राष्ट्रवाणी: अस्पताल में किसी मरीज की हालत गंभीर होने पर परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही समय पर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की होती है. खासकर जब मरीज को आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत पड़ती है, तब परिजन एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक बेड की तलाश में भटकते रहते हैं. कई बार इस भागदौड़ में कीमती समय भी निकल जाता है. ऐसे में अगर घर बैठे मोबाइल पर ही यह जानकारी मिल जाए कि किस अस्पताल में आईसीयू का बेड खाली है, तो मरीज और उसके परिवार दोनों को बड़ी राहत मिल सकती है. इसी परेशानी को कम करने के लिए दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग एक नई डिजिटल सुविधा पर काम कर रहा है. इसके तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से अस्पतालों में आईसीयू बेड की उपलब्धता की जानकारी हासिल की जा सकेगी. इसका उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेड की स्थिति बताना है, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े. इस प्रस्तावित सुविधा के तहत दिल्ली सरकार के सभी 39 सरकारी अस्पतालों के आईसीयू बेड की जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी है. मरीजों को यह जानने में मदद मिलेगी कि संबंधित अस्पताल में कितने बेड हैं और उनमें से कितने खाली हैं. इसके अलावा दिल्ली में सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों के EWS कोटे के आईसीयू बेड की जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग के ऑनलाइन डैशबोर्ड पर उपलब्ध है. दिल्ली में आईसीयू बेड की जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का ऑनलाइन डैशबोर्ड पहले से काम कर रहा है. इसे विभाग की वेबसाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है. यहां अस्पतालों में उपलब्ध बेड की स्थिति देखी जा सकती है. हालांकि कोरोना महामारी के दौरान आईसीयू बेड की जानकारी देने के लिए मोबाइल ऐप की सुविधा भी शुरू की गई थी. बाद में इस ऐप पर नियमित अपडेट मिलना बंद हो गया. अब स्वास्थ्य विभाग इसे नए सिरे से बेहतर तरीके से शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि जरूरत के समय लोगों को जानकारी प्राप्त करने में परेशानी न हो. दिल्ली सरकार की इस डिजिटल पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के मरीज भी हैं. इस योजना के तहत पात्र मरीजों को कुछ निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है. सरकार ऐसे अस्पतालों में उपलब्ध ईडब्ल्यूएस बेड की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी
- धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी…. – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में जेब से तीन चाबियां निकालकर एक मिनट में एक्टिवा चोरी कर भागे दो बदमाश, वारदात कैमरे में कैद – राष्ट्रवाणी
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम, 20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन…. – राष्ट्रवाणी
- 8 महीने की प्रेग्नेंसी में निभाया था ‘मां सीता’ का रोल, 78 साल पहले ‘रामायण पर बनी फिल्म पर मचा था जमकर बवाल – ramayana based film rambaan actress shobhana samarth was backlashed for playing sita role during pregnancy – राष्ट्रवाणी
- 109 साल पहले आई थी पहली ‘रामायण’, एक हफ्ते में कमाए थे 30, 000; फिल्म में नहीं था कोई डायलॉग – dadasaheb phalke made first film based on ramayana titled lanka dahan 109 years before – राष्ट्रवाणी

