राष्ट्रवाणी: बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंसTips And Tricks: बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, घर बनवाते ही लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंसWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 20:28 ISTTips And Tricks For Electricity Saving: महंगी बिजली और गर्मी के कारण पारंपरिक एपलाएंस की जगह तकनीक वाले ऊर्जा-कुशल एपलाएंस की मांग तेजी से बढ़ रही है. इससे बिजली की खपत में 65 फीसदी तक की कमी आती है. खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि पहले ग्राहक केवल कीमत देखकर एपलाएंस खरीदते थे, लेकिन अब वे दुकान पर आकर वाट क्षमता और बिजली की बचत के बारे में पूछते हैं.बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाजTips And Tricks: महंगी होती बिजली और गर्मी के लंबे होते मौसम ने भारतीय घरों की प्राथमिकताओं को बदलना शुरू कर दिया है. अब घर के लिए एपलाएंस खरीदते समय लोग सिर्फ चमक-धमक नहीं देख रहे, बल्कि इस बात पर भी गौर कर रहे हैं कि महीने के अंत में वह बिजली का बिल कितना बढ़ाएगा. यही वजह है कि बाजार में पारंपरिक इंडक्शन एपलाएंस के मुकाबले बीएलडीसी (BLDC) तकनीक वाले ऊर्जा-कुशल एपलाएंस की मांग तेजी से बढ़ रही है. बाजार के इसी बदलते रुझान का सीधा असर घरेलू अप्लायंस कंपनियों के विस्तार पर दिख रहा है. ऊर्जा-कुशल पंखे बनाने वाली कंपनी विक्टूरा एयरमोशन (Victura Airmotion) के आंकड़े इस बदलाव की तस्दीक करते हैं. कंपनी ने महज दो साल से भी कम समय में देशभर में अपने रिटेल नेटवर्क को 5,600 से अधिक दुकानों तक पहुंचा दिया है. महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे बड़े बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते स्थानीय विक्रेताओं के बीच भी इन पंखों की उपलब्धता तेजी से बढ़ी है. क्यों बदल रही है ग्राहकों की पसंद?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ग्राहकों का रुझान बदलने के पीछे सीधा गणित ‘बचत’ का है. जहां एक सामान्य सीलिंग फैन 70 से 80 वाट बिजली की खपत करता है, वहीं आधुनिक बीएलडीसी मोटर वाले पंखे महज 28 से 35 वाट पर काम करते हैं. इससे बिजली की खपत में करीब 65 फीसदी तक की कमी आती है. यदि किसी घर में रोजाना 10 से 12 घंटे पंखा चलता है, तो एक ही पंखे से साल भर में करीब 1,500 रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है. वोल्टेज के लिहाज से भी करता है काम इसके अलावा, देश के कई हिस्सों में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव और बिजली कटौती की समस्या भी लोगों को नई तकनीक की तरफ मोड़ रही है. कम वाट खपत के कारण ये पंखे इन्वर्टर की बैटरी पर कम बोझ डालते हैं और लंबे समय तक चलते हैं. साथ ही, 140 से 285 वोल्ट के बीच भी इनकी रफ्तार पर असर नहीं पड़ता, जो छोटे शहरों और कस्बों के ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत है. Advertisement नए जमाने की जरूरत और तकनीक आज का उपभोक्ता घर की सजावट और सुविधा को लेकर भी काफी सजग है. रिमोट कंट्रोल, टाइमर, और रिवर्स रोटेशन (सर्दियों में गर्म हवा को नीचे धकेलने की तकनीक) जैसे फीचर्स अब प्रीमियम श्रेणी से निकलकर आम घरों तक पहुंच रहे हैं. इस बदलती मांग को पूरा करने के लिए कंपनियां भी अलग-अलग डिजाइन और रेंज उतार रही हैं. 1988 से इस क्षेत्र में काम कर रही विक्टूरा ने भी बाजार की नब्ज पकड़ते हुए नोवा, इकोविंड, एयरोफ्लो और ग्लाइडर जैसे कई मॉडल पेश किए हैं, जो 100 से 225 वर्ग फुट के कमरों के हिसाब से तैयार किए गए हैं. खुदरा विक्रेताओं ने क्या बताया खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि पहले ग्राहक केवल कीमत देखकर पंखा खरीदते थे, लेकिन अब वे दुकान पर आकर वाट क्षमता और बिजली की बचत के बारे में पूछते हैं. देश के 19 हजार से अधिक पिन कोड और 23 देशों में मौजूदगी रखने वाली कंपनियों का फोकस भी अब बड़े शोरूम के साथ-साथ मोहल्ले की दुकानों तक पहुंच बनाने पर है, ताकि ग्राहक खरीदने से पहले उत्पाद को खुद देख और परख सकें. साफ है कि आने वाले समय में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में वही उत्पाद टिक पाएंगे, जो जेब पर हल्के और तकनीक में आगे होंगे.About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :RajasthanFirst Published :November 27, 2026, 20:26 ISTऔर पढ़ें

