मेकअप कर चुके हैं. इनके काम की खासियत और बेहतरीन कला के चलते दूर-दराज के शहरों से भी लोग इनकी सेवाएं लेने पहुंचते हैं. कम उम्र में अपने हुनर के दम पर इन्होंने अलग पहचान बनाई है. आज इनकी मांग लगातार बढ़ रही है और इनका काम युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है. 2015 से कर रहे है काम मेकअप आर्टिस्ट्स एंड हेयर आर्टिस्ट चाहत ने लोकल 18 बताया कि 2015 से मैंने मेकअप आर्टिस्ट और हेयर आर्टिस्ट का काम शुरू किया था. तकरीबन आज मुझे 11 साल हो गए हैं. मैंने इन दिनों में काफी सारे चर्चित लोगों के मेकअप और हेयर स्टाइल चेंज किए हैं.जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, इशान किशन, सहित बहुत सारे क्रिकेट से जुड़े सितारे हैं. जिनका मेकअप और हेयर स्टाइल का काम मैंने किया है. उन्होंने कहा कि मेरे गुरु वर्ल्ड के सबसे बड़े स्टाइलिश हैं. उन्हीं से मैंने यह काम सीखा था. बंबई में वह काम करते हैं और वहीं से मैंने कोर्स किया था और उन्हीं से मैंने यह काम सीखा था. Advertisementउन्होंने बताया कि मैंने अपने गुरु जी को देखा था कि बहुत सारे सेलिब्रिटीज का वह हेयर कट करते थे और मेकअप करते थे. ऐसे में मेरे मन में भी आया कि मैं भी एक स्टाइलिश बनू और बड़े-बड़े लोगों के मेकअप और हेयर स्टाइल का काम करूं. फिर मैंने अपना यह काम शुरू किया और मैं इस चीज में एक्सपर्ट बन गया. अक्षय कुमार व तमन्ना भाटिया के साथ कर चुके हैं काम उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अक्षय कुमार की ओ माय गॉड मूवी आई थी. जिसमें मैं उनके साथ रहा था. इसके अलावा तमन्ना भाटिया जी के साथ भी मैं काम किया है. बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के साथ भी काम किया है. इसके अलावा पंजाब के सिंगर जस मानक के साथ भी काम किया है. उन्होंने कहा कि यह सभी कांटेक्ट मुझे अपने गुरु जी के बेस पर मिलते हैं. गुरुजी के द्वारा ही मुझे बताया जाता है कि आपको इन लोगों का काम करना है. इनके पास जाना है. इनका मेकअप करना है या इनका हेयर एंड सेविंग कट करनी है.उन्होंने बताया कि मेरे गुरुजी जो मुंबई में रहते हैं. डेढ़ से 2 लाख रुपए हेयरकट के लेते थे. इसके अलावा अगर मेरे चार्ज की बात की जाए तो मैं 25 से 30000 रुपए हेयर कट के ले लेता हूं. बाकी मेकअप और स्टाइल के अलग-अलग चार्ज रहते हैं. राजनीतिक लोगों का भी कर चुकें है काम उन्होंने कहा कि अभी मुझे इस फील्ड में बहुत आगे जाना है. इस फील्ड में मुझे बहुत आगे बढ़ाना है और अपना नाम आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि अभी लास्ट हेयरकट मेने रिंकू सिंह का किया था जो क्रिकेटर भी है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा बहुत सारे यूट्यूबर भी मुझसे ही मेकअप और हेयर कट कराते हैं और राजनीति की अगर बात की जाए तो गृहमंत्री अमित शाह जी के बेटे का मेकअप और हेयरकट भी मैं ही करता हूं. उनके साथ भी मैं बहुत काम किया है. इसके अलावा ज्यादातर क्रिकेट के सितारे बॉलीवुड के सितारे और राजनीति से जुड़े लोगों का में कटिंग सेविंग मेकअप कर चुका हूं. उन्होंने कहा कि छोटे स्तर की अगर बात की जाए तो छोटे स्तर पर में 2500 रुपए मिनिमम चार्ज हेयरकट के लेता हूं. बाकी डिमांड के हिसाब से चार्ज लिया जाता है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Moradabad,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 11:26 ISTऔर पढ़ें
Trending
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को 120वां युद्धपोत सौंपा; एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी ‘अशांक’ को सौंपा गया – भारतीय पीएसयू
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी

