राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर: Chhattisgarh Dhan Kharidi मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। किसानों की सुविधा के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। वहीं इस वर्ष किसानों की सुविधाएं कोई ध्यान में रखते हुए 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाये गये है, वर्तमान में 2461 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो गई हैं।
23 नवंबर तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी समर्थन मूल्य हो चुकी हैं। वहीं अब तक प्रदेश में किसानों को 5 लाख से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं। ऐसी अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसानों से 2 लाख 78 हजार 010 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
वहीं, 23 नवंबर को एक ही दिन में 63 हजार 074 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।
किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है।
ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने की सुविधा मिल रही है। धान की बोरियां केंद्र तक पहुंचाने से पहले ही ग्राम कटंगी कला के किसान भीखम पटेल को मालूम था कि उनकी उपज किस दिन खरीदी जाएगी। टोकन आसानी से मिला तो उन्होंने उसी तारीख के हिसाब से ढुलाई का इंतजाम किया और उपार्जन केंद्र पहुंचकर 44 क्विंटल 80 किलो धान बेचा।
चमरा राम पटेल के पुत्र भीखम पटेल ने बताया कि विष्णु भैया की सरकार में उन्हें टोकन लेने से लेकर केंद्र पर धान बेचने तक सहूलियत मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसानों को घर बैठे ऑनलाइन टोकन लेने की सुविधा दी है।
इससे केवल टोकन लेने के लिए उपार्जन केंद्र तक आने-जाने में लगने वाला समय बचता है। बिक्री की तारीख पहले से पता होने पर किसान धान की भराई और ढुलाई के लिए वाहन की व्यवस्था समय पर कर पाते हैं। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 72 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई है।
जिला प्रशासन ने केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की जगह और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। टोकन के अनुसार खरीदी की व्यवस्था है, ताकि किसान निर्धारित दिन अपनी उपज लेकर पहुंचें और सुविधापूर्वक धान बेच सकें। भीखम पटेल ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्था पर खुशी जताई।
उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी सहूलियत यह रही कि जिस दिन के लिए उन्होंने धान तैयार कर ढुलाई का इंतजाम किया था, उसी दिन बिक्री भी पूरी हो गई। पटेल ने कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय की सराहना की।
उनके अनुसार, हर किसान के पास बिक्री के लिए प्रति एकड़ एक जैसी मात्रा में धान उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में यह प्रावधान खास तौर पर उन छोटे किसान परिवारों के लिए राहत भरा है, जिनके पास बेचने के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान होता है। भीखम पटेल ने कहा कि विष्णु भैया की सरकार में धान बेचने के लिए टोकन आसानी से मिल रहा है और उपार्जन केंद्र पर किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है।
उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था और कम धान बेचने वाले पात्र किसानों के लिए पूरी आदान सहायता के प्रावधान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्तर: छत्तीसगढ़ में किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Chhattisgarh Paddy Procurement 2026-27: Over 2.78 Lakh Metric Tonnes of Paddy Purchased, Farmers Get Online Token Facility महिला कलेक्टर को भेजा अश्लील मैसेज! इस विधायक के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज, SP को मिला जाँच का जिम्मा 26 का रण, 26 का समीकरण!
UP में सीटों में फंसी गठबंधन की गांठ, क्या कांग्रेस में बढ़ रही नाराजगी? ठेके के बाहर डॉक्टर’, Jahrili Sharab का ऐसा डर! बिना चेकअप नहीं मिलेगी शराब, और कहीं देखी है ऐसी व्यवस्था?
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा था ‘पाखंडी’, अब सामने आया धीरेन्द्र शास्त्री का जवाब, बोले- ‘मिला बढ़िया आशीर्वाद’ मांग, सवाल, विरोध, ‘सर्व आदिवासी’ लामबंद! राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान, क्यों नाराज है समाज? प्रदेश के 4 DSP का तबादला, सुचिता सिंह को मिली महिला अपराध शाखा की कमान, आप भी देखें पूरी लिस्ट पुलिस निरीक्षक का महिला डांसर के साथ अश्लील डांस और हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लाइन अटैच राज्य लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष की कमान इस पूर्व महिला IAS अफसर को, प्रदेश की भाजपा सरकार का फैसला, आदेश जारी

