राष्ट्रवाणी: 30% टूटने के बाद कैसे संभला APL Apollo Tubes का शेयर, टाटा स्टील में भी उछाल30% टूटने के बाद कैसे संभला APL Apollo Tubes का शेयर, टाटा स्टील में भी आया उछालWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 16:59 IST30% की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को APL Apollo Tubes के शेयरों में 3.5% की रिकवरी दिखी और भाव ₹1,533 पर पहुंच गया. टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन ने निवेशकों की चिंता दूर करने के लिए ₹32,266 करोड़ की इस डील के स्ट्रक्चर में बदलाव के संकेत दिए हैं. जानिए आखिर डील के ऐलान के बाद क्यों टूटा था शेयर और ब्रोकरेज फर्मों ने क्या नए टारगेट दिए हैं.APL Apollo Tubes और टाटा स्टील के शेयरों में थोड़ी राहत देखी गई.इस हफ्ते भारी गिरावट झेलने के बाद शुक्रवार को एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes) के शेयरों में थोड़ी राहत देखने को मिली. गिरते हुए बाजार में भी शेयर 1.63% उछलकर 1505.10 पर पहुंच गया. इससे पहले गुरुवार को भी इसमें 0.4% की मामूली बढ़त आई थी. उधर टाटा स्टील के शेयर में भी तेजी देखी गई. टाटा स्टील का शेयर 0.46% चढ़ा और 164.10 पर बंद हुआ. रिकवरी की वजह टाटा स्टील (Tata Steel) के सीईओ और एमडी टी.वी. नरेंद्रन का वह मैसेज है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि कंपनी इस प्रस्तावित डील के स्ट्रक्चर में बदलाव करने के विकल्प तलाश रही है, ताकि निवेशकों की नाराजगी दूर की जा सके. हालांकि, उन्होंने डील रद्द करने से साफ इनकार कर दिया है. दोनों कंपनियों में डील यह हुई है कि टाटा स्टील, एपीएल अपोलो के प्रमोटर ग्रुप से 26.38% हिस्सेदारी करीब 15,511 करोड़ में खरीदेगी. इसी के तहत सोमवार को करीब 10% हिस्सेदारी 5,825 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए ट्रांसफर भी हो गई. नियमों के मुताबिक, इसके बाद टाटा स्टील आम शेयरधारकों से अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 2,301.40 प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर लाएगी. इस पूरी प्रक्रिया में टाटा स्टील का कुल खर्च 32,266 करोड़ तक पहुंच सकता है और कंपनी में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 52.38% हो जाएगी. तो फिर एपीएल अपोलो का शेयर 30% क्यों टूट गया?
आम तौर पर जब टाटा ग्रुप जैसी बड़ी कंपनी किसी कंपनी को खरीदती है तो शेयर भागते हैं. लेकिन यहां उल्टा हुआ और तीन कारोबारी सत्रों में एपीएल अपोलो का शेयर 30.2% लुढ़क गया. सोमवार को 21.2% और बुधवार को 11.6% की गिरावट आई. इसकी सबसे बड़ी वजह डील का दूसरा हिस्सा है. समझौते के तहत, एपीएल अपोलो को टाटा स्टील का ट्यूब्स बिजनेस और टाटा स्टील कलर्स को 28,000 करोड़ कैश में खरीदना होगा. बाजार और ब्रोकरेज फर्मों को डर है कि इतनी बड़ी रकम चुकाने के लिए एपीएल अपोलो को भारी कर्ज लेना पड़ेगा. इसके अलावा, मौजूदा प्रमोटर के बाहर निकलने, सौदे के महंगे वैल्यूएशन और मुनाफे पर पड़ने वाले असर यानी अर्निंग्स डाइल्यूशन ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. Advertisementब्रोकरेज फर्मों ने घटाए टारगेट प्राइस ICICI Securities: रेटिंग को Add से घटाकर Sell कर दिया और टारगेट प्राइस 2,200 से काटकर 1,345 कर दिया. Axis Capital: ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 2,400 से घटाकर 1,420 किया. ब्रोकरेज का अनुमान है कि 2028 में कंपनी का प्रति शेयर मुनाफा 52% गिर सकता है और कर्ज का बोझ करीब 7 गुना तक बढ़ सकता है. Nuvama: रेटिंग घटाकर ‘Hold’ कर दी और शेयर की फेयर वैल्यू 1,459 तय की. टाटा स्टील अब क्या करने जा रही निवेशकों की भारी बिकवाली के बाद सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की. उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट निवेशकों के फीडबैक को गंभीरता से ले रहा है और डील के स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार कर रहा है. उन्होंने माना कि इस मामले का जल्द समाधान निकालना ज़रूरी है, हालांकि बदलावों के लिए दोबारा बोर्ड मीटिंग बुलाने पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. नरेंद्रन ने यह भी स्पष्ट किया कि एपीएल अपोलो के प्रमोटर संजय गुप्ता भी माइनॉरिटी शेयरधारकों के हितों को लेकर उतने ही चिंतित हैं और डील से पीछे हटने का उनका कोई संकेत नहीं है. टाटा स्टील का मकसद एपीएल अपोलो को एक अलग लिस्टेड कंपनी के तौर पर बनाए रखना है और दोनों कंपनियां आगे भी साथ मिलकर काम करने के तरीके खोजेंगी. (Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)About the AuthorDeputy News Editorज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें मीडिया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 16:59 ISTऔर पढ़ें

