राष्ट्रवाणी: 2 IAS की शादी से मची धूम, पल्लवी मिश्रा के भाई SP, पिता वकील, जानें कौन पति? 2 IAS की शादी से मची धूम, आईएएस पल्लवी मिश्रा के भाई SP, पिता वकील, जानें कौन हैं पतिWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 22:28 ISTPallavi Mishra: दो IAS अधिकारियों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां पंजाब कैडर के IAS डॉ. आदित्य शर्मा और भोपाल की रहने वाली आईएएस अफसर पल्लवी मिश्रा शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस शादी की चर्चा प्रशासनिक महकमे से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है. पल्लवी के बड़े भाई आदित्य मिश्रा मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं. जबकि पिता वकील हैं.IAS पल्लवी मिश्रा की आईएएस आदित्य शर्मा से हुई शादी (इमेज सोर्स- ias_pallavimishra Instagram)IPS Pallavi Mishra Marriage With Aditya Sharma: भोपाल की रहने वाली आईएएस पल्लवी मिश्रा शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने पंजाब कैडर के आईएएस अफसर दीपक शर्मा से शादी की है. दोनों परिवारों में कई ऐसे लोग हैं, जो सरकारी नौकरी में हैं और अनुशासन उनके रग-रग में बसता है. पल्लवी की कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने मेहनत और लगन के दम पर बड़े मुकाम को पाया है. उनके भाई आदित्य मिश्रा IPS अधिकारी हैं, जो अभी देवास जिले के SP हैं. दादा पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं. इसके अलावा पिता अजय मिश्रा सीनियर एडवोकेट रहे हैं. कौन हैं पल्लवी मिश्रा?
पल्लवी मिश्रा की शुरुआती पढ़ाई भोपाल में हुई थी. उनकी मां रेणु मिश्रा सीनियर साइंटिस्ट हैं, जबकि पिता अजय मिश्रा वकील हैं. उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली से बीए एलएलबी (ऑनर्स) करने के बाद संगीत में मास्टर्स डिग्री भी हासिल की और शास्त्रीय गायन सीखा. बड़े भाई को वर्दी में देखकर उन्होंने भी UPSC एग्जाम क्रेक करने की सोची और लगातार मेहनत की. उन्होंने साल 2022 में हुई UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 73 हासिल की थी. वह साल 2023 बैच की IAS अफसर हैं. Advertisementकौन हैं पल्लवी मिश्रा के पति आदित्य शर्मा?
पल्लवी मिश्रा से शादी करने वाले आदित्य शर्मा साल 2023 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अफसर हैं. बचपन से ही वह होशियार थे और उनका मन पढ़ाई लिखाई में लगता था. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 70वीं रैंक (AIR 70) हासिल की और UPSC में सफलता हासिल की. अभी वह तरनतारन जिले में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं. उन्होंने चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी. बाद में उनका मन UPSC की तरफ हुआ और उन्होंने इसे करने की ठानी. पल्लवी के माता-पिता ने किया काफी त्याग पल्लवी मिश्रा के भाई आदित्य मिश्रा मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के अधिकारी रहे हैं. वह देवास जिले में एसपी के पद काम कर रहे हैं. बताया जाता है कि बच्चों को अच्छे मुकाम तक पहुंचने के लिए पल्लवी और आदित्य के माता पिता ने काफी मेहनत और त्याग किया. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए वह भोपाल और जबलपुर के बीच नर्मदा एक्सप्रेस से सफर करते रहे. अब मिश्रा परिवार में होने वाली यह शादी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 24, 2026, 22:28 ISTऔर पढ़ें

