राष्ट्रवाणी: रितेश देशमुख और जेनेलिया की इस फोटो में ऐसा क्या है जो राहुल गांधी ने की शेयर?रितेश देशमुख और जेनेलिया की इस फोटो में ऐसा क्या है जो राहुल गांधी ने किया शेयर?Written by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 22:29 ISTराहुल गांधी एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की एक फोटो शेयर कर उन्होंने सबका ध्यान खींचा है. खास बात यह है कि फोटो में जेनेलिया पति रितेश की गोद में बैठी नजर आ रही हैं. राहुल का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब उन्होंने अपने माता-पिता सोनिया गांधी और राजीव गांधी के रिश्ते पर बयान दिया था कि उनकी मां उनके पिता की गोद में बैठकर खाना खाती थीं. ऐसे में राहुल की इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.राहुल गांधी ने शेयर की फोटो फोटो:instagram@RahulGandhiनई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा की एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. खास बात यह है कि राहुल का यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब उनके माता-पिता सोनिया गांधी और राजीव गांधी के रिश्ते को लेकर दिया गया उनका बयान राजनीतिक विवाद की वजह बना हुआ है. दरअसल, राहुल गांधी ने रितेश देशमुख की एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. इस फोटो में जेनेलिया अपने पति रितेश की गोद में बैठी नजर आ रही हैं. फोटो के साथ रितेश ने मजेदार अंदाज में लिखा था, ‘दो लोगों के लिए टेबल, लेकिन कुर्सी सिर्फ एक.’ राहुल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कोई अलग से कैप्शन नहीं लिखा. हालांकि, उन्होंने इसके साथ शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ भी जोड़ा है. राहुल गांधी के किस बयान पर हो रहा विवाद?
राहुल गांधी का यह सोशल मीडिया पोस्ट उनके एक बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी के रिश्ते को लेकर बचपन की एक याद दर्शकों के साथ साझा की थी. अपनी ये बात उन्होंने उस वक्त कही जब सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लॉन्च किया जा रहा था. वायरल हो रही फोटोफोटो:instagram@RahulGandhi माता-पिता को लेकर कही थी ये बात इस दौरान राहुल ने बताया था कि बचपन में परिवार के साथ खाना खाते समय उनकी मां अक्सर पिता की गोद में बैठ जाया करती थीं. राहुल ने कहा था कि बचपन में यह सब उन्हें बिल्कुल नॉर्मल लगती थी. लेकिन जब वह अपने दोस्तों के घर जाते थे, तो वहां उनके माता-पिता इस तरह एक-दूसरे के करीब नहीं बैठते थे.वह अपने दोस्तों से पूछते भी थे कि उनकी मां अपने पिता की गोद में क्यों नहीं बैठती.राहुल के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई. उनके विरोधियों ने उन पर इस टिप्पणी को लेकर निशाना साधा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा. Advertisementबता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए सोनिया गांधी को संबोधित किया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल ने अपनी मां के खास दिन पर भी उन्हें शर्मिंदगी से नहीं बचाया. उन्होंने यह भी कहा कि देश इस बात को काफी पहले समझ चुका था और उम्मीद है कि अब सोनिया गांधी भी इसे समझेंगी.About the AuthorSenior sub editor न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 22:29 ISTऔर पढ़ें

