राष्ट्रवाणी: नीतीश के बाद निशांत? कोई बोला ‘लादा हुआ नेता’, तो किसी ने बताया JDU का भविष्यPublic Opinion: नीतीश के बाद निशांत युग? पटना में कोई बोला ‘लादा हुआ नेता’, तो किसी ने बताया JDU का भविष्यReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:48 ISTPublic Opinion: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बाद जेडीयू की कमान निशांत कुमार के हाथ में जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इसे लेकर लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. पटना में लोगों ने उनकी सादगी और राजनीतिक भविष्य को लेकर अपनी राय रखी है.ख़बरें फटाफट पटना: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बाद जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू की कमान किसके हाथ में होगी, यह सवाल अब सियासी गलियारों से निकलकर आम लोगों की चर्चा का हिस्सा बन चुका है. निशांत कुमार के सामने पार्टी को संभालने और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है. लेकिन क्या उनमें वह राजनीतिक क्षमता है, जो नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति का मजबूत चेहरा बनाती रही?
बिहार विधानसभा के पास मिठी धूप में चाय की चुस्की लेते लोगों से जब यही सवाल पूछा गया, तो जवाबों में उम्मीद भी दिखी और आशंका भी. किसी ने निशांत को सादगी पसंद नेता बताया, तो किसी ने उन्हें अनुभवहीन करार दिया. कुछ लोगों को लगता है कि उनके नेतृत्व में जेडीयू मजबूत होगी, जबकि कुछ की आशंका है कि आने वाले समय में पार्टी का बीजेपी में विलय हो सकता है. निशांत से JDU नहीं संभलेगी, विलय की भी आशंका गौतम शर्मा ने निशांत कुमार के नेतृत्व को लेकर अपनी आशंका जाहिर करते हुए कहा कि निशांत से जेडीयू संभल नहीं पाएगी. आने वाले समय में किसी न किसी तरह पार्टी का बीजेपी में विलय हो सकता है. इस संभावना का बीजारोपण हो चुका है और नीतीश कुमार अब पहले जैसी राजनीतिक स्थिति में नहीं हैं. गौतम शर्मा का मानना है कि निशांत के लिए अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालना आसान नहीं होगा. Advertisementसादगी पर लोग विश्वास करते हैं, निशांत के समर्थन में भी आवाज वहीं, अविनाश चंद्र की राय इससे बिल्कुल अलग रही. उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में परिवार के भीतर नेतृत्व आगे बढ़ने की परंपरा रही है. जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी तक इसके उदाहरण हैं. बिहार में भी लालू यादव के बाद राबड़ी देवी और फिर तेजस्वी यादव ने राजनीति में अपनी जगह बनाई. अविनाश चंद्र ने निशांत कुमार को सुलझा हुआ और सादगी पसंद व्यक्ति बताया. उनका कहना है कि लोग ऐसे नेतृत्व पर भरोसा करते हैं, जिसमें सहजता और सरलता हो. उन्होंने माना कि निशांत में अभी उतनी मैचुरिटी नहीं है, लेकिन समय और अनुभव के साथ वह पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं. पिताजी नीतीश नहीं होते, तो कौन जानता?
अरविंद कुमार ने निशांत कुमार की राजनीतिक पहचान पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि निशांत को फिलहाल एक ऐसे चेहरे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके नाम पर दूसरे नेता अपनी राजनीतिक राह आसान करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि निशांत में अभी राजनीति की बेसिक समझ और अनुभव की कमी दिखाई देती है. निशांत की पहचान मुख्य रूप से नीतीश कुमार के बेटे के रूप में है. अगर उन्हें अपने पिता की राजनीतिक पहचान से अलग कर दिया जाए, तो शायद उन्हें जानने वाले भी बहुत कम लोग होंगे. अरविंद कुमार ने आगे कहा कि निशांत को पहले अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनानी चाहिए. केवल पारिवारिक विरासत के सहारे पार्टी को लंबे समय तक संभालना मुश्किल होगा. नीतीश के बेटे हैं, इसलिए लोग जानते हैं रामचंद्र राय ने निशांत कुमार के पक्ष में राय रखते हुए कहा कि बिहार के लोग उन्हें नीतीश कुमार के बेटे के रूप में जानते हैं. नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में योगदान दिया है और उसी विरासत का लाभ निशांत को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कई लोग चाहते हैं कि निशांत आगे बढ़ें और नेतृत्व संभालें. जेडीयू को एकजुट रखने के लिए निशांत आगे आ सकते हैं. उन्होंने निशांत को सीधे-सादे और अच्छे चरित्र वाला व्यक्ति बताया. जेंटल आदमी हैं, लेकिन राजनीति में इस्तेमाल हो रहे चंद्रनारायण सिंह ने निशांत कुमार को सरल और सीधे-साधे व्यक्ति के रूप में देख रहे हैं, लेकिन पार्टी चलाने की क्षमता पर संदेह जताया. उनका कहना है कि नीतीश कुमार के बाद निशांत पर अचानक बड़ी जवाबदेही आ गई है, लेकिन फिलहाल उनके भीतर नीतीश कुमार जैसी राजनीतिक क्षमता दिखाई नहीं देती. उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में छल-कपट और रणनीति का बड़ा महत्व है, जबकि निशांत ऐसे स्वभाव के व्यक्ति नहीं लगते. आसपास के लोग उनका इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर कर सकते हैं. वैशाली के मंच पर निशांत पर फोकस हाल ही में, वैशाली के मंच पर निशांत कुमार पर बढ़ते फोकस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें दिए जा रहे ध्यान को लेकर भी चर्चा हुई. भोला जी ने इसे मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़ते हुए कहा कि केंद्र सरकार भी सहयोगियों के सहारे चल रही है और ऐसे में निशांत पर ध्यान देना स्वाभाविक है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब जेडीयू केंद्र और राज्य में सरकार के साथ है, तो नीतीश कुमार की पुरानी मांग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अब क्यों नहीं पूरी हो सकती?
दोनों जगह एनडीए है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे दिया जाता.About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 25, 2026, 07:47 ISTऔर पढ़ें

