राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): CG Politics News/Image Credit: IBC24 रायपुर: छत्तीसगढ़ PCC के नए प्रभारी और AICC सचिव सुखदेव भगत मिशन- 2028 के लिए पार्टी को तैयार करने में जुट चुके हैं। यहां आते ही उन्हें संकेत मिलने लगा कि उन्हें बीजेपी के साथ-साथ पार्टी के भीतर भी जूझना होगा।
दरअसल, प्रभारी भगत ने सभी 41 जिला अध्यक्षों की मीटिंग बुलाई जिसमें तीन जिला अध्यक्ष बिना किसी सूचना के बैठक से गायब रहे। इस पर प्रदेश प्रभारी ने अंबिकापुर, रायगढ़ और नारायणपुर जिला अध्यक्षों को कारण बताओं नोटिस जारी करवा दिया है। हालांकि IBC24 से बातचीत में प्रभारी सुखदेव ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देने और अगली सरकार कांग्रेस की बनने का दावा किया।
वहीं बीजेपी ने इन हालात पर तंज कसा है, सांसद संतोष पांडे ने इसे कांग्रेस की असलियत बताया, कहा कि सभी जान चुके हैं हारने वाले हैं इसीलिए अभी से किनारा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के सरगुजा दौरे के दौरान भी गुटबाजी की गिरहें खुलती दिखीं। संभाग के एक बड़े नेता इस बात पर नाराज दिखे कि, नए प्रभारी और अध्यक्ष उनके धुर विरोधी बड़े नेता के समर्थक के यहां कार्यक्रम में क्यों चले गए।
ऐसे ही हालात रायपुर, दुर्ग,बिलासपुर संभाग के दिग्गज नेताओं का भी है। जिसे लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। हालांकि नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का दावा है कि अब पार्टी में अनुशासन तोड़ने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
वैसे इस सूरते हाल में फिर वो कहावत याद आई कि कांग्रेस को कांग्रेसी ही हराते हैं तो क्या ये मान लिया जाे कि पार्टी के भीतर की गुटबाजी और अंतर कलह से निपटना PCC प्रभारी का बड़ा चैलेंज है? करण नेपाली पत्रकारिता जगत में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखने वाले अनुभवी कॉपी कंटेंट राइटर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और कंटेंट डेवलपमेंट के क्षेत्र में अच्छी विशेषज्ञता हासिल है।
अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों में कॉपी कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और खबरों को प्रभावी, तथ्यपरक एवं पाठकों के अनुकूल अंदाज में प्रस्तुत करने का अनुभव प्राप्त किया है। वर्तमान में करण नेपाली IBC24 न्यूज चैनल, रायपुर के डिजिटल विभाग में बतौर कॉपी कंटेंट राइटर कार्यरत हैं।
वह पिछले करीब 4 वर्षों से IBC24 के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने, न्यूज कॉपी तैयार करने, आकर्षक हेडलाइंस बनाने और पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई है। करण नेपाली की विशेष रुचि राजनीति, अपराध, खेल, ऑटोमोबाइल और मनोरंजन जैसे विविध क्षेत्रों की खबरों में है।
वह समसामयिक घटनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विशेष नजर रखते हैं। अलग-अलग विषयों पर लेखन का अनुभव उन्हें विविधतापूर्ण कंटेंट तैयार करने में मदद करता है। उनकी कोशिश रहती है कि खबरों की भाषा सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली हो, ताकि पाठक कम समय में पूरी जानकारी हासिल कर सकें।
डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में करण नेपाली खबरों की विश्वसनीयता, तथ्यात्मकता और प्रस्तुति को प्राथमिकता देते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तेजी से सटीक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है। करीब 8 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न न्यूज बीट्स पर काम करने की दक्षता उनकी पेशेवर पहचान का अहम हिस्सा है।
Web Title: New in-charge in a tight spot, leaders continue to act as they please! भाजपा targets the opposition—but what was the outcome of those three visits? सदन में परिसीमन बिल, क्या लॉक हो गई डील?
सरकार ने की पूरी तैयारी, क्या इस बार पास होंगे दोनों विधेयक? UAE से रायपुर लाया गया शराब घोटाला मामले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल, 15 दिनों पहले हुई थी दुबई में गिरफ्तारी बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर, एक साथ 10 IAS और राज्य सेवा अफसरों का ट्रांसफर परिसीमन मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ आये आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बोले- ‘यह सभी के लिए फायदे का रास्ता है’ सड़क हादसे का शिकार हुई राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, गनमैन और ड्राइवर भी हुए घायल, इलाज जारी जसप्रीत बुमराह ने ठुकरा दिया MI का ये बड़ा ऑफर, सुनकर फैंस को भी लगा झटका, क्या लेने वाले हैं कोई बड़ा फैसला?
“अपनी बीवी के साथ मुझे लिटाता है मामा”, मरने से पहले भांजे ने लिखी ऐसी बातें, सुसाइड नोट पढ़कर रह जाएंगे हैरान मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना से बदली गांवों की तस्वीर, 28 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला मालिकाना हक

