राष्ट्रवाणी: शादियों का सीजन जोरों पर है. हर तरफ बैंक्वेट हॉल में लगी लंबी कतारें, बड़े-बड़े बफे और चटखारेदार खाना. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी प्लेट में जो चमचमाता हुआ पनीर या स्वादिष्ट मिठाई है, वह असली है भी या नहीं? पिछले कुछ महीनों में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) और राज्यों के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने जो खुलासे किए हैं, वे आपका खून जमा देने वाले हैं. ऐवरेस्ट जैसी बड़ी कंपनियों के मसाले बैन हो चुके हैं, रेस्टोरेंट और दुकानें सील की जा रही हैं, लेकिन शादी-ब्याह के ‘बल्क किचन’ में घटिया सामान का खेल अभी भी बदस्तूर जारी है. आखिर कैसे आप शादियों में खाना नहीं, ‘जहर’ खाने जाते हैं… शादी के खाने में ही ज्यादा मिलावट क्यों?
शादियों में खाना एक बड़ा बिजनेस है. जब 500 से 1000 लोगों को खाना खिलाना हो, तो कैटरर का फोकस क्वालिटी से ज्यादा क्वांटिटी पर होता है. जहां सस्ता सामान मिल जाए, वहीं से खरीद लो. दूध, पनीर, घी और मसालों की भारी खपत होती है. इन्हीं चीजों में सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है. कैटरर्स को ऐसे सप्लायर्स चाहिए जो उन्हें बाजार के रेट से आधे दाम पर सामान दे दें. नतीजतन, आपकी प्लेट में केमिकल और नकली चीजें पहुंच जाती हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि रोजमर्रा के खाने और शादी के बुफे में कौन-सी चीजें कैसे आपके शरीर में जहर घोल रही हैं: एथिलीन ऑक्साइड (कैंसरकारी तत्व) पाए जाने के बाद एवरेस्ट और MDH जैसे बड़े मसाला ब्रांड्स के कई प्रोडक्ट्स पर सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग में बैन लगा. इसके बाद भारत में भी FSSAI ने सख्ती दिखाई. शादी समारोह खुशियों का मौका होता है, लेकिन बल्क किचन की इस ‘सस्ती’ सोच ने इसे सेहत का कब्रिस्तान बना दिया है. अगली बार जब आप शादी की थाली देखें, तो सिर्फ स्वाद पर नहीं, बल्कि उसकी सेहत पर भी जरूर सोचें. इलाज का खर्च, शादी के उस मुफ्त खाने से कहीं ज्यादा महंगा होता है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator ज़ाहिद अहमद इस वक्त ABP न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. टेलीविजन और डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में उन्हें करीब 9 साल का तजुर्बा है. इससे पहले वे 3 बड़े मीडिया संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. वे ओरिजिनल सेक्शन की एक्सप्लेनर टीम में सीनियर सब एडिटर रहे. ज़ाहिद आउटपुट डेस्क, बुलेटिन प्रोड्यूसिंग और बॉलीवुड सेक्शन को बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर लीड भी कर चुके हैं. देश-विदेश, सियासत, कारोबार, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, चुनाव और समाजी मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है. आसान लहजे में असरदार और भरोसेमंद एक्सप्लेनर पेश करना उनकी पहचान है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

