राष्ट्रवाणी: रोहित शर्मा को फिर मिलेगी मुंबई इंडियंस की कमान? जायसवाल की डील अटकीरोहित शर्मा को फिर मिलेगी मुंबई इंडियंस की कमान? जायसवाल की डील अटकी, 5:45 का सस्पेंस और पोलार्ड का मास्टरस्ट्रोकWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 16:50 ISTRohit Sharma Contender of Mumbai Indians new captain: मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच कीरोन पोलार्ड की रणनीति ने टीम की दिशा बदल दी है. कप्तान के ऐलान से पहले रोहित शर्मा सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स भेजकर अर्शदीप सिंह को टीम से जोड़ा गया है, जिससे बुमराह के साथ अब एक मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण तैयार हो गया है. जायसवाल पर भी संभावित ‘ऑल-कैश’ डील की चर्चाएं तेज हैं.रोहित शर्मा को फिर बनाया जा सकता है कप्तान. नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के खेमे में इन दिनों बड़े बदलावों की बयार चल रही है. इसके केंद्र में फ्रेंचाइजी के नए हेड कोच कीरोन पोलार्ड नजर आ रहे हैं. पिछले महीने मुंबई में अपने कुछ दिनों के प्रवास के दौरान पोलार्ड से टीम की भविष्य की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. इसका असर न केवल टीम की कप्तानी के फैसले पर पड़ा है, बल्कि उस हाई-प्रोफाइल ट्रेड में भी उनकी स्पष्ट छाप दिखाई देती है, जिसके तहत हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स भेजकर उनके बदले अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया है. क्रिकबज के मुताबिक, कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) के हेड कोच बनने के बाद से ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर सोच में बड़ा बदलाव आया है. शुरुआत में इस जिम्मेदारी के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) , सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह और यहां तक कि न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर के नामों पर भी विचार किया गया था. हालांकि, प्रबंधन ने गहन मंथन के बाद इस सूची को छोटा कर दिया. तिलक वर्मा को लेकर यह माना गया कि उन पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी डालना अभी जल्दबाजी होगी, जबकि सैंटनर के नाम पर यह सोचकर विराम लगा दिया गया कि आईपीएल जैसी लीग में किसी विदेशी खिलाड़ी को कप्तान बनाना व्यावहारिक चुनौतियों के कारण आदर्श विकल्प नहीं है. बुमराह के नाम पर भी संक्षिप्त चर्चा के बाद अंततः मुकाबला रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच सिमट गया है, जिसमें रोहित सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं. Advertisement27 तारीख का खास कनेक्शन मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार, 27 नवंबर शाम 5:45 बजे होने वाले इस बड़े ऐलान के इर्द-गिर्द सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल तैयार किया है. प्रशंसक इसके पीछे छिपे संकेतों को भी जोड़कर देख रहे हैं. 5:45 के समय को रोहित शर्मा के पांच आईपीएल खिताब और उनकी जर्सी के 45 नंबर से जोड़ा जा रहा है. इसके अलावा 27 तारीख का भी अपना एक इतिहास है; साल 2023 में इसी तारीख को हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई थी और अब यही तारीख पांच बार की चैंपियन टीम के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है. फ्रेंचाइजी के ब्रांड मार्केटिंग और डिजिटल ग्रोथ प्रमुख रोशन पॉल के अनुसार, एक सामान्य घोषणा को एक मेगा इवेंट में बदल दिया गया है. सोशल मीडिया पर इस विषय से जुड़ी करीब 12 मिलियन (1.2 करोड़) रील्स बन चुकी हैं, जो प्रशंसकों के बीच इसके प्रति जबरदस्त उत्साह को दर्शाती हैं. हार्दिक पांड्या ट्रेड की इनसाइड स्टोरी कप्तानी के साथ-साथ हार्दिक पांड्या के ट्रेड में भी कीरोन पोलार्ड की भूमिका बेहद अहम रही है. शुरुआती दौर में मुंबई इंडियंस की सोच थी कि पांड्या के बदले किसी एक बल्लेबाज और एक स्पिनर को टीम में लाया जाए. इस कड़ी में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी थी और राजस्थान का प्रबंधन भी इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा था. बेंगलुरु शूट की खबरों का सच इस दौरान यह खबरें भी उड़ीं कि राजस्थान रॉयल्स की सोशल मीडिया टीम पांड्या के साथ शूट करने के लिए बेंगलुरु गई थी और मुख्य कोच कुमार संगकारा भी उनसे मिलने वहां पहुंचे थे. हालांकि, इस दावे का खंडन करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि राजस्थान के कप्तान रियान पराग बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे, और टीम के सदस्य अपने कप्तान से मिलने तथा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ एक शूट के सिलसिले में वहां गए थे. बल्लेबाज की जगह तेज गेंदबाज को मिली प्राथमिकता राजस्थान रॉयल्स द्वारा जायसवाल और बिश्नोई के सौदे पर निर्णय लेने में लिए गए समय ने मुंबई इंडियंस को अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करने का मौका दिया. कीरोन पोलार्ड ने इस बात पर जोर दिया कि टीम को एक बेहतरीन तेज गेंदबाज की सख्त जरूरत है. प्रबंधन को भी यह महसूस हुआ कि एक प्रमुख बल्लेबाज की तुलना में एक स्तरीय तेज गेंदबाज टीम की अनिवार्य आवश्यकता है. बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी का गठन इसके बाद मुंबई ने कई फ्रेंचाइजियों से संपर्क साधा. कोलकाता नाइट राइडर्स से हर्षित राणा के लिए बात की गई, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स से जोफ्रा आर्चर को लेकर भी संभावनाएं टटोली गईं. आखिरकार, मुंबई की तलाश पंजाब किंग्स पर जाकर खत्म हुई और उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने साथ जोड़ लिया. अब मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के रूप में भारत के दो सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों की जोड़ी है, जिससे टीम प्रबंधन बेहद संतुष्ट है. यशस्वी जायसवाल पर क्या है ताजा स्थिति?
तेज गेंदबाज की तलाश पूरी होने के बावजूद, क्या मुंबई इंडियंस ने यशस्वी जायसवाल को लाने का विचार पूरी तरह छोड़ दिया है? सूत्रों के मुताबिक, मुंबई अब भी जायसवाल के लिए ‘ऑल-कैश डील’ करने के लिए तैयार हो सकती है, क्योंकि वह अगले कम से कम तीन ऑक्शन साइकिल के लिए टीम को एक दीर्घकालिक विकल्प दे सकते हैं. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स कड़े सौदे करने के लिए जानी जाती है, जैसा कि पिछले साल संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए सौदे में देखा गया था, जहां राजस्थान फायदे में रही थी. जायसवाल को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी चर्चाएं हुई थीं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स द्वारा जायसवाल को लेकर की गई एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने फिलहाल उनके किसी भी ट्रेड की अटकलों पर विराम लगा दिया है.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 16:47 ISTऔर पढ़ें
