राष्ट्रवाणी: How To Make Roomali Roti At Home: रूमाली रोटी का नाम सुनते ही होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाली बेहद पतली, मुलायम रोटी याद आ जाती है. इसे देखकर अक्सर लगता है कि ऐसी रोटी घर पर बनाना आसान नहीं होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. सही आटा, सही तरीके से गूंथना और रोटी को सही तापमान पर पकाना आता हो, तो घर पर भी नरम और पतली रूमाली रोटी बनाई जा सकती है. सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपके पास रूमाली रोटी बनाने वाला खास तवा या बर्तन होना जरूरी नहीं है. घर में मौजूद सामान्य लोहे के तवे की मदद से भी इसे बनाया जा सकता है. बस तवे को उल्टा करके इस्तेमाल करना होगा. रूमाली रोटी के लिए आटे का सही अनुपात जरूरी रूमाली रोटी को नरम और पतला बनाने में आटे का अनुपात काफी मायने रखता है. इसके लिए 2 कप मैदा लें और इसमें करीब एक चौथाई कप गेहूं का आटा यानी आटा मिलाएं. दोनों को अच्छी तरह मिला लें. इससे मैदा रोटी को मुलायम और फैलने लायक बनाने में मदद करता है, जबकि गेहूं का आटा आटे को सही बैलेंस देता है. इसलिए दोनों का अनुपात बिगाड़ने से रोटी की बनावट पर असर पड़ सकता है. रूमाली रोटी के आटे को गूंथते समय सिर्फ पानी का इस्तेमाल करने के बजाय उसमें थोड़ा दूध भी मिलाएं. पानी और दूध की मदद से आटा अच्छी तरह गूंथा जा सकता है और इससे रोटी ज्यादा मुलायम बनती है. आटा बहुत ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए. इसे अच्छी तरह गूंथकर ऐसा रखें कि बाद में आसानी से पतला फैलाया जा सके. आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटी न बेलें आटा तैयार होने के बाद इसे तुरंत इस्तेमाल करने की गलती न करें. आटे को गीले कपड़े से ढककर कम से कम 30 मिनट के लिए रख दें. आटे को आराम देने से वह अच्छी तरह सेट होता है और उसे बेलना आसान हो जाता है. इससे रोटी को ज्यादा पतला करने पर उसके फटने की संभावना भी कम रहती है. नॉर्मल तवे को ऐसे बनाएं रूमाली रोटी वाला तवा आमतौर पर रूमाली रोटी को उल्टी लोहे की कड़ाही या खास तरह के गुंबदनुमा तवे पर पकाया जाता है. लेकिन घर में ऐसा बर्तन नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप भारी लोहे के सामान्य तवे को उल्टा करके इस्तेमाल कर सकते हैं. तवे को उल्टा रखें और तेज आंच पर अच्छी तरह गर्म होने दें. रोटी इसी गर्म सतह पर पकाई जाएगी. रोटी को तवे पर चिपकने से बचाने के लिए एक आसान तरीका अपनाया जा सकता है. गर्म तवे की सतह पर थोड़ा सा नमक मिला पानी छिड़कें. इसके बाद रोटी को वहां रखें. अगर आप उल्टी कड़ाही का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले उसकी सतह पर हल्का सा तेल लगाएं और फिर नमक वाला पानी छिड़कें. इससे रोटी चिपकने से बच सकती है. अब आटे का एक हिस्सा लें और उस पर थोड़ा मैदा लगाकर उसे जितना हो सके पतला बेलें. रूमाली रोटी की खासियत ही उसकी पतली बनावट है, इसलिए इसे सामान्य रोटी की तरह मोटा न रखें. बेलने के बाद इसे हाथों के बीच हल्के से उछालकर और खींच सकते हैं. ऐसा करते समय ध्यान रखें कि रोटी फटे नहीं. धीरे-धीरे इसे और पतला करें. तवा अच्छी तरह गर्म होने के बाद रोटी को उस पर रखें और मध्यम आंच पर पकाएं. जैसे ही रोटी पर हल्के भूरे निशान दिखाई देने लगें, उसे पलट दें. दोनों तरफ हल्के भूरे निशान आने के बाद रोटी को तवे से हटा लें. रूमाली रोटी को ज्यादा देर तक पकाने की जरूरत नहीं होती. अगर इसे बहुत ज्यादा पकाया गया, तो यह सख्त और सूखी हो सकती है. इसलिए रंग बदलते ही इसे उतारना बेहतर है. रूमाली रोटी को मुलायम रखने का आसान तरीका रोटी पकने के बाद उसे खुला छोड़ने के बजाय हाथ से रूमाल की तरह मोड़ें. इसके बाद इसे साफ सूती कपड़े में लपेटकर रखें. कपड़े में रखने से रोटी की नमी बनी रहती है और यह ज्यादा देर तक मुलायम रह सकती है. इसी तरह बाकी रोटियां भी बनाकर कपड़े में रखते जाएं. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- IPL 2027 Auction : LSG के पर्स में सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rajasthan Zila Pramukh Election 2026: आज 37 जिला प्रमुखों की कुर्सी का फैसला—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

