राष्ट्रवाणी: टी20 में 5 विकेट लेकर गेंदबाज ने काटा गदर…ऑस्ट्रेलिया घर में शर्मसार टी20 में 5 विकेट लेकर गेंदबाज ने काटा गदर… ऑस्ट्रेलिया अपने घर में शर्मसार, इंग्लैंड ने जीता तीसरा मैचEdited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 20:16 ISTAUS vs ENG Highlights: तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन के पांच विकेट हॉल के दम पर इंग्लैंड ने तीसरा टी20 जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में शर्मसार होना पड़ा. उसने अपने घर पर टी20 में लोएस्ट स्कोर खड़ा किया. जेमी ओवरटन के पांच विकेट की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया. ब्रिसबेन. जैमी ओवरटन के पांच विकेट और दो कैच की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2- से बढत बना ली. 32 वर्ष के ओवरटन ने बायें हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन के पहले दोनों विकेट में कैच लपके. इसके बाद आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ते हुए उसे 108 रन पर समेट दिया. टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के लिये एक मैच में 5 विकेट लेने वाले वह दूसरे गेंदबाज बने. उनसे पहले सैम कुरेन ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 10 रन देकर पांच विकेट लिये थे. ऑस्ट्रेलिया का अपने देश में यह न्यूनतम टी20 स्कोर है. इंग्लैंड ने वर्षाबाधित मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर सात विकेट से जीत दर्ज की. उसने संशोधित लक्ष्य नौवे ओवर में हासिल करके तीन विकेट पर 93 रन बनाये. जोर्डन कॉक्स ने 14 गेंद में 33 रन की पारी खेली. Advertisement ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था. दूसरा मैच इंग्लैंड ने जीता. अब रविवार को चौथा मैच सिडनी में खेला जायेगा. इंग्लैंड ने इससे पहले टी20 श्रृंखला 2-1 से जीती थी.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 20:16 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

