राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Vikas Agrawal Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 1280 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल को यूएई से रायपुर लाया गया है। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ समन्वय कर विशेष अभियान चलाया, जिसके बाद आरोपी को भारत लाने में सफलता मिली।
विकास अग्रवाल को रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश बृजेश राय की कोर्ट में उसकी पेशी हुई। सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल विकास अग्रवाल शराब घोटाला मामले में आरोपी है और उसे अनवर ढेबर का करीबी बताया जाता है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को विदेश से भारत लाने के लिए संबंधित एजेंसियों ने समन्वित कार्रवाई की।
इस पूरे शराब घोटाले में विकास अग्रवाल का नाम प्रमुखता से उभर कर आया था। विकास पर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन लेने का आरोप है। इतना ही नहीं उन पर कमीशन वसूलकर अनवर ढेबर तक पहुंचाने का भी आरोप लगा है।
इसी महीने के पहले पखवाड़े में उसे दुबई में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक विकास अग्रवाल शराब सिंडिकेट का वित्तीय मैनेजर था। उस पर आरोप है कि वह डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन वसूलकर अनवर ढेबर तक पहुंचाता था।
ईडी लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने इसी साल जून 2026 में छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के तहत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्तियों को कुर्क किया था। ईडी ने कहा कि उसने चार और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिससे धन शोधन मामले में आरोपियों की कुल संख्या 85 हो गई है।
केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि उसने 28 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन अस्थायी कुर्की आदेश जारी किए, जिसमें लगभग 200 करोड़ रुपये के विलेख मूल्य और 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के बाजार मूल्य वाली संपत्तियों को कुर्क किया गया। ईडी के अनुसार, उसकी जांच में पाया गया कि अनवर ढेबर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के नेतृत्व वाले एक शराब ‘सिंडिकेट’ ने वरिष्ठ अधिकारियों, शराब बनाने वाली इकाइयों के मालिकों और निजी संस्थाओं के साथ मिलीभगत कर 2019 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ आबकारी शुल्क तंत्र में हेरफेर किया और अपराध से करीब 2,883 करोड़ रुपये अर्जित किए।
ईडी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध आय ‘‘शराब की खरीद दरों में वृद्धि, अवैध शराब के निर्माण और पसंदीदा संस्थाओं को दिए गए ‘एफएल-10ए’ लाइसेंस के माध्यम से कमीशन की वसूली’’ से अर्जित की गई थी। पहला कुर्की आदेश विकास अग्रवाल और ढेबर से जुड़ी संपत्तियों से संबंधित है। ईडी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अग्रवाल ‘सिंडिकेट’ के वित्तीय प्रबंधक के रूप में कार्य करता था, शराब बनाने वाली इकाइयों और ‘एफएल-10ए’ लाइसेंसधारियों से कमीशन एकत्र करता था और अनवर ढेबर को धनराशि भेजता था।
एजेंसी ने कहा कि अग्रवाल के परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज संपत्तियों को कथित तौर पर उनके द्वारा अपराध से प्राप्त आय के समतुल्य राशि के आधार पर कुर्क किया गया है। इसने ढेबर की बेनामी संपत्तियों को भी जब्त किया, जिनमें रायपुर में कथित तौर पर उनके नियंत्रण वाली कंपनियों और फर्जी संस्थाओं के माध्यम से अर्जित भूखंड शामिल हैं।
इस आदेश के तहत कुर्की की कुल राशि लगभग 30 करोड़ रुपये है।नक्शे देखें एक दूसरे कुर्की आदेश में, ईडी ने उत्तरी गोवा स्थित पैसिफिका होटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाले ‘होटल वेस्टिन गोवा’ को कुर्क कर लिया। ईडी ने कहा कि जांच में यह स्थापित हुआ कि होटल को अपराध से प्राप्त आय से लगभग 110 करोड़ रुपये में अधिग्रहित किया गया था।
एजेंसी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बेहिसाबी राशि शराब घोटाले से प्राप्त हुई थी और इसका भुगतान नकद रूप में किया गया। चैतन्य बघेल के इशारे पर यह नकद राशि स्थानांतरित की गई थी। ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज तीसरे कुर्की आदेश में तीन ‘एफएल-10ए’ लाइसेंस धारक कंपनियों के बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड शामिल हैं।
इन तीन कंपनियों में ओम साई बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और नेक्सजेन पावर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। उत्तर: विकास अग्रवाल को UAE से भारत लाकर रायपुर पहुंचाया गया है। सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया’ में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं।
वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं। सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान और जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है। जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया।
इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं। IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं।
डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं। पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया।
मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं। उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है।
Web Title: Chhattisgarh Liquor Scam Accused Vikas Agrawal Brought Back from UAE सदन में परिसीमन बिल, क्या लॉक हो गई डील? सरकार ने की पूरी तैयारी, क्या इस बार पास होंगे दोनों विधेयक? खुशखबरी, नए साल से पहले बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय!
कैबिनेट का फैसला, मुख्यमंत्री लेंगे निर्णय सांसत में नए प्रभारी, नेताओं का मनमानी जारी! भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना, तीन दौरों का क्या निकला हश्र? बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर, एक साथ 10 IAS और राज्य सेवा अफसरों का ट्रांसफर परिसीमन मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ आये आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बोले- ‘यह सभी के लिए फायदे का रास्ता है’ सड़क हादसे का शिकार हुई राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, गनमैन और ड्राइवर भी हुए घायल, इलाज जारी एक साथ 15 जिलों के शिक्षा अधिकारियों का तबादला, तत्काल नए जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश, देखें लिस्ट जसप्रीत बुमराह ने ठुकरा दिया MI का ये बड़ा ऑफर, सुनकर फैंस को भी लगा झटका, क्या लेने वाले हैं कोई बड़ा फैसला?

