राष्ट्रवाणी: घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ?Haridwar News : कम वजन में हैवी लुक वाले गहनों का बढ़ा क्रेज, शादी के सीजन में सोने की कीमतें घटने से राहत, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 20:23 ISTHaridwar ki local news : डेढ़ लाख के पार पहुंच चुके सोने के दाम अब काफी कम हो गए हैं. सर्राफा बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है. खरीदार अब सुनारों की दुकानों पर जाकर ज्यादा वजन के गहनों की डिमांड कर रहे हैं. हरिद्वार में ओम ज्वैलर्स के मालिक राहुल भारद्वाज लोकल 18 से बताते हैं कि शादी के सीजन में सोने के दाम कम होने से ग्राहकों की संख्या में 70 से 80 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. वे कहते हैं कि इस वक्त ग्राहक 10 ग्राम के कम वजन वाले गले के सेट, कंगन, कान के टॉप्स की सबसे ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं. खरीदारी करने आए ग्राहक आकाश शर्मा कहते हैं कि वे काफी समय से ज्वेलरी लेना चाहते थे लेकिन सोने के भावों में उतार-चढ़ाव के कारण उनका बजट बिगड़ रहा था. हरिद्वार. सोने की कीमतों में आई गिरावट के बाद शादियों के इस सीजन में आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. डेढ़ लाख के पार पहुंच चुके सोने के दाम अब काफी कम हो गए हैं जिससे सर्राफा बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है. शहनाइयों की गूंज के बीच खरीदार अब सुनारों की दुकानों पर जाकर विशेष तरह के डिजाइन और कुछ खास गहनों की डिमांड कर रहे हैं. बाजार की इसी ताजा स्थिति और ग्राहकों की पसंद को जानने के लिए हमने हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर चौक बाजार के सर्राफा बाजार के एक ज्वेलर से बातचीत की. वे कहते हैं कि सोने के दाम घटने से ग्राहक पहले की तुलना में ज्यादा संख्या में आ रहे हैं. ओम ज्वैलर्स के मालिक राहुल भारद्वाज ने लोकल 18 को बताया कि शादी के सीजन में सोने के दाम कम होने से ग्राहकों की संख्या में 70 से 80 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. काम आएगी ये सलाह राहुल के मुताबिक, वर्तमान में ग्राहक 10 ग्राम के कम वजन वाले गले के सेट, कंगन, कान के टॉप्स की सबसे ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं. अगर आगे भी सोने के दाम घटते हैं तो ग्राहकों में और अधिक बढ़ोतरी होगी. राहुल लोगों को सलाह देते हैं कि जिन्हें सोने की खरीदारी करनी है, वह जल्द कर लें क्योंकि आगे भाव बढ़ सकते हैं. Advertisementबहन के लिए खरीदारी करने आए आकाश सोने के दामों में आई गिरावट और बाजार में चल रहे नए ज्वेलरी डिजाइनों की मांग को लेकर ग्राहक आकाश शर्मा कहते हैं कि वे काफी समय से ज्वेलरी लेना चाहते थे लेकिन सोने के भावों में उतार-चढ़ाव के कारण उनका बजट बिगड़ रहा था. अब गोल्ड मार्केट में गिरावट की जानकारी मिलने के बाद वे अपनी बहन की शादी के लिए खरीदारी करने आए हैं. आकाश ने कहा कि बाजार में कम वजन यानी कम ग्राम में बेहद आकर्षक और नए-नए डिजाइन उपलब्ध हैं जिससे उनके बजट में पहले के मुकाबले ज्यादा गहने आ जाएंगे.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Uttarakhand First Published :November 27, 2026, 20:23 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में ‘सेवा दूत अभियान’ के जरिए घर-घर पहुंचेगी भाजपा, रवींद्र चव्हाण ने बनाई रणनीति – राष्ट्रवाणी

