राष्ट्रवाणी: बेटी की बिंदोली में नाचते-नाचते पिता की मौत, मां-बहन से छिपाई खबरUdaipur News: पिता की मौत, मां-बहन को बताया ICU में हैं… बेटी की डोली उठने के बाद हुआ पिता का अंतिम संस्कारReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:25 ISTUdaipur News: उदयपुर के ऋषभदेव क्षेत्र के पटियार गांव में बेटी की शादी के दौरान पिता की अचानक मौत हो गई. बिंदोली में नाचते समय शंकरलाल मेघवाल की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बेटे ने मां और बहन से पिता की मौत की खबर छिपाकर रात में ही शादी के फेरे करवाए. बेटी की विदाई के बाद पिता का अंतिम संस्कार किया गया.ख़बरें फटाफटबेटी की बिंदोली में नाचते-नाचते पिता की मौत, मां-बहन से छिपाई खबरउदयपुर: उदयपुर जिले के ऋषभदेव उपखंड क्षेत्र के पटियार गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर में बेटी की शादी की शहनाइयों और खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब बेटी की बिंदोली के दौरान नाच रहे पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान शंकरलाल मेघवाल के रूप में हुई है, जो अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में ड्राइवर के पद पर काम कर रहे थे. उनके घर में सबसे बड़ी बेटी प्रियंका की शादी की तैयारियां चल रही थीं. बताया गया कि बिंदोली के दौरान शंकरलाल पूरे उत्साह के साथ डांस कर रहे थे, तभी अचानक उनकी हालत खराब हो गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े. ऋषभदेव से उदयपुर रेफर किया गया पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई. परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए ऋषभदेव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उदयपुर के महाराणा भूपाल (एमबी) चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया. परिजन उन्हें लेकर उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने शंकरलाल मेघवाल को मृत घोषित कर दिया. इस अप्रत्याशित घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिजनों ने एहतियातन शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया. मां और बहन से छिपाया निधन का सच एक ओर पिता की मौत का गहरा सदमा और दूसरी ओर बहन के विवाह की जिम्मेदारी, इस मुश्किल समय में बेटे ने संयम और संवेदनशीलता का परिचय दिया. उसने अपनी मां और दुल्हन बनने जा रही बहन प्रियंका से पिता के निधन की खबर छिपाए रखी और उन्हें बताया कि पिताजी आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं तथा फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं हैं. इसके बाद बेटे ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अगले दिन दोपहर में तय शादी के फेरे रात में ही संपन्न करवाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया . रात में ही दूल्हे पक्ष को बुलाया गया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ प्रियंका के फेरे करवाए गए. Advertisementबेटी की डोली उठने के बाद किया पिता का अंतिम संस्कार बेटी की शादी की तमाम रस्में पूरी होने और प्रियंका की डोली विदा होने के बाद ही परिवार ने पिता शंकरलाल मेघवाल का अंतिम संस्कार किया. इस पूरी घटनाक्रम ने न केवल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे पटियार गांव को भी भावुक कर दिया है. ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने इस कठिन समय में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी की खुशियों और पिता के अंतिम सम्मान के बीच परिवार ने जिस तरह हालात को संभाला.About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Udaipur,RajasthanFirst Published :November 23, 2026, 11:25 ISTऔर पढ़ें

