राष्ट्रवाणी: श्श्श्श…कौन है जो रात में दरवाजा खटखटाता है? अंधेरा होते ही खाली हुआ हॉस्टलश्श्श्श…कौन है जो रात में दरवाजा खटखटाता है? अंधेरा होते ही खाली हुआ हॉस्टल, जानिए पूरा मामलाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:45 ISTआज का आधुनिक दौर जहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लोग अपने काम को और प्रोडक्टिव बना रहे है. वहीं, साइंस और टेक्नोलॉजी की मदद से स्पेस एजेंसी दूसरे ग्रहों के अंतिम छोर पर और समुद्र की गहराई नाप रहे है. दूसरी तरफ भारत में अब भूत प्रेत और अंधविश्वास की कहानी सामने आती रहती है. ताजा मामला बालाघाट के बैहर क्षेत्र का है, जहां पर भूत-प्रेत की आशंका से आधी रात पूरा गर्ल्स होस्टल खाली हो गया है. ऐसे में पूरे जिले में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. होस्टल से डर के माहौल के चलते 35 छात्राएं हॉस्टल छोड़कर घर चली गई है. बालाघाट के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के संदीपनी स्कूल परिसर में मौजूद छात्रावास में बीते कुछ महीनों से अजीब सी घटनाएं देखने को मिल रही थी. ऐसे में छात्राओं ने दावा किया है कि वहां पर भूत प्रेत का साया है. ऐसे में हॉस्टल के 50 में से 35 बच्चों ने होस्टल खाली कर दिया है. हालांकि, स्कूल के प्राचार्य डी एस वाड़ीवे ने उन दावों को खारिज किया है. छात्राओं का दावा है कि कोई रात में अचानक दरवाजा खटखटाने की आवाज आती है. वहीं, कुछ बच्चियों का कहना है कि उन्हें भारीपन महसूस करने का दावा किया है. ऐसे में हॉस्टल में डर का माहौल है. छात्राओं ने शिकायत की तो पंडा बुलाने का आरोप इधर, छात्राओं ने यह भी बताया कि इस तरह की घटनाओं के मामले की शिकायत हॉस्टल अधीक्षक और प्राचार्य से भी की थी. ऐसे में आरोप है कि उन्हें इस मामले की जांच करवाने के बजाय पंडा-पुजारी को बुलाकर झाड़ फूंक और तंत्र-मंत्र का रास्ता इख्तियार किया है. अब सवाल यह उठता है कि जहां पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा दी जानी चाहिए, तो वहां पर इस तरह के अंधविश्वास की जगह क्यों है. सवाल यह भी उठे हैं कि बच्चियों को सुरक्षित वातावरण दिए जाना चाहिए था वहां पर सीसीटीवी लगा है या फिर उसकी अब जांच क्यों नहीं की गई. एक साथ बच्चों का घर जाना उठा रहा सवाल इस मामले में स्कूल प्राचार्य डीएस विड़ीवे से मीडिया ने उन पक्ष जानने की कोशिश की. उन्होंने पंडा बुलाकर झाड़-फूंक करवाने की बात से इनकार किया है. लेकिन अचानक और एक साथ 35 बच्चियां होस्टल छोड़ घर जाने की बात का स्पष्ट जवाब नहीं दे सके. Advertisementउनका यह तर्क है कि त्योहार और पूजा के लिए परिजनों छात्राओं को घर लेकर जाने की बात की है. वहीं, उन्होंने यह कहा कि अगर किसी की तबीयत बिगड़ती है, तो उन्हें डॉक्टर को दिखाने और अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर घटनाएं हो रही तो इसके पीछे कौन है. कलेक्टर बोले- मामले की जांच कराएंगे इस मामले में लोकल 18 ने सबसे पहले पहले आदिवासी सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. जबकि, कलेक्टर आदित्य सिंह ने फोन पर चर्चा में कहा कि इस मामले में जांच की जाएगी.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Balaghat,Madhya PradeshFirst Published :November 25, 2026, 07:45 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- तुम्हे मेरे साथ चलना ही होगा, देवर की जिद पर झल्ला गई भाभी और हो गया बड़ा कांड—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 2027 तक $4,650 के पार जा सकता है सोना, Goldman Sachs ने बताई उछाल की 3 वजहें, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

