राष्ट्रवाणी: Public Opinion: स्मार्ट सिटी आगरा की नालियां चोक, स्ट्रीट लाइट खराबPublic opinion: स्मार्ट सिटी आगरा की नालियां चोक, स्ट्रीट लाइट खराब, शास्त्रीपुरम ब्लॉक बी में लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:42 ISTआगरा के शास्त्रीपुरम ब्लॉक बी में लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर हैं. टूटी सड़कें, चोक नालियां और खराब स्ट्रीट लाइटों से स्थानीय लोग परेशान हैं. नगर निगम से कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं करता है. लोगों ने बताया कि नालियों में गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है. इससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पार्षद और नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. हर बार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है. लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है. आगराः आगरा को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया है. नगर निगम की ओर से शहर में विकास और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन शहर के कई इलाके इन दावों की हकीकत बयां कर रहे है. आगरा के शास्त्रीपुरम ब्लॉक बी में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाली का जीवन जीने को मजबूर है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरे क्षेत्र की सड़कें जगह-जगह से टूटी हुई है. सड़कों पर गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. दोपहिया वाहन चालकों को भी आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है. नालियां चोक पड़ी हैं, स्ट्रीट लाइट खराब स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके की नालियां लंबे समय से चौक पड़ी है. सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है. लोगों का कहना है कि सफाई के लिए नियमित रूप से कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता, जिसके चलते जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे रहते है. वहीं, कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट भी खराब पड़ी है, जिससे रात के समय लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ता है. लोगों ने बताया कि नालियों में गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है. इससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पार्षद और नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. हर बार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है. लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है. Advertisementशास्त्रीपुरम में मूलभूत सुविधाओं का आभाव आगरा के शास्त्रीपुरम ब्लॉक बी में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नरकीय जीवन जीने को मजबूर है. स्थानीय निवासी रमेश ढल ने बताया कि चर्चित चौराहे से तिकोनिया पार्क की ओर जाने वाले मार्ग की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है. सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिसके चलते वाहन से निकलना तो दूर, पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण कई लोग दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने को मजबूर है. वहीं, इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे भी होते रहते है. उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की. वहीं, स्थानीय निवासी डॉ. ए.के. मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटों की स्थिति भी बेहद खराब है. अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी रहती है. कभी-कभार ही कोई लाइट जलती दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि अंधेरा होने के कारण रात में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. डॉ. मिश्रा ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में कोई सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आया है. इसके चलते जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर जमा हो चुके है. लोगों को गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है. स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है. गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे यात्री शास्त्रीपुरम ब्लॉक बी की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय निवासी शिवराम सिंह चाहर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कें, नालियां और फुटपाथ तक टूटे पड़े है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पार्षद प्रवीणा राजावत से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं होती है. उन्होंने कहा कि अन्य वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन उनके क्षेत्र की लगातार अनदेखी की जा रही है. वहीं, स्थानीय निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि पूरे मार्ग पर 25 से अधिक गहरे गड्ढे हो चुके है. इन गड्ढों के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके है. उन्होंने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने वाली बसों को भी निकलने में काफी परेशानी होती है. वहीं, लोहरे ठेकेदार ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर क्षेत्र में विकास का कोई काम नजर नहीं आता. सड़कों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि यह शहर का हिस्सा नहीं, बल्कि कोई पिछड़ा इलाका है. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां की सड़कों से तो गांव-देहात की सड़कें कहीं बेहतर है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द विकास कार्य कराने और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Agra,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 07:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Rajasthan Zila Pramukh Election 2026: आज 37 जिला प्रमुखों की कुर्सी का फैसला—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- उम्मीदवार उतारने के लिए सपा इतनी आतुर क्यों, आखिर ऐसी क्या है इन 5 सीटों की चुनावी कहानी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी

