राष्ट्रवाणी: पहले दिखाया था अभिषेक को आंख, मैच खत्म हुआ तो मिमियाने लगा यूएई का गेंदबाजआप नाराज तो नहीं है… पहले दिखाया था अभिषेक शर्मा को आंख, मैच खत्म हुआ तो मिमियाने लगा यूएई का गेंदबाजWritten by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 08:01 ISTराइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ टीम इंडिया ए के ओपनर अभिषेक शर्मा कुछ खास कमाल नहीं कर सके. अभिषेक 5 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक को इबरार अहमदा ने एलबीडबल्यू आउट किया. इंडिया ए को पहला झटका देने के बाद इबरार पूरे जोश में आ गए और अभिषेक शर्मा से भिड़ गए, लेकिन मैच के बाद उन्होंने अपनी गलती मानी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.मैच के बाद यूएई प्लेयर के साथ अभिषेक शर्मानई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अगर क्रीज पर टिक गए तो गेंदबाजों की शामत आ जाती है. हर गेंदबाज की कोशिश होती है कि अभिषेक को जल्दी आउट कर पवेलियन वापस भेजे. कई बार गेंदबाज को कामयाबी भी मिलती है, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे मामले में भी देखने को मिले, जब अभिषेक जैसे खिलाड़ी को आउट कर गेंदबाज जोश में होश खो बैठते हैं. ऐसा ही कुछ राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए और यूएई के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला. मुकाबले में यूएई के गेंदबाज इबरार अहमद ने अभिषेक शर्मा को छकाते हुए एसबीडबल्यू कर दिया. अभिषेक 5 गेंद में 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 12 रन ही बना पाए. इबरार अहमद ने जैसे ही अभिषेक को एलबीडबल्यू किया वह पूरे जोश में आ गए और आक्रमक अंदाज में भारतीय बल्लेबाज को सैंडऑफ देने लगे. ऐसे में अभिषेक शर्मा भी कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने भी पलटकर जवाब दिया. हालांकि, यूएई के कप्तान ने फौरन बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया. Lafda between Abhishek Sharma and UAE player 😭 #RisingStarsAsiaCup — Sandeep Yadav 🪔 (@Kohliitak2) मैच के बाद इबरार ने मानी गलती, अभिषेक ने दिखाया बड़ा दिल हालांकि, जिस इबरार अहमद ने अभिषेक शर्मा को आउट किया उसकी वैभव सूर्यवंशी ने जमकर धुनाई की. वैभव ने सिर्फ 53 गेंद में 204 रन कूट दिए, जिससे इंडिया ए ने 14.2 ओवर में 254 रन बनाकर 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. मैच खत्म होने के बाद इबरार अहमद और अभिषेक शर्मा की मुलाकात भी हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Abhishek Sharma fun with UAE bowler against vaibhav suryavanshi bowling. Abhishek Sharma :”koi na chalta hai” ‘pakistan hota to or maza aata’ — ‘’ (@chill_guys22) Advertisementइस वीडियो में इबरार अहमद ने अभिषेक से कह रहे हैं कि मैदान पर जो हुआ उससे आप नाराज तो नहीं हैं. इस पर अभिषेक ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए कहा कि, “नहीं बिल्कुल भी नहीं क्रिकेट में ऐसा होता रहता है क्रिकेट में चलता है.” इस तरह जो इबरार अहमद मैदान पर अभिषेक को आउट करने के बाद आंख दिखा रहे थे और वह मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी के सामने भीगी बिल्ली बने हुए दिखे.About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 25, 2026, 08:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rajasthan Zila Pramukh Election 2026: आज 37 जिला प्रमुखों की कुर्सी का फैसला—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी

