राष्ट्रवाणी: महाराष्ट्र में ‘सेवा दूत अभियान’ के जरिए घर-घर पहुंचेगी भाजपा’सेवा दूत अभियान’ के जरिए जनता से जुड़ेगी भाजपा, 25 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम, रवींद्र चव्हाण ने बनाई रणनीतिAgency:Last Updated:November 27, 2026, 20:18 ISTमहाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने आगामी ‘सेवा दूत अभियान’ की तैयारियों पर जोर दिया. भाजपा के अनुसार, पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 1 से 25 दिसंबर 2026 तक देशभर में यह 25 दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा.महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण.भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से आगामी 1 से 25 दिसंबर 2026 तक देशभर में ‘सेवा दूत अभियान’ चलाया जाएगा. इस अभियान की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित मराठवाड़ा विभागीय कार्यशाला में भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने उपस्थित रहकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, सूक्ष्म नियोजन, कार्यप्रणाली और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस अवसर पर रवींद्र चव्हाण ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझना, उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय एवं सामूहिक प्रयासों के साथ काम करना चाहिए. इस विभागीय कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाशजी, सांसद डॉ. भागवत कराड, प्रदेश महासचिव सुनील राणे, विधायक विक्रांत पाटील, पूर्व विधायक संजय केनेकर सहित मराठवाड़ा विभाग के सभी जिलाध्यक्ष, प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. ‘सेवा दूत अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 1 से 25 दिसंबर 2026 तक चलाया जाने वाला एक 25 दिवसीय देशव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता 25 दिनों तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे. केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी घर-घर और युवाओं तक पहुंचाई जाएगी. इस अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण राज्य के अलग अलग संभागों में जाकर बैठक कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं. Location :Mumbai,MaharashtraFirst Published :November 27, 2026, 17:00 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में ‘सेवा दूत अभियान’ के जरिए घर-घर पहुंचेगी भाजपा, रवींद्र चव्हाण ने बनाई रणनीति – राष्ट्रवाणी

