राष्ट्रवाणी: आसिम मुनीर के खिलाफ विद्रोह, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, सीधा अल्टीमेटमआसिम मुनीर के खिलाफ विद्रोह, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पाकिस्तान सरकार को सीधा अल्टीमेटमEdited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 06:38 ISTPakistan News: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के खिलाफ आवाम का गुस्सा अब स्पष्ट तौर पर दिखने लगा है. पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा को बांटने की योजना के खिलाफ हर तरफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. पाकिस्तान की जनता ने आसिम मुनीर और शहबाज सरकार को अल्टीमेटम भी दे दिया है.आसिम मुनीर के खिलाफ कराची में हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए. (फाइल फोटो/Reuters)Pakistan News: पड़ोसी देश पाकिस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार के हाथों में शायद ही कभी सत्ता की चाबी रही हो. वहां सेना ही सर्वेसर्वा होती है. पाकिस्तान की मौजूदा शहबाज शरीफ की सरकार हाइब्रिड मॉडल के तहत चल रही है, जिसमें असली ताकत आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के हाथों में है. वही आसिम मुनीर ने अब न केवल पाकिस्तान के विभाजन का बीज बोया है, बल्कि उसपर अमल करने को भी आमादा है. आसिम मुनीर के इस कदम का पुरजोर विरोध हो रहा है. पाकिस्तान के दिल की धड़कन कहे जाने वाले कराची में हजारों लोगों ने आसिम मुनीर के बंटवारे के प्लान का सड़क पर उतर कर विरोध किया है. साथ ही अल्टीमेटम भी दे दिया है कि यदि इसे न रोका गया तो विरोध-प्रदर्शन को और भी तेज किया जाएगा. दूसरी तरफ, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी इसको लेकर पहले ही सरकार को अलर्ट कर चुके हैं. उन्होंने 17 नवंबर 2026 को एक कार्यक्रम में कहा कि यदि सिंध प्रांत को जबरन बांटने का प्रयास किया जाएगा तो वहां के लोग हथियार उठा सकते हैं. बता दें कि सिंध के साथ ही पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत को बांटने का प्लान है. आसिम मुनीर की इसमें अहम भूमिका है. दरअसल, पाकिस्तान में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की कथित तौर पर देश के 4 प्रमुख प्रांतों का नक्शा बदलने और उन्हें छोटे प्रशासनिक हिस्सों में बांटने की योजना को लेकर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है. इस प्रस्ताव के खिलाफ सिंध प्रांत में लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई देने लगा है. कराची में हजारों लोगों ने प्रदर्शन कर सिंध के विभाजन और नए प्रशासनिक क्षेत्रों के गठन की संभावित योजना का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि सिंध की भौगोलिक सीमाओं और ऐतिहासिक पहचान के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची में यह विरोध प्रदर्शन जेये सिंध रहबर कमेटी की ओर से आयोजित किया गया. इसमें सिंधी नेताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और नागरिक समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों ने सिंध की मौजूदा सीमाओं को बरकरार रखने की मांग की और कहा कि प्रांत के भविष्य से जुड़ा कोई भी फैसला वहां के लोगों की इच्छा के अनुरूप ही होना चाहिए. आसिम मुनीर को सीधा अल्टीमेटम सिंध के लोगों का कहना है कि सिंध की पहचान केवल एक प्रशासनिक इकाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें उसके इतिहास, संस्कृति और सभ्यता में हैं. इसे प्रशासनिक सुविधा के नाम पर बांटने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने नए प्रांतों या प्रशासनिक इकाइयों के गठन के लिए जनमत संग्रह कराने के विचार का भी विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार और संबंधित संस्थानों से अपील की कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाए, जिससे प्रांत में राजनीतिक तनाव और सामाजिक विभाजन बढ़े. उन्होंने चेतावनी दी कि स्थानीय लोगों की सहमति के बिना प्रशासनिक बदलाव थोपने की कोशिश हुई तो संवैधानिक, कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर पूरे सिंध प्रांत में आंदोलन चलाया जाएगा. Advertisement4 प्रांतों को छोटे हिस्सों में बांटने की चर्चा दरअसल, पाकिस्तान में पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान समेत 4 प्रमुख प्रांतों को तोड़कर देश में एक दर्जन या उससे अधिक प्रशासनिक इकाइयां बनाने की योजना की चर्चा है. इस प्रस्ताव को सेना प्रमुख आसिम मुनीर से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, अभी तक उनकी ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक खाका सार्वजनिक नहीं किया गया है. इस योजना के समर्थकों की ओर से इसे प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर बनाने, सत्ता के विकेंद्रीकरण और आम नागरिकों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने की पहल बताया जा रहा है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इसे लागू करने से पाकिस्तान के मौजूदा संघीय ढांचे में बड़ा बदलाव हो सकता है. इस प्रक्रिया को आसिम मुनीर द्वारा ज्यादा शक्तियां हासिल करने की प्रक्रिया के तौर पर भी देखा जा रहा है. बिलावल भुट्टो की चेतावनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी भी कड़ा विरोध जता चुके हैं. जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 नवंबर को एक कार्यक्रम में उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि जबरन सिंध का विभाजन किया गया तो लोग हथियार उठाने को मजबूर हो सकते हैं और इसके गंभीर परिणाम होंगे. बिलावल ने कहा था कि जबरन प्रांत को बांटने से समाज में भी विभाजन पैदा होगा और दुश्मनी बढ़ेगी. इससे खूनखराबे की स्थिति पैदा हो सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी नए प्रांतों के गठन के खिलाफ नहीं है, लेकिन ऐसा फैसला संविधान, कानून और स्थानीय लोगों की इच्छा के अनुरूप होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संविधान में नए प्रांत बनाने की प्रक्रिया पहले से निर्धारित है. ऐसे में जनमत संग्रह की बात करना संवैधानिक प्रक्रिया से बचने का रास्ता तलाशने जैसा है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में पहले जनमत संग्रह का इस्तेमाल अलोकतांत्रिक उद्देश्यों के लिए किया जाता रहा है. इस तरह सिंध के विभाजन का मुद्दा अब केवल प्रशासनिक बदलाव तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसने देश में सेना की भूमिका, संघीय ढांचे और प्रांतीय स्वायत्तता को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है.About the Authorबिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 25, 2026, 06:26 ISTऔर पढ़ें

