राष्ट्रवाणी: 78 साल पहले रामायण (Ramayana) पर बनी एक फिल्म में माता सीता का रोल निभाने के लिए एक अदाकारा को खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी। माता सीता का रोल निभाने पर हुआ था विरोध। फोटो क्रेडिट- एक्स 8 महीने की प्रेग्नेंसी में बनीं थीं माता सीता एक्ट्रेस के किरदार निभाने पर हुई थी आलोचना 78 साल पहले फिल्म न देखने की गई थी अपील एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
हाल ही में नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् (Ramayana) आई। 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाया, जबकि माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) दिखीं। यूं तो फिल्म और कलाकारों की परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है, लेकिन कुछ लोग साई पल्लवी की परफॉर्मेंस पर सवाल उठा रहे थे।
उनकी परफॉर्मेंस को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। साथ ही उनके फाइट सीन्स पर भी बहस हुई। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब रामायण पर बनी किसी फिल्म में माता सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस को आलोचना सहनी पड़ी हो।
78 साल पहले एक एक्ट्रेस को भी माता सीता का रोल निभाने पर आलोचना मिली थी। यह अदाकारा थीं शोभना समर्थ (Shobhana Samarth)। वो हिंदी सिनेमा की सबसे बेबाक अदाकारा थीं।
उन्हें विजय भट्ट की रामायण पर बनी ट्रिलॉजी में माता सीता का रोल निभाने के लिए पहचान मिली। वह भरत मिलाप और राम राज्य के बाद 1948 में फिल्म रामबाण में माता सीता बनी थीं। फिल्म में भगवान राम का किरदार प्रेम अदीब ने निभाया था।
पौराणिक फिल्म में सीता बनीं शोभना और राम बने प्रेम को पसंद किया गया। मगर एक वजह से फिल्मी गलियारों में सवाल उठने लगे और वो वजह थी शोभना समर्थ की प्रेग्नेंसी। दरअसल, जब फिल्म में शोभना सीता बनी थीं, उस वक्त वह 8 महीने की प्रेग्नेंट थी।
फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने तीखी निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला । सबसे ज्यादा तीखी आलोचना ‘फिल्मइंडिया’ की तरफ से की गई थी। ‘फिल्मइंडिया’ के एडिटर बाबूराव पटेल ने फिल्म को लेकर कहा था- उनकी गर्भावस्था फिल्म के 14,147 फीट के पूरे हिस्से में साफ दिखाई देती है, जो एक बहुत ही खराब और पवित्रता के खिलाफ लगने वाला नजारा बन जाती है।
एक ऐसी महिला से जो खुद बेहद नाजुक स्थिति में है, एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए कहना जिसे लाखों लोग एक आदर्श और दिव्य स्त्री के रूप में पूजते हैं। सीता के नाम से जुड़ी गरिमा और पवित्रता के बिल्कुल विपरीत है। बात सिर्फ शोभना की प्रेग्नेंसी को लेकर ही नहीं थे, बल्कि उनकी उम्र और लुक को लेकर भी था।
एडिटर ने कहा था, “प्रेग्नेंसी के अलावा कई बच्चों की मां होने के नाते शोभना काफी बूढ़ी और दुबली-पतली लगती हैं। उनके गाल धंसे हुए हैं, आंखें बाहर निकली हुई और एनीमिया के कारण बेजान हैं, बाहें बेडौल हैं और कूल्हे लटके हुए हैं। ऐसे में वे सीता के किरदार के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं हैं।” बाबूराव पटेल ने दर्शकों से अपील की थी कि वे यह फिल्म (रामबाण) न देखें, क्योंकि हो सकता है कि फिल्म देखने के बाद नई पीढ़ी को गलतफहमी हो कि वनवास के दौरान माता सीता प्रेग्नेंट थीं।
विजय भट्ट की ट्रिलॉजी की तीसरी फिल्म पिछली दोनों फिल्मों (भरत मिलाप और राम राज्य) की तरह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई। शोभना समर्थ हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा थीं। उन्होंने कुमारसेन समर्थ के साथ शादी की थी जिनसे उन्हें चार बच्चे- तनुजा, नूतन, चतुरा, रेशमा हुए।
शोभना, काजोल और तनीषा की नानी थीं। साल 2000 में शोभना का 83 साल की उम्र में निधन हो गया था।

