राष्ट्रवाणी: दवाओं की थोक बिक्री पर निगरानी बढ़ाने और दवाओं की सप्लाई को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नया प्रस्ताव रखा है. इसके तहत अब थोक में दवाएं यानी बल्क ड्रग्स बेचने वाली कंपनियों और कारोबारियों को अलग लाइसेंस लेना होगा. अभी तक बल्क ड्रग्स और तैयार दवाओं की थोक बिक्री के लिए एक ही लाइसेंस दिया जाता है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में बदलाव के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें बल्क ड्रग्स की बिक्री के लिए अलग आवेदन फॉर्म-19 BC और लाइसेंस फॉर्म-20 BC बनाने का प्रस्ताव है. बल्क ड्रग्स का मतलब उन कच्चे दवा पदार्थों से है, जिनका इस्तेमाल दवाएं बनाने में किया जाता है. इनमें दवाओं के सक्रिय और निष्क्रिय दोनों तरह के पदार्थ शामिल हैं. मंत्रालय का कहना है कि अलग लाइसेंस व्यवस्था लागू होने से बल्क ड्रग्स की खरीद-बिक्री पर बेहतर नजर रखी जा सकेगी. साथ ही, यह भी पता रहेगा कि कौन सा थोक विक्रेता किस तरह की दवाओं का कारोबार कर रहा है. नए प्रस्ताव के तहत लाइसेंस में उन सभी बल्क ड्रग्स की जानकारी देनी होगी, जिनका कारोबार थोक विक्रेता करता है. इसमें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत आने वाली दवाएं भी शामिल होंगी. इन दवाओं की बिक्री एक योग्य और जिम्मेदार व्यक्ति की व्यक्तिगत निगरानी में करनी होगी. इस बदलाव का एक बड़ा मकसद एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) यानी दवाओं, खासकर एंटीबायोटिक्स का असर कम होने की समस्या पर नियंत्रण मजबूत करना भी है. इसके अलावा NDPS के तहत आने वाली दवाओं की आवाजाही और बिक्री पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी. इस प्रस्ताव को ड्रग्स कंसल्टेटिव कमेटी की 67वीं बैठक और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की 93वीं बैठक में मंजूरी दी जा चुकी है. मंत्रालय ने साफ किया है कि नए नियम लागू होने पर मौजूदा लाइसेंस धारकों को तुरंत नया लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी. उन्हें नए नियमों के अनुसार व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा. नए नियम उनके मौजूदा लाइसेंस की रिटेंशन अवधि खत्म होने या संशोधन को अंतिम रूप से प्रकाशित किए जाने के 12 महीने बाद लागू होंगे. इन दोनों में जो तारीख बाद में आएगी, उसी के आधार पर नियम लागू होंगे. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…., वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार…. – राष्ट्रवाणी
- बालोद: जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल… – राष्ट्रवाणी
- देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…. – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल…. – राष्ट्रवाणी
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त…—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टी पर रोक, बिना अनुमति मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे – राष्ट्रवाणी
- बुआ की संपत्ति पर हक के लिए गोद लेने का दावा, कोर्ट ने कहा- रिकार्ड में नाम से मालिकाना हक नहीं मिलता – राष्ट्रवाणी

