राष्ट्रवाणी: एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेशATM Transaction Fee : एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेशWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 20:40 ISTATM Transaction Fee : आरबीआई ने 27 नवंबर को सभी बैंकों को सर्कुलर जारी कर एटीएम से पैसे निकालने के नियमों को और स्पष्ट बनाने के लिए कहा है. आरबीआई ने कहा है कि एटीएम के सामने स्टिकर या पोस्टर लगाकर बताना होगा कि वह मेट्रो में स्थित है या फिर गैर मेट्रो में. इसका मकसद ग्राहकों को अपनी फ्री लिमिट को लेकर अलर्ट करना और फ्री लिमिट के बाद ट्रांजेक्शन पर शुल्क की जानकारी देना है.आरबीआई ने एटीएम ट्रांजेक्शन को लेकर नया सर्कुलर लागू किया है. नई दिल्ली. रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साल 2008 से 2022 के बीच जारी सभी सर्कुलर को रद्द करते हुए एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू कर दिया है. आरबीआई ने 27 नवंबर को जारी सर्कुलर में साफ कहा है कि बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम से फ्री निकासी की सीमा और उसके बाद लगने वाले शुल्क के बारे में स्पष्ट जानकारी दें. गवर्नर ने नया सर्कुलर लागू करने के साथ ही पुराने 17 सर्कुलर को रद्द कर दिया है. आरबीआई ने व्हाइट लेबल एटीएम चलाने वाली कंपनियों को भी बैंकों और रिजर्व बैंक से कैश उठाने की अनुमति दे दी है. सर्कुलर में बताया गया है कि सभी बैंक अपने ग्राहकों को इस बारे में स्पष्ट जानकारी देंगे कि उन्हें महीने में कितना फ्री ट्रांजेक्शन मिलेगा और उसके बाद हर निकासी पर कितनी फीस देनी होगी. बैंकों को यह भी क्लीयर करना होगा कि उनके कौन से एटीएम मेट्रो में स्थित हैं और कौन से नॉन मेट्रो में स्थित हैं. इससे उपभोक्ताओं को यह पहचान करने में आसानी होगी कि किस एटीएम से फ्री निकासी की कितनी लिमिट है. आरबीआई ने कहा है कि यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और इसे सभी कॉमर्शियल बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, कोऑपरेटिव बैंक सहित सभी ऑथराइज्ड भुगतान सिस्टम पर भी लागू किया जाएगा. ग्राहकों को अलर्ट करें बैंक आरबीआई ने साफ कहा है कि बैंकों को अपने सभी ग्राहकों को इस बारे में अलर्ट करना होगा कि उन्हें महीने में कितनी फ्री निकासी की सुविधा मिलती है और इस लिमिट के बाद हर ट्रांजेक्शन पर कितना पैसा देना पड़ेगा. बैंकों को यह भी बताना होगा कि उनके कौन से एटीएम मेट्रो शहर में हैं और कौन से नॉन मेट्रो शहर में स्थित हैं. इसके लिए एटीएम के सामने ही स्टिकर अथवा पोस्टर लगाकर इसकी जानकारी देनी होगी. साथ ही बैंकों की यह जिम्मेदारी होगी कि उनके एटीएम जिस जगह पर स्थित हों, उसकी सही जानकारी उनके डाटाबेस में मौजूद रहे. इसे विवाद की स्थिति नहीं आएगी. फ्री लिमिट में नहीं हुआ कोई बदलाव आरबीआई ने अपने नए सर्कुलर में एटीएम मुफ्त निकासी की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया है. सेविंग अकाउंट पर हर महीने अपने ही बैंक के एटीएम से 5 ट्रांजेक्शन फ्री मिलते हैं, जिसमें पैसे निकालने से लेकर बैलेंस चेक करने या मिनी स्टेटमेंट निकालने की सर्विस भी शामिल है. दूसरे बैंकों से तीन बार फ्री में ट्रांजेक्शन करने की लिमिट मिलती है. यह लिमिट मेट्रो शहरों के लिए तीन और गैर मेट्रो शहरों के लिए 5 होती है. हालांकि, अपने बैंक और दूसरे बैंक से कुल फ्री निकासी सीमा 5 ही है. Advertisementज्यादा कैश निकालने पर कितना शुल्क आरबीआई ने अपने सर्कुलर में साफ किया है कि मुफ्त निकासी सीमा समाप्त होने के बाद हर ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये शुल्क देना पड़ेगा. इस 23 रुपये पर सर्विस टैक्स यानी जीएसटी भी चुकाना होगा. आरबीआई ने कहा है कि सभी बैंक अपने बोर्ड से पॉलिसी अप्रूव कराकर इस शुल्क को लागू करेंगे. आरबीआई ने साफ किया है कि अगर एटीएम का कोई लेनदेन असफल होता है तो उस पर चार्ज नहीं लिया जाएगा.About the Authorप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 20:38 ISTऔर पढ़ें
Trending
- रायपुर: UAE से रायपुर लाया गया शराब घोटाला मामले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल, 15 दिनों पहले हुई थी दुबई में गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- सांसत में नए प्रभारी, नेताओं का मनमानी जारी! भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना, तीन दौरों का क्या निकला हश्र? – राष्ट्रवाणी
- सड़क हादसे का शिकार हुई राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, गनमैन और ड्राइवर भी हुए घायल, इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी

