राष्ट्रवाणी: आज के बदलते वर्क कल्चर में नौकरी का मतलब अब सिर्फ सुबह से शाम तक काम करना नहीं रह गया है. आईटी कंपनियों, कॉल सेंटर, अस्पतालों, फैक्ट्रियों और सुरक्षा सेवाओं में बड़ी संख्या में लोग रात के समय भी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं. कई लोगों के लिए नाइट शिफ्ट नौकरी की जरूरत है, तो कुछ लोग बेहतर कमाई या अपनी सुविधा के कारण इसे चुनते हैं. शुरुआत में रातभर जागना सामान्य लग सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से शरीर की प्राकृतिक दिनचर्या प्रभावित हो सकती है. अब एक नई वैज्ञानिक रिसर्च ने इस आदत को लेकर दिल की सेहत से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण चिंताएं सामने रखी हैं. यूरोपियन हार्ट जर्नल-कार्डियोवैस्कुलर इमेजिंग में 19 नवंबर 2026 को प्रकाशित एक स्टडी में 42,671 लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों का एनालिसिस किया गया. ये सभी प्रतिभागी UK Biobank से जुड़े थे और उनकी औसत उम्र लगभग 52 साल थी. इनमें 1,322 लोग ऐसे थे जो नियमित रूप से रात की शिफ्ट में काम करते थे. शोधकर्ताओं ने कार्डियक मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग यानी हार्ट MRI की मदद से दिल की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली पर स्टडी की. इसके नतीजों में पाया गया कि नियमित नाइट शिफ्ट करने वाले लोगों के दिल की मुख्य पंपिंग चैंबर की दीवारें तुलनात्मक रूप से थोड़ी मोटी थीं. वहीं दिल के कुछ चैंबर का आकार भी अपेक्षाकृत छोटा पाया गया. हालांकि दिल की पंपिंग क्षमता के एक महत्वपूर्ण पैमाने इजेक्शन फ्रैक्शन में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं मिला. इसका मतलब है कि रिसर्च में दिल की संरचना में कुछ बदलाव के संकेत मिले, लेकिन इससे यह साबित नहीं हुआ कि सभी नाइट शिफ्ट कर्मचारियों का दिल कमजोर हो रहा है. इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने दिल की तस्वीरों के साथ खून में मौजूद कुछ ऐसे तत्वों का भी एनालिसिस किया, जिनका संबंध हृदय स्वास्थ्य से होता है. रिसर्च में नियमित नाइट शिफ्ट करने वालों में DHA नाम के ओमेगा-3 फैटी एसिड का स्तर कम पाया गया. यह फैटी एसिड दिल और रक्त वाहिकाओं की सेहत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके अलावा अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी HDL से जुड़े कुछ संकेतों में भी अंतर देखा गया. वहीं ट्राइग्लिसराइड्स और शरीर में सूजन से जुड़े कुछ संकेत अधिक पाए गए. हमारे शरीर में एक प्राकृतिक जैविक घड़ी होती है, जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है. यही शरीर को बताती है कि कब सोना है, कब जागना है और कब शरीर की अलग-अलग प्रक्रियाएं सक्रिय रहनी चाहिए. जब कोई व्यक्ति लगातार रात में जागता है और दिन में सोता है, तो उसकी प्राकृतिक बॉडी क्लॉक और बाहरी दिनचर्या के बीच तालमेल बिगड़ सकता है. इसका असर मेटाबॉलिज्म, ब्लड प्रेशर, हार्मोनल गतिविधियों और शरीर में सूजन की प्रक्रिया पर पड़ता है. लंबे समय तक यह असंतुलन बने रहने पर हृदय स्वास्थ्य से जुड़े जोखिम बढ़ने की संभावना हो सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक रात में काम करने वालों को अपनी दिनचर्या और सेहत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. इसके लिए कुछ आदतों में बदलाव मददगार हो सकता है. ड्यूटी खत्म होने के बाद पर्याप्त और आरामदायक नींद लेने की कोशिश करें. सोने का समय नियमित रखें. भोजन में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और पौष्टिक चीजें शामिल करें. रोजाना टहलने और शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालें. बढ़ते वजन को नजरअंदाज न करें और संतुलित जीवनशैली अपनाएं. ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाते रहें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड और जेईई मेन की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्र परेशान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन – lata mangeshkar song bansuriya kaahe bajaayii saroj khan perfomed as child artist crying in radha getup – राष्ट्रवाणी
- फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-सैमसंग के मॉडल भी – फ्लिपकार्ट black friday सेल डिस्काउंट ऑफर on 65 inch 4k smart tv under 50000 – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली में सजी छत्तीसगढ़ की दुर्लभ धरोहर, सोने की स्याही वाली पांडुलिपि, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- विधवा को अनुकंपा नियुक्ति से CG High Court का इनकार, नौकरी के नाम पर लोगों से ठगे थे 13.50 लाख – राष्ट्रवाणी
- 6 साल बाद पति से तलाक लेंगी Sapna Choudhary, हरियाणवी डांसर ने बताई शादी टूटने की असली वजह? – sapna choudhary divorce with husband veer sahu after six year of wedding due to this reason – राष्ट्रवाणी
- ‘धुरंधर से भी बड़ी हिट…’, राकेश बेदी को याद आई 45 साल पुरानी फिल्म, मिली थी जान से मारने की धमकी – rakesh bedi ek duuje ke liye was a bigger hit than dhurandhar recalls actor got death threats – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर महिला से 6.89 लाख की ठगी – राष्ट्रवाणी

