राष्ट्रवाणी: सर्दियों में कम हाइट वाली लड़कियों के लिए खास फैशन टिप्स जिससे वे लंबी दिख सकें। छोटी हाइट की लड़कियों के लिए विन्टर आउटफिट टिप्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह हर आउटफिट के लिए अलग जूलरी और फुटवियर की जरूरत होती है, उसी तरह कपड़ों के मामले में हाइट का भी खास ख्याल रखना पड़ता है।
इसमें भी कम हाइट वाली लड़कियों की अपनी अलग चुनौतियां हैं, क्योंकि उन्हें हमेशा अपनी पसंद से पहले हाइट को रखना पड़ता है, वरना दूसरा विकल्प हील्स का रह जाता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि इस विन्टर अपना आउटफिट चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें। फैशन ट्रेंड में मोनोक्रोम लुक का मतलब है कि ऊपर से नीचे तक सारा आउटफिट एक ही रंग का हो।
इस लुक में एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स शामिल होते हैं, जिससे आउटफिट जुड़ा हुआ लगता है और हाइट लंबी होने का भ्रम पैदा होता है। इसके लिए आप ब्लू जैकेट के साथ लाइट ब्लू टॉप और डार्क ब्लू जींस का ऑप्शन चुन सकती हैं। शॉर्ट हाइट की लड़कियों को हाई वेस्ट जींस और ट्राउजर्स ही पहनने चाहिए, क्योंकि इसमें कमर ऊपर उठ जाती है और पैर लंबे नजर आते हैं।
पर हमेशा ध्यान रखें कि जब भी हाई वेस्ट जींस खरीदें तो उसकी एंकल लेंथ चेक करें। जींस या पैंट के ऊपर जैकेट या स्वेटर पहनें तो उसे बाहर खुला न छोड़कर अंदर टक कर लें। छोटी हाइट पर घुटनों तक आने वाली जैकेट या स्वेटर पहनने की भूल न करें।
इसके लिए क्रॉप्ड जैकेट और स्वेटर ही परफेक्ट ऑप्शन हैं। ऐसे आउटफिट कमर तक आने की वजह से पैरों को लंबा दिखाते हैं और बॉडी का पूरा लुक भी सही बैलेंस करते हैं। इसके अलावा, लॉन्ग कार्डिगन पहनने पर उसे खुला छोड़ दें।
वर्टिकल पैटर्न वाले आउटफिट लंबी हाइट का भ्रम पैदा करते हैं और इससे लंबाई 2-3 इंच ज्यादा दिखाई देती है। जब भी मार्केट में कपड़े खरीदें और वर्टिकल पैटर्न ऑप्शन में हो तो उसे ही चुनें। सर्दियों में इन दिनों ढीले-ढाले ओवरसाइज्ड ब्लेजर और हूडी का खूब ट्रेंड है, लेकिन यह छोटी हाइट वालों के लिए यह पूरा लुक ही खराब कर सकता है।
इन कपड़ों से शरीर भी पूरी तरह से ढक जाता है और लंबाई का भी कुछ पता नहीं चल पाता। ऐसे में सही फिटिंग का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है।

