राष्ट्रवाणी: धोती-कुर्ते में सीएम मोहन यादव का दिखा अलग अंदाज, नर्मदा के घाट पर की पूजाधोती-कुर्ते में सीएम मोहन यादव का दिखा अलग अंदाज, नर्मदा के घाट पर की पूजा, बाद में संभाली नाव की पतवारWritten by:Last Updated:November 24, 2026, 23:18 ISTCM Mohan Yadav:कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मां नर्मदा के जयघोष के साथ पांचवीं परिक्रमा यात्रा शुरू हुई. इस अवसर पर मां नर्मदा को चुनरी अर्पित की गई. एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घाट पर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया और आरती में भाग लिया. इसके बाद वह परिक्रमा यात्रा में भी शामिल हुए,धोती-कुर्ते में सीएम मोहन यादव का दिखा अलग अंदाजमध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां नर्मदा की पांचवीं सेवा परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ हुआ. अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में गौमुख घाट से शुरू हुई इस यात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए. उन्होंने मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, साधना, सद्भाव और लोककल्याण का आध्यात्मिक मार्ग है. उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा के सफल और निर्विघ्न संपन्न होने की शुभकामनाएं भी दीं. मां नर्मदा को चुनरी ओढ़ाकर किया यात्रा का शुभारंभ कार्तिक पूर्णिमा पर ओंकारेश्वर के गौमुख घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मां नर्मदा के जयघोष के साथ पांचवीं परिक्रमा यात्रा शुरू हुई. इस अवसर पर मां नर्मदा को चुनरी अर्पित की गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घाट पर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया और आरती में भाग लिया. इसके बाद वह परिक्रमा यात्रा में भी शामिल हुए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आई, जब उन्होंने नाव की पतवार अपने हाथों में थाम ली. मां नर्मदा की लहरों के बीच मुख्यमंत्री का नाव की पतवार संभालने का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना. मुख्यमंत्री ने इस प्रवास की तस्वीरें साझा करते हुए कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर और मां नर्मदा की कृपा का उल्लेख किया. संतों का सानिध्य मिलना सौभाग्य की बात मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का सानिध्य प्राप्त होना सौभाग्य की बात है. संतों के माध्यम से मनुष्य को ईश्वर से जुड़ने और आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. पूज्य दादा गुरु जी लोगों को ईश्वर की शक्ति और भक्ति से परिचित कराते हैं. उनके सानिध्य में होने वाली यह यात्रा समाज में सद्भाव, समरसता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देगी. Advertisementनर्मदा की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा का तट किसी मठ के समान पवित्र है. इसकी स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी को परेशानी न हो. उन्होंने मां नर्मदा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना भी की. सनातन परंपराएं देती हैं मानव कल्याण का संदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन परंपराएं समाज को जोड़ने और मानव कल्याण का संदेश देती हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की वैश्विक पहचान का भी उल्लेख किया. स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक विरासत और युवा शक्ति देश को नई पहचान दे रही है.ओंकारेश्वर से शुरू हुई यह परिक्रमा यात्रा धार्मिक आस्था के साथ मां नर्मदा की सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दे रही है. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Hoshangabad,Hoshangabad,Madhya PradeshFirst Published :November 24, 2026, 23:18 ISTऔर पढ़ें
Trending
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी

