राष्ट्रवाणी: हरियाणवी लोकगीत ‘बिन बालम ना कदर लुगाई के’ बेबाक अंदाज और तीखे कटाक्ष के लिए इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। ‘बिन बालम ना कदर लुगाई के’ हरियाणवी लोकगीत में बहु कहती है मन की बात (Image Source: एआई Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
जब भी कोई हरियाणवी भाषा में बात करता है, तो उसका बेबाक, जोशीला और ठेठ अंदाज ऐसा लगता है जैसे वो गुस्से में हो या डांट रहा हो। वहीं, दूसरी तरफ इसके लोकगीत ऐसे हैं जिन्हें सुनकर तन-मन दोनों ही खुशी से झूमने लगें। इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा ‘बिन बालम ना कदर लुगाई के’ लोकगीत भी कुछ ऐसा ही है, जो सुनने पर पर तो हास्य लगता है, पर इसका तीखा कटाक्ष किसी को भी सोचने मजबूर कर दे।
पुरुष प्रधान समाज की सच्चाई को इस गीत में एक बहु ने बड़ी ही खूबसूरती से गाकर बताया है। जब बहु कहती है कि ‘शरण दे नाई के, बिन बालम ना कदर लुगाई के’ तो वो यहां अपना दु:ख जाहिर कर रही होती है कि एक महिला की जिंदगी में अगर उसका पति न हो तो उसकी कोई पहचान या कदर नहीं, उसे कोई नहीं पूछता।
दरअसल, यह पंक्तियां समाज पर तंज कसती हैं कि पति के बगैर समाज में उसका कोई अस्तित्व ही नहीं। जहां पहली लाइन समाज पर तीखा कटाक्ष है, वहीं दूसरी लाइन में सास की जी भरकर बुराई सुनने को मिलती है। इन लाइनों पर नजर डालें: ‘मेरी सास के 9-10 बेटे मेरी समझ का एक नहीं कोई लंगड़ा से कोई लूला से मेरी पसंद का एक नहीं’।
आपको नहीं लगता कि यहां बहु अपना स्टैंडर्ड बता रही है और कहना चाह रही है कि उसे बेयर मिनिमम में एडजस्ट करना पड़ रहा है? तभी गायिका बिना किसी झिझक के हंसी-मजाक की आड़ में बता रही है कि इतने बेटे होने के बावजूद कोई भी उसके लायक नहीं। इस हरियाणवी गीत में समाज, सास से बात पति पर भी आती है।
जरा देखिए ये पंक्तियां कि ‘रे मुंह देखण ने शीशा ल्याई लात मार के तोड़ दिया सासु री तेरे बेटे ने मेरा हाथ मरोड़ दिया’। हास्य ही सही लेकिन इसी अंदाज में घरेलू हिंसा, रोजमर्रा की पति-पत्नी की खिट-पिट और पति के गुस्से की शिकायत भी इस गीत में की गई है। इसमें सबसे गहरी बात कि वह केवल शीशा मात्र नहीं है, बल्कि महिला की सेल्फ रिस्पेक्ट का प्रतीक है।

