राष्ट्रवाणी: 49 साल पहले मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने बरातियों के लिए सबसे हिट ट्रैक गाया था जो पांच दशक से शादियों में बज रहा है। मोहम्मद रफी ने गाया था बरातियों के लिए हिट ट्रैक। फोटो क्रेडिट- एक्स 49 साल से बारात में खूब बजता है गाना मोहम्मद रफी के गाने पर बन चुकी है फिल्म हर शादियों की शान बना है रफी का गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
शादियों के सीजन में मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) का एक गाना जरूर बजता है। बिना इस गीत के शादी का फंक्शन अधूरा है। दूल्हे राजा के लिए गाया गया यह गीत बॉलीवुड के सबसे कल्ट क्लासिक गानों में से एक है।
ठहरी हुई आवाज में गाने वाले मोहम्मद रफी ने 49 साल पहले अपनी बुलंद आवाज से म्यूजिक लवर्स के दिल के तार छेड़ दिए थे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म का ये गाना था, उसके बारे में लोग कम जानते थे, लेकिन मोहम्मद रफी के गीत घर-घर में शादियों के लिए सबसे पसंदीदा गीत (Best Wedding Song) बन गया।
आज यह गीत शादियों में सबसे ज्यादा बजने वाला गीत भी बन गया है। इस गीत को घोड़ी पर बैठे दूल्हा, बराती, ढोल-नगाड़े, शहनाई और झूमते बराती पर फिल्माया गया था जिसे हर दोस्त अपने ‘यार की शादी’ पर गाता है। यह गीत है ‘आज मेरे यार की शादी है…’ (Aaj Mere Yaar Ki Shaadi Hai) जो फिल्म ‘आदमी सड़क का’ से है।
यह गाना आज सबसे पसंदीदा वेडिंग सॉन्ग (Most Popular Wedding Song) बना हुआ है जिसे आज भी दोस्त अपने यार की शादी में जमकर थिरकते हैं। इस गाने को यूं तो मुख्य सिंगर मोहम्मद रफी ने गाया था। हालांकि, म्यूजिक डायरेक्टर रवि और देवन वर्मा ने भी गाने को अपनी आवाज दी थी।
इस गाने का संगीत रफी ने ही तैयार किया था। गाने में शत्रुघ्न सिन्हा अपने यार की शादी पर झूमते हुए और उसे चिढ़ाते हुए दिख रहे हैं। गाने के बोल को शादी, दूल्हा, शुभ मुहूर्त और नए रिश्ते के इर्द-गिर्द बुना गया जो दिल छूता है।
बात करें ‘आदमी सड़क का’ फिल्म की तो इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, जहीरा, सुजीत कुमार, देवेन वर्मा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत रवि ने ही तैयार किया। सारे गाने मोहम्मद रफी ने ही गाए थे लेकिन सबसे ज्यादा सफलता ‘मेरे यार की शादी है’ गाने को मिली थी।

