राष्ट्रवाणी: एंटीबायोटिक्स और दूसरी एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के गलत इस्तेमाल और उनके असर कम होने की बढ़ती समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार दवाओं के नियमों में बदलाव करने जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि न्यू ड्रग्स एंड क्लिनिकल ट्रायल्स रूल्स, 2019 में एंटीमाइक्रोबियल दवाओं को ‘नई दवा’ की परिभाषा में शामिल करने का प्रस्ताव भविष्य में लागू होने वाले नए लाइसेंस पर ही असर डालेगा. मंत्रालय के मुताबिक, जिन कंपनियों को पहले से दवाएं बनाने का लाइसेंस मिल चुका है, उनके लाइसेंस वैध बने रहेंगे. ऐसे कंपनियों को नए प्रस्ताव के तहत दोबारा अनुमति लेने या फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. सरकार का मकसद नई एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के निर्माण को लेकर नियमों को और मजबूत करना है. इसके तहत नई मैन्युफैक्चरिंग की अनुमति देने से पहले दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और असर की उचित जांच सुनिश्चित की जाएगी. मरीज तक पहुंचने तक बनी रहेगी दवाओं की गुणवत्ता दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार एक नया कदम उठाने जा रही है. अब दवा बनाने वाली कंपनी से लेकर मरीज तक पहुंचने के बीच दवाओं को किस तरह रखा जाएगा, उनकी पैकिंग, भंडारण और सप्लाई कैसे होगी, इस पर सख्त निगरानी की तैयारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में बदलाव का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत दवाओं के सही भंडारण और वितरण के लिए गुड स्टोरेज एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्रैक्टिस (GSDP) के नियम शामिल किए जाएंगे. इन नियमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि दवा फैक्ट्री से निकलने के बाद मरीज तक पहुंचने के दौरान उसकी गुणवत्ता, सुरक्षा और असर में कोई कमी न आए. प्रस्तावित नियमों में दवाओं की खरीद, भंडारण, सप्लाई, ट्रांसपोर्टेशन और उनसे जुड़े रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था शामिल होगी. यानी दवा कहां से खरीदी गई, कहां रखी गई और किस जगह भेजी गई, इसका पूरा हिसाब रखना जरूरी होगा. कई बार दवाएं बनाने के बाद गलत तरीके से रखने या एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के दौरान खराब हो सकती हैं. तापमान और दूसरी जरूरी स्थितियों का ध्यान नहीं रखने से दवा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा दवाओं में मिलावट, नकली दवाओं की सप्लाई, दवाओं की अदला-बदली और गैरकानूनी तरीके से बिक्री जैसी समस्याओं का खतरा भी रहता है. नए नियमों से इन सभी गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. दवा कंपनियों, आयातकों, थोक विक्रेताओं, डिस्ट्रीब्यूटर और स्टॉकिस्ट की जिम्मेदारी भी तय होगी. इन नियमों को लागू करने से केंद्र और राज्य के ड्रग कंट्रोल विभागों को दवाओं के भंडारण और सप्लाई की जांच करने में आसानी होगी. जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड के जरिए यह पता लगाया जा सकेगा कि किसी दवा की सप्लाई कहां से शुरू हुई और वह किन-किन जगहों तक पहुंची. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दवा की गुणवत्ता सिर्फ फैक्ट्री में बनते समय ही नहीं, बल्कि मरीज तक पहुंचने तक बनाए रखना जरूरी है. इस प्रस्ताव से देश में दवाओं की सप्लाई व्यवस्था ज्यादा सुरक्षित और जवाबदेह बनाने में मदद मिलेगी. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…., वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार…. – राष्ट्रवाणी
- बालोद: जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल… – राष्ट्रवाणी
- देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…. – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल…. – राष्ट्रवाणी
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त…—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टी पर रोक, बिना अनुमति मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे – राष्ट्रवाणी
- बुआ की संपत्ति पर हक के लिए गोद लेने का दावा, कोर्ट ने कहा- रिकार्ड में नाम से मालिकाना हक नहीं मिलता – राष्ट्रवाणी

