राष्ट्रवाणी: देश में सांस से जुड़ी एक बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. इस बीमारी का नाम COPD है. इसमें फेफड़ों पर असर पड़ता है और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है. एक नई स्टडी में सामने आया है कि भारत में करीब 13 फीसदी वयस्क इस बीमारी से परेशान हैं. सबसे ज्यादा मामले उत्तर भारत में मिले हैं. यहां हर पांच में से एक वयस्क को यह बीमारी है. चिंता की बात यह है कि इसकी चपेट में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा भी आ रहे हैं. स्टडी के मुताबिक, उत्तर भारत में करीब 19 फीसदी वयस्क COPD से परेशान हैं. वहीं दक्षिण भारत में यह आंकड़ा 13 फीसदी और मध्य भारत में 11 फीसदी है. पूर्वी भारत में करीब आठ फीसदी लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं. पश्चिम भारत में सबसे कम मामले मिले हैं. यहां करीब सात में से एक वयस्क को यह बीमारी पाई गई. स्टडी में बताया गया है कि उत्तर भारत में प्रदूषण इस बीमारी के ज्यादा मामलों की एक वजह है. इसके अलावा धूम्रपान और खाना बनाने के लिए लकड़ी या उपले जलाने से निकलने वाला धुआं भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, COPD से परेशान लोगों में 37 फीसदी लोग धूम्रपान करते थे. वहीं आठ फीसदी लोग लकड़ी और उपले जैसे ईंधन का इस्तेमाल करते थे. इस बीमारी का खतरा उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा देखा गया है. स्टडी में 60 साल से ज्यादा उम्र के करीब 27 फीसदी लोग COPD से परेशान पाए गए. वहीं 18 से 59 साल की उम्र के लोगों में यह आंकड़ा करीब 17 फीसदी था. यानी कम उम्र के लोग भी इस बीमारी से सुरक्षित नहीं हैं. आंकड़ों के मुताबिक, पुरुषों में COPD के मामले 16 फीसदी और महिलाओं में आठ फीसदी पाए गए. इस बीमारी में फेफड़ों तक हवा पहुंचाने वाली नलियों में परेशानी होने लगती है. इसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है. कई बार थोड़ी दूर चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर भी सांस फूलने लगती है. यह स्टडी PGI चंडीगढ़ और AIIMS के डॉक्टरों ने की है. इसमें COPD से जुड़ी 23 पुरानी स्टडी के आंकड़ों को देखा गया. इन सभी स्टडी में कुल 27,319 लोग शामिल थे. लोगों के फेफड़ों की जांच की गई, ताकि पता चल सके कि वे कितनी आसानी से सांस ले पा रहे हैं. देश में सांस की यह बीमारी एक बड़ी समस्या बन रही है. खासकर उत्तर भारत में इसके मामले ज्यादा मिलना चिंता की बात है. धूम्रपान से दूर रहना, घर में धुएं से बचना और प्रदूषण से जितना हो सके बचाव करना जरूरी है. अगर बार-बार खांसी आती है या सांस लेने में परेशानी होती है, तो डॉक्टर से जांच जरूर करानी चाहिए. *Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें* Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी
- धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी…. – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में जेब से तीन चाबियां निकालकर एक मिनट में एक्टिवा चोरी कर भागे दो बदमाश, वारदात कैमरे में कैद – राष्ट्रवाणी
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम, 20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन…. – राष्ट्रवाणी
- 8 महीने की प्रेग्नेंसी में निभाया था ‘मां सीता’ का रोल, 78 साल पहले ‘रामायण पर बनी फिल्म पर मचा था जमकर बवाल – ramayana based film rambaan actress shobhana samarth was backlashed for playing sita role during pregnancy – राष्ट्रवाणी
- 109 साल पहले आई थी पहली ‘रामायण’, एक हफ्ते में कमाए थे 30, 000; फिल्म में नहीं था कोई डायलॉग – dadasaheb phalke made first film based on ramayana titled lanka dahan 109 years before – राष्ट्रवाणी

