राष्ट्रवाणी: महिलाओं के जीवन के हर चरण में शारीरिक और हार्मोनल बदलाव आते हैं, ऐसे में संतुलित आहार बेहद जरूरी है। ड्राई फ्रूट्स महिलाओं के लिए वरदान (Image Source: एआई Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं के शरीर में जीवन के हर चरण जैसे कि किशोरावस्था, प्रेगनेंसी,मातृत्व और मेनोपॉज के दौरान कई शारीरिक और हार्मोनल बदलाव आते हैं।
ऐसे में संतुलित आहार बेहद जरूरी हो जाता है। ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
यदि इन्हें सीमित मात्रा में डेली डाइट का हिस्सा बनाया जाए, तो ये महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आइए समझते हैं कैसे बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स में मौजूद हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्मोन के संतुलन में मदद करते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली थकान और मूड स्विंग्स में भी राहत मिलती है।
महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। बादाम, अंजीर और तिल के साथ खाए जाने वाले कुछ ड्राई फ्रूट्स कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं। किशमिश, सूखे अंजीर और खजूर में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
इन्हें संतुलित आहार के साथ लेने से आयरन की पूर्ति में मदद मिलती है, जिससे एनीमिया का जोखिम कम होता है। विटामिन ई, बायोटिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बादाम और अखरोट त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और बालों को मजबूती देते हैं। अखरोट, पिस्ता और बादाम में मौजूद हेल्दी फैट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।
वहीं ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क के बेहतर कार्य और मेमोरी पॉवर को भी समर्थन देता है। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर और प्रोटीन अधिक होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
बिजी लाइफ स्टाइल वाली महिलाओं के लिए मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स इंस्टेंट एनर्जी देने वाला हेल्दी स्नैक है। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद जिंक, सेलेनियम, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाते हैं। Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

