राष्ट्रवाणी: तीनों फॉर्मेट के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी, उम्र की दुहाई देकर साइड मत करोOpinion: तीनों फॉर्मेट के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी, उम्र की दुहाई देकर साइड-लाइन करना बंद करो, मैच-विनर की जगह मैदान पर डगआउट में नहींAuthor:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 05:01 ISTvaibhav sooryavanshi all format: इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वैभव की बल्लेबाजी में असाधारण प्रतिभा दिखाई देती है. उनका निडर अंदाज, बड़े शॉट खेलने की क्षमता और दबाव में भी आत्मविश्वास बनाए रखना उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है. मंगलवार को खेली गई पारी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. उन्होंने केवल रन नहीं बनाए, बल्कि बल्लेबाजी के कई पुराने रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए. ऐसे प्रदर्शन के बाद उन्हें बड़े मंच पर देखने की उम्मीद करना स्वाभाविक है. पुराने क्रिकेटर्स हमेशा एक बात कहते आए है कि जब फॉर्म साथ हो और बैट पर बॉल लग रही हो तो इतने रन बना दो तो कि सेलेक्टर्स का दरवाजा बंद भी हो तो टूट जाए.वैभव सूर्यवंशी को तीनों फॉर्मेट के लिए तैयार करके तुरंत खिलाया जाना चाहिएनई दिल्ली. 24 नवंबर 2026 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है क्योंकि इस दिन मैदान पर ऐसी सुनामी आई जो ना जाने कितने रिकॉर्ड अपने सात बहा ले गई. वैसे भी कहते है कि क्रिकेट में कुछ पारियां केवल स्कोरबोर्ड पर रन नहीं दिखाते, बल्कि एक खिलाड़ी के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ देती हैं. कतर में वैभव सूर्यवंशी के बैट से निकली इस ऐतिहासिक पारी भी कुछ ऐसी ही है. महज 15 वर्ष की उम्र में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाकर उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा करना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है. वैभव की इस पारी ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और एक्सपर्ट्स के जेहन में एक सवाल खड़ा कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी क्या टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट के लिए तैयार है और उनको खिलाने में देर नहीं करनी चाहिए. इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वैभव की बल्लेबाजी में असाधारण प्रतिभा दिखाई देती है. उनका निडर अंदाज, बड़े शॉट खेलने की क्षमता और दबाव में भी आत्मविश्वास बनाए रखना उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है. मंगलवार को खेली गई पारी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. उन्होंने केवल रन नहीं बनाए, बल्कि बल्लेबाजी के कई पुराने रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए. ऐसे प्रदर्शन के बाद उन्हें बड़े मंच पर देखने की उम्मीद करना स्वाभाविक है. पुराने क्रिकेटर्स हमेशा एक बात कहते आए है कि जब फॉर्म साथ हो और बैट पर बॉल लग रही हो तो इतने रन बना दो तो कि सेलेक्टर्स का दरवाजा बंद भी हो तो टूट जाए. तीनों फॉर्मेट के लिए कितने तैयार वैभव Advertisementआज के प्रोफेशनल दौर में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में समान अधिकार से बल्लेबाजी करना आसान नहीं है, टी-20 क्रिकेट में कम समय में अधिक रन बनाने और आक्रामक बल्लेबाजी करने की आवश्यकता होती है. वनडे क्रिकेट में तेजी के साथ पारी को संभालने और परिस्थितियों के अनुसार खेलने की कला भी जरूरी है. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में धैर्य, तकनीक, एकाग्रता और लंबे समय तक टिककर खेलने की क्षमता की परीक्षा होती है. इसलिए केवल टी-20 और वनडे में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किसी खिलाड़ी की टेस्ट क्रिकेट में सफलता का अनुमान नहीं लगाया जा सकता. पर जिस तरह का शॉट सेलेक्शन और बॉल सेंस वैभव ने दिखाया है उससे एक बात तो साफ है कि वो इंस अंदाज में टेस्ट में भी बेस्ट साबित हो सकते है. उम्र की दुहाई देना बंद करो वैभव की उम्र भी इस बहस का एक महत्वपूर्ण पहलू है. अभी उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत है, इस समय उनके खेल को निखारने, तकनीक को मजबूत करने और मानसिक परिपक्वता विकसित करने पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए. लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, यात्रा और प्रदर्शन का दबाव किसी भी युवा खिलाड़ी के विकास को प्रभावित कर सकता है. भारतीय क्रिकेट को यह समझना होगा कि किसी खिलाड़ी को जल्दी प्रसिद्धि दिलाना और उसके करियर को लंबे समय तक सफल बनाए रखना दो अलग-अलग बातें हैं. वैभव को केवल टी-20 क्रिकेट तक सीमित रखना भी एक बड़ी भूल होगी. उनमें जिस तरह की बल्लेबाजी क्षमता दिखाई देती है, उसका उपयोग सभी प्रारूपों में किया जा सकता है.।
उन्हें वनडे क्रिकेट में अधिक अवसर देकर पारी को संभालने और लंबा खेलने का अनुभव दिया जा सकता है. इसके बाद उनके प्रदर्शन, तकनीक और तैयारी के आधार पर टेस्ट क्रिकेट के लिए भी रास्ता खोला जाना चाहिए. रिकॉर्ड बनाने से ज्यादा इतिहास लिखने का माद्दा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से तीनों प्रारूपों में अपनी पहचान बनाई है. वैभव भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें समय, सही मार्गदर्शन और पर्याप्त अवसर देने होंगे. चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी कि वे एक असाधारण प्रतिभा को जल्दबाजी में प्रयोग करने के बजाय सही दिशा दें. क्रिकेट जानकारों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को तीनों प्रारूपों में खिलाने का लक्ष्य जरूर होना चाहिए, लेकिन यह फैसला केवल रिकॉर्ड और लोकप्रियता के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी तैयारी और निरंतर प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए. हमें वैभव में अगला रिकॉर्ड बनाने वाला खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अगले 15 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने वाला एक महान खिलाड़ी तैयार करना चाहिए क्योंकि प्रतिभा एक पारी में इतिहास रच सकती है, लेकिन सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत ही किसी खिलाड़ी को इतिहास का हिस्सा बनाते हैं.About the AuthorAssociate editorराजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 25, 2026, 05:01 ISTऔर पढ़ें

