राष्ट्रवाणी: अच्छी सेहत के लिए सिर्फ अच्छा खाना और रोजाना एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं है, समय-समय पर शरीर की जांच कराना भी जरूरी है. कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनके शुरुआती लक्षण दिखाई नहीं देते. जब तक परेशानी का पता चलता है, तब तक बीमारी बढ़ जाती है. पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल की बीमारी और लिवर-किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा उम्र और जीवनशैली के साथ बढ़ता है. ऐसे में कुछ मेडिकल टेस्ट की मदद से शरीर की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती है. ब्लड प्रेशर की जांच पुरुषों के लिए जरूरी है. हाई ब्लड प्रेशर की खास बात यह है कि कई बार इसके कोई साफ लक्षण दिखाई नहीं देते. व्यक्ति सामान्य महसूस करता है, लेकिन उसका बीपी बढ़ा हुआ होता है. लंबे समय तक हाई बीपी रहने से दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी परेशानी होती है. इसलिए समय-समय पर बीपी की जांच कराते रहना चाहिए. खासकर उन लोगों को ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिनके परिवार में पहले से हाई बीपी या दिल की बीमारी की समस्या रही है. ब्लड शुगर और HbA1c टेस्ट से शरीर में शुगर का स्तर पता चलता है. इन जांचों से प्रीडायबिटीज और डायबिटीज की पहचान करने में मदद मिलती है. प्रीडायबिटीज का मतलब है कि शरीर में शुगर सामान्य से ज्यादा है, लेकिन अभी डायबिटीज की स्थिति नहीं बनी है. समय रहते खानपान और रोजाना की आदतों में बदलाव करके इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. वहीं, लंबे समय तक बढ़ी हुई शुगर आंखों, नसों, दिल और किडनी को नुकसान पहुंचाती है. लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से खून में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा का पता चलता है. इनके बढ़ने से दिल की बीमारी और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. इसके अलावा किडनी फंक्शन टेस्ट KFT से पता चलता है कि किडनी सही तरीके से काम कर रही है या नहीं. इसमें क्रिएटिनिन और यूरिया जैसे स्तरों की जांच की जाती है. वहीं, लिवर फंक्शन टेस्ट LFT से लिवर की स्थिति समझने में मदद मिलती है. इससे लिवर से जुड़ी गड़बड़ियों के संकेत मिलते हैं. इन सभी जांचों की जरूरत उम्र, स्वास्थ्य और डॉक्टर की सलाह के अनुसार तय की जाती है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…., वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार…. – राष्ट्रवाणी
- बालोद: जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल… – राष्ट्रवाणी
- देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…. – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल…. – राष्ट्रवाणी
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त…—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टी पर रोक, बिना अनुमति मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे – राष्ट्रवाणी
- बुआ की संपत्ति पर हक के लिए गोद लेने का दावा, कोर्ट ने कहा- रिकार्ड में नाम से मालिकाना हक नहीं मिलता – राष्ट्रवाणी

