राष्ट्रवाणी: जावेद को 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे शराब की पूरी बोतल’मैंने बहुत गलतियां कीं’, जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतलWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 20:40 ISTबॉलीवुड के जाने-माने राइटर और गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी पुरानी शराब की आदत और उससे हुए नुकसान पर खुलकर बात की है. उन्होंने माना कि शराब के चलते उनके करीब 15 साल बर्बाद हुए हैं. जावेद अख्तर ने बताया कि अगर उन्होंने उस वक्त को शराब पीने के बजाय नई चीजें सीखने में लगाया होता, तो बात कुछ और होती. अब वह शराब को पूरी तरह पीछे छोड़ चुके हैं और साफ कहते हैं कि अब इस आदत से उनकी कोई लड़ाई बाकी नहीं है.ख़बरें फटाफटजावेद अख्तर को शराब की लत का आज भी है पछतावा. (फोटो साभार: IMDb/एआई)नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज राइटर और गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में अपनी शराब की लत को लेकर बात की. उन्होंने माना कि यह उनके सबसे बड़े पछतावों में से एक है. 30 साल से ज्यादा वक्त से शराब छोड़ चुके जावेद अख्तर ने बताया कि उन्होंने करीब 15 साल शराब पीने और गैर-जिम्मेदाराना हरकतों में गंवा दिए. अब जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो लगता है कि काश उस वक्त को नई चीजें सीखने, रिश्तों को संभालने और काम से हटकर अपने दूसरे शौक पूरे करने में लगाया होता. जर्नलिस्ट बरखा दत्त के यूट्यूब चैनल मोजो स्टोरी पर बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने शराब छोड़ने से पहले की अपनी मुश्किलों और गलतियों को याद किया. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने आखिरी बार शराब कब पी थी, वह तारीख उन्हें आज भी पक्की याद है- 31 जुलाई 1991. जावेद अख्तर ने शराब की लत से जीती जंग जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी बात का पछतावा है, तो जावेद ने माना कि अगर दोबारा मौका मिले तो वह कई फैसलों पर नए सिरे से सोचेंगे. उनका मानना है कि पछतावा जिंदगी का स्वाभाविक हिस्सा है, खासकर तब जब इंसान पीछे मुड़कर देखता है और समझता है कि हालात को अलग तरीके से भी संभाला जा सकता था. शराब की लत का जिक्र आया तो अख्तर ने तुरंत साफ किया कि अब वह इसे कोई जंग नहीं मानते. उन्होंने कहा कि मैंने उसे हरा दिया. अब लड़ाई कहां बची है?. 31 जुलाई 1991 को जावेद अख्तर ने आखिरी बार पी थी शराब Advertisementइसके बाद उन्होंने बताया, ‘मैं रोजाना और बहुत ज्यादा शराब पीने वाला इंसान था. लगभग हर रात पूरी एक बोतल पी जाता था. 31 जुलाई 1991 को मैंने आखिरी बार शराब पी थी. उसके बाद से एक बूंद भी नहीं पी और आगे भी कभी नहीं पिऊंगा.’ जावेद अख्तर ने गंवा दिए जिंदगी के 15 साल उन्होंने आगे माना कि शराब ने उनकी जिंदगी के कई फैसलों पर असर डाला और कबूल किया कि उनकी सबसे बड़ी गलतियां शराब के नशे में ही हुईं. जावेद अख्तर ने कहा, ‘कभी कभी मैं सोचता हूं कि अगर मैं पीता नहीं तो इतनी गलतियां ही नहीं करता. ये तो बहुत गड़बड़ हो गई. 81 साल की उम्र में पीछे मुड़कर देखते हुए जावेद को आज भी अहसास होता है कि उन्होंने शराब की आदत और अपने गैर-जिम्मेदाराना रवैये के चलते करीब 15 साल गंवा दिए. उनका मानना है कि इस वक्त को नई चीजें जैसे संगीत, नई भाषाओं को सीखने और बहुत कुछ करने में लगाया जा सकता था. सोच-समझकर लिया शराब छोड़ने का फैसला अख्तर ने यह भी बताया कि शराब छोड़ने का फैसला उन्होंने यह सोचकर लिया कि वह अपनी आगे की जिंदगी किस तरह जीना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह शराब का मजा लेते थे और किसी नाखुश बचपन की वजह से उन्होंने पीना शुरू नहीं किया था. लेकिन बाद में उन्हें यह समझ आ गया कि इस आदत को जारी रखने से उनकी उम्र काफी कम हो सकती है. जावेद अख्तर को शराब पीने में आता था खूब मजा उन्होंने बताया, ‘मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास एक चॉइस है. अगर मैं पीता रहता हूं और मैं इसलिए नहीं पी रहा था कि मेरा बचपन खराब था, बल्कि इसलिए कि मुझे पीने में पूरा मजा आता था. लेकिन या तो मैं यह मजा लूं और 52-53 साल की उम्र तक जीकर मर जाऊं. उस वक्त मैंने खुद को 10 से 12 साल ही दिए थे, अगर मैं पीता रहता और अगर मुझे लंबी जिंदगी जीनी है, तो शराब छोड़नी ही पड़ेगी और मुझे लंबा जीना था. मुझे आज भी लंबा जीना है. मैं बस मरना नहीं चाहता.’About the AuthorSenior Sub Editorकामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 27, 2026, 20:39 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

