राष्ट्रवाणी: यूपी में बनेगा नया अर्बन कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे किनारे बसेंगे नए शहरयूपी में बनेगा नया अर्बन कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे किनारे बसेंगे नए शहर, 6 जिलों का बदलेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चरReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 22:45 ISTUP Development: उत्तर प्रदेश में आने वाले वर्षों में शहरों की तस्वीर पूरी तरह बदलने की तैयारी है. लखनऊ से लेकर उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर और रायबरेली तक विकास का नया नेटवर्क तैयार होगा. एक्सप्रेसवे के आसपास नए औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होंगे तो कहीं आधुनिक टाउनशिप और बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी. सीएम योगी की तस्वीर. लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शहरों की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है. अब लखनऊ सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे जिले को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में लाने की योजना है. इसके साथ ही बाराबंकी में भी नया विकास प्राधिकरण बनाने की तैयारी की जा रही है. प्रदेश के दूसरे विकास प्राधिकरणों की सीमाओं का भी विस्तार होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शहरों के सुनियोजित विकास को लेकर कई बड़े निर्देश दिए हैं. इस बैठक में सिर्फ लखनऊ के विस्तार की बात नहीं हुई, बल्कि आने वाले 25 वर्षों में राजधानी क्षेत्र कैसा होगा, इसका खाका भी तैयार करने पर जोर दिया गया. लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, उन्नाव और रायबरेली को मिलाकर व्यापक विकास योजना तैयार की जाएगी. इसके तहत कहीं उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तो कहीं पर्यटन, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और कृषि आधारित कारोबार को नई रफ्तार देने की तैयारी है. पूरे लखनऊ जिले को LDA में लाने की तैयारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की सीमा का विस्तार करने के निर्देश दिए हैं. योजना के मुताबिक पूरे लखनऊ जिले को LDA के दायरे में लाने की तैयारी है. इससे जिले के शहरी और आसपास के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों की प्लानिंग एक साथ की जा सकेगी. इसके अलावा बाराबंकी में अलग विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव जल्द तैयार करने को कहा गया है. प्रदेश के अन्य विकास प्राधिकरणों की सीमाओं का भी विस्तार किया जाएगा. इसका मकसद बढ़ती आबादी और नए बस रहे इलाकों को बिना प्लानिंग के फैलने से रोकना और वहां सड़क, आवास, पानी, सीवर जैसी सुविधाओं को बेहतर तरीके से विकसित करना है. Advertisementलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के आसपास बदलेगी तस्वीर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के आसपास भी सुनियोजित विकास की तैयारी है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के तहत इस कॉरिडोर का नियोजित विकास कराया जाए. इससे एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक, आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से विकसित करने का रास्ता खुलेगा. आने वाले समय में यह इलाका निवेश और रोजगार के नए केंद्र के रूप में उभर सकता है. गाजियाबाद में बनेगा 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम गाजियाबाद के खेल प्रेमियों के लिए भी बड़ी योजना सामने आई है. यहां 35 से 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री ने इसके निर्माण को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को मिलकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं. 2051 तक 4.9 करोड़ होगी राज्य राजधानी क्षेत्र की आबादी बैठक में यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) की क्षेत्रीय योजना-2051 पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने इस योजना को 30 नवंबर तक अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं. अनुमान है कि साल 2051 तक राज्य राजधानी क्षेत्र की आबादी बढ़कर करीब 4.9 करोड़ हो जाएगी. वहीं इस क्षेत्र में शहरीकरण का स्तर मौजूदा 29 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में आने वाले समय में आवास, सड़क, परिवहन, पेयजल, सीवरेज और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की मांग तेजी से बढ़ेगी. इसी को देखते हुए अभी से भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विकास की योजना तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है. छह जिलों की अलग-अलग पहचान के हिसाब से होगा विकास राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, उन्नाव और रायबरेली के लिए अलग-अलग विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखकर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा. लखनऊ: अर्बन रेजिलिएंस यानी शहर को बाढ़, गर्मी और दूसरी चुनौतियों के प्रति अधिक सक्षम बनाने पर फोकस रहेगा. रायबरेली: डिफेंस इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने की योजना है. उन्नाव: औद्योगिक विस्तार और लखनऊ-कानपुर कॉरिडोर के आसपास विकास पर जोर रहेगा. बाराबंकी: कृषि आधारित उद्योगों के साथ ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी है. हरदोई: संडीला औद्योगिक कॉरिडोर को विकास की बड़ी कड़ी के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा. सीतापुर: नैमिषारण्य को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इस तरह हर जिले की अपनी खासियत और आर्थिक क्षमता के हिसाब से विकास की योजना बनाई जाएगी, ताकि सभी इलाकों को एक जैसा बनाने के बजाय उनकी अलग पहचान को मजबूत किया जा सके. विकास प्राधिकरणों में खाली पद भरने के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने को भी कहा है. खास तौर पर हर विकास प्राधिकरण में स्थायी टाउन प्लानर की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं. टाउन प्लानर की जिम्मेदारी शहरों के विस्तार, सड़क नेटवर्क, आवासीय क्षेत्रों और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में अहम होती है. स्थायी नियुक्तियां होने से विकास परियोजनाओं की प्लानिंग और क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है. आने वाले 25 साल के लिए तैयार हो रहा यूपी का शहरी नक्शा योगी सरकार की इस पूरी कवायद का मकसद प्रदेश के शहरों को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना है. लखनऊ का विस्तार, बाराबंकी में नया प्राधिकरण, गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और छह जिलों का साझा विकास प्लान इसी दिशा में अहम कदम हैं.About the AuthorSub-EditorAbhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the orgzation through camp…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 24, 2026, 22:45 ISTऔर पढ़ें
Trending
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ में मिला प्रेम पत्र – राष्ट्रवाणी
- पाली अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रसव अपशिष्ट खुले में, कुत्ता नोचता दिखा, स्वच्छता पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में स्टंटबाजी बनी मुसीबत, स्कूल छूटते ही भिड़ीं दो बाइकें, तीन छात्र घायल, तमाशबीन बने रहे लोग – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: लापता किशोरी की बरामदगी पर मिलेगा 30 हजार नकद इनाम.. सरगुजा रेंज IG ने जारी की घोषणा – राष्ट्रवाणी

