राष्ट्रवाणी: प्लास्टिक के इस दौर में ताड़ के पत्ते से खिलौने बनाकर परिवार चला रहे महेंद्रप्लास्टिक के इस दौर में भी ताड़ के पत्तों से खिलौने बनाकर परिवार चला रहे महेंद्र, बनाते हैं झुनझुना, आधुनिकता छीन रही रोजगारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 08:01 ISTChapra News: आधुनिकता के दौर में प्लास्टिक के खिलौनों के कारण प्राकृतिक और लकड़ी से बनने वाले पारंपरिक खिलौनों का कारोबार ठप हो रहा है. हालांकि ऐसे में भी पटना के महेंद्र चौधरी पिछले 20 वर्षों से तरकुल के पत्तों से झुनझुना बनाकर बेच रहे हैं और इसी से अपने परिवार का खर्च चला रहे हैं. छपरा: इस आधुनिक युग में भी प्राकृतिक चीजों से तैयार होने वाले खिलौने बाजारों और मेलों में नजर आ जाते हैं हालांकि अब ये खिलौने भी धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं. एक समय था, जब इन खिलौनों को तैयार करके हजारों-लाखों लोग बेचते थे और अपने घर का खर्च चलाते थे. इसकी कमाई से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा भी देते थे. लेकिन आधुनिक युग आने के बाद पेड़-पौधों से तैयार होने वाले खिलौने खोते जा रहे हैं. इसका कारण यह है कि लोग आधुनिक युग में प्लास्टिक से तैयार होने वाले खिलौने खरीदकर बच्चों के हाथों में थमा रहे हैं. इससे बहुत बड़ा नुकसान भी होता है. स्वास्थ्य और प्रकृति दोनों के साथ खिलवाड़ प्लास्टिक से तैयार होने वाले खिलौनों को जब बच्चे मुंह में लगाते हैं तो उनका कुछ अंश अंदर चला जाता है, जो स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है. लेकिन पेड़-पौधों की लकड़ी और पत्तों से तैयार होने वाले खिलौनों को मुंह में लगाने पर भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है. यही नहीं, अगर इस आधुनिक युग में प्लास्टिक से तैयार होने वाले खिलौने को फेंक दिया जाए तो वह मिट्टी और पर्यावरण को प्रदूषित करेगा. वहीं पहले प्राकृतिक चीजों से बनाए जाने वाले खिलौने लकड़ी और पेड़ के पत्तों से तैयार होते थे. उन्हें फेंक भी दिया जाए तो वे सड़-गलकर खाद बन जाते हैं, जो पेड़-पौधों को लाभ पहुंचाती है. पटना के महेंद्र चौधरी पिछले 20 वर्षों से तरकुल के पत्तों से बच्चों के खेलने के लिए खिलौने बनाकर बेच रहे हैं. प्राकृतिक खिलौनों पर आधुनिक खिलौनों का कितना असर इस आधुनिक युग में प्लास्टिक एवं अन्य पदार्थों से तैयार किए गए खिलौने बाजार में बच्चों और उनके परिजनों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. लेकिन इससे होने वाले नुकसान से शायद लोग अनजान हैं. यही वजह है कि आकर्षक और चमकीले खिलौने खरीदकर बिना सोचे बच्चों के हाथों में थमा रहे हैं. इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. मुंह में लगाने से उनमें से कुछ अंश अंदर चला जाता है, जो बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है. बच्चे बीमार होने लगते हैं. लेकिन पेड़-पौधों से तैयार होने वाले खिलौने नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. Advertisementजैसे तरकुल के पत्ते से तैयार होने वाला झुनझुना. इसे तैयार करते वक्त पत्ते को गर्म पानी में डाला जाता है, जिससे बैक्टीरिया और कीड़े मर जाते हैं. उसके बाद उन पत्तों से बच्चों के लिए आकर्षक खिलौने तैयार किए जाते हैं, जो किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. उन्हें फेंक देने के बाद भी प्रकृति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है. 15 साल से कर रहे यह काम लोकल 18 से महेंद्र चौधरी ने बताया कि मैं पटना जिले का रहने वाला हूं. बिहार के कोने-कोने में जाकर अपना प्रोडक्ट बेचता हूं, जिससे घर का खर्च चलता है. तरकुल के पत्तों से बच्चों के खेलने के लिए खिलौने तैयार करता हूं, जिन्हें स्थानीय भाषा में झुनझुना भी कहा जाता है. 20 वर्षों से इस कारोबार को कर रहा हूं. छपरा में लगभग 15 वर्षों से बेच रहा हूं. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के खिलौने आने से हम लोगों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है. हम लोग पेड़-पौधों के पत्तों से खिलौने बनाते हैं, जिनकी बिक्री नहीं होती है. हालांकि, प्लास्टिक के खिलौने बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं. लोग इस आधुनिक युग में चमकीले खिलौनों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं और अपने बच्चों को रंग-बिरंगे खिलौने देने के साथ बीमारी भी थमा रहे हैं. प्लास्टिक के खिलौने आने से हम लोगों का कारोबार लगभग पूरी तरह बंद हो चुका है. किसी तरह घर चल रहा है. सरकार भी हाथ से प्रोडक्ट तैयार करने वाले लोगों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करती है, ऐसा सुना है. लेकिन अभी तक हम लोगों को सरकार से कोई लाभ नहीं मिला है. सहयोग मिले तो बढ़ सकता है काम अगर सहयोग मिले तो तार के पत्तों से और कई आकर्षक प्रोडक्ट बनाकर बेच सकते हैं और अपनी आय बढ़ा सकते हैं. अपनी कमाई से बच्चों को उच्च शिक्षा दे सकते हैं, घर बना सकते हैं और अच्छे से रह सकते हैं. लेकिन सरकार की योजनाओं का लाभ अभी तक हम लोगों को नहीं मिल पाया है. तार के पत्ते से 10 मिनट में एक खिलौना तैयार कर लेता हूं. 2000 खिलौने तैयार करने पर ₹500 खर्च आता है और कभी कमाई ₹200 तो कभी ₹300 ही हो पाती है. इससे घर चलाना भी मुश्किल होता है. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Chapra,Saran,BiharFirst Published :November 25, 2026, 08:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rajasthan Zila Pramukh Election 2026: आज 37 जिला प्रमुखों की कुर्सी का फैसला—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी

