राष्ट्रवाणी: Male Fertility Tests Guide: जब कोई कपल बच्चा प्लान करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने पहुंचता है, तो आमतौर पर दोनों साथ आते हैं. लेकिन अक्सर पति यह मानकर चलता है कि प्रेग्नेंसी से पहले होने वाली जांच और तैयारी सिर्फ महिला के लिए जरूरी है. जबकि ऐसा नहीं है. बच्चे की प्लानिंग में पुरुष की सेहत और स्पर्म की क्वालिटी भी उतनी ही मायने रखती है. स्पर्म बनने और पूरी तरह तैयार होने में करीब 74 दिन लगते हैं. यानी आज जो स्पर्म अंडे को फर्टिलाइज करेगा, उसकी तैयारी करीब ढाई महीने पहले से शुरू हो चुकी थी. इस दौरान पुरुष क्या खाता-पीता है, धूम्रपान करता है या नहीं, कितना सोता है और अपनी सेहत का कितना ध्यान रखता है, इन सबका असर स्पर्म पर पड़ सकता है. इसी वजह से बच्चा प्लान करने से पहले पुरुषों को भी अपनी सेहत और कुछ जरूरी टेस्ट पर ध्यान देना चाहिए. डॉ राजीव अग्रवाल के अनुसार, पुरुषों की फर्टिलिटी जांच में सीमेन एनालिसिस शुरुआती और जरूरी टेस्ट में से एक है. इसमें स्पर्म की संख्या, उनकी गति और उनका आकार देखा जाता है. यानी कितने स्पर्म हैं, उनमें से कितने सही तरीके से आगे बढ़ रहे हैं और कितने सामान्य आकार के हैं. ये तीनों चीजें स्पर्म हेल्थ के बारे में काफी जानकारी देती हैं. हालांकि सिर्फ सीमेन एनालिसिस सामान्य आने से हर समस्या खत्म नहीं हो जाती. डीएनए फ्रैगमेंटेशन की भी हो सकती है जरूरत कुछ मामलों में स्पर्म के डीएनए की जांच भी की जाती है. डीएनए फ्रैगमेंटेशन इंडेक्स यह बताता है कि कितने स्पर्म में डीएनए डैमेज है. अगर स्पर्म में डीएनए डैमेज ज्यादा हो, तो फर्टिलाइजेशन और भ्रूण के विकास पर असर पड़ सकता है और गर्भपात का खतरा भी बढ़ सकता है. खासकर तब जब रिपोर्ट में बाकी चीजें सामान्य हों, लेकिन गर्भधारण में परेशानी आ रही हो या शुरुआती प्रेग्नेंसी बार-बार खत्म हो रही हो. अच्छी बात यह है कि स्पर्म में होने वाला डीएनए डैमेज लाइफस्टाइल से भी जुड़ा हो सकता है और इसमें बदलाव की गुंजाइश रहती है. स्पर्म को तैयार होने में करीब 74 दिन लगते हैं, इसलिए इस दौरान अपनी आदतों पर ध्यान देना अहम है. थैलेसीमिया और एसएमए कैरियर स्क्रीनिंग अगर पत्नी थैलेसीमिया कैरियर की जांच करा रही है, तो पति को भी यह टेस्ट कराना चाहिए. अगर दोनों पार्टनर थैलेसीमिया ट्रेट के कैरियर हैं, तो हर प्रेग्नेंसी में बच्चे को थैलेसीमिया मेजर होने का जोखिम चार में से एक हो सकता है. इसके साथ एसएमए यानी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी की कैरियर स्क्रीनिंग भी दोनों पार्टनर के लिए की जा सकती है. बच्चा प्लान करने से पहले ऐसी जांच से कपल को अपनी स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकती है. बच्चा प्लान करने से पहले पुरुष को सिर्फ फर्टिलिटी टेस्ट पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए. वजन, ब्लड प्रेशर, फास्टिंग ब्लड शुगर और पहले से चल रही दवाओं की भी समीक्षा जरूरी है. ज्यादा वजन का असर टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म क्वालिटी पर पड़ सकता है. कुछ दवाएं भी स्पर्म क्वालिटी को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए अगर कोई दवा लंबे समय से चल रही है, तो डॉक्टर को इसकी जानकारी जरूर देनी चाहिए. बच्चा प्लान करने के दौरान पुरुषों को शराब से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है. शराब स्पर्म पर असर डाल सकती है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकती है और टेस्टोस्टेरोन को प्रभावित कर सकती है. सिगरेट के साथ-साथ हुक्का और शिशा को भी सुरक्षित विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. स्मोकिंग से स्पर्म की संख्या, उनकी गति, आकार और डीएनए पर असर पड़ सकता है. इसलिए बच्चा प्लान करने से पहले इसे छोड़ना बेहद जरूरी कदम माना जाता है. स्पर्म बनने के लिए शरीर से थोड़ी कम तापमान वाली स्थिति जरूरी होती है. लंबे समय तक लैपटॉप को गोद में रखकर बैठना, बहुत टाइट अंडरवियर पहनना, लंबे समय तक गर्म पानी में बैठना या गर्म कार में ज्यादा देर तक रहना स्पर्म की सेहत पर असर डाल सकता है. इसलिए बच्चा प्लान करने के दौरान ऐसी आदतों से बचना बेहतर है. कम नींद और लगातार तनाव का असर भी पुरुषों की सेहत पर पड़ सकता है. लगातार छह घंटे से कम सोना या नियमित रूप से देर रात सोने की आदत टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म क्वालिटी को प्रभावित कर सकती है. इसी तरह लंबे समय तक तनाव रहने से शरीर के हार्मोनल सिस्टम पर असर पड़ सकता है, जो स्पर्म बनने की प्रक्रिया से जुड़ा है. सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से बात करें पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए फोलिक एसिड, जिंक, सेलेनियम, कोएंजाइम क्यू10 जैसे एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन डी की बात की जाती है, खासकर जब कमी हो. इनका मकसद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करना है. हालांकि सप्लीमेंट्स को लाइफस्टाइल में सुधार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. इन्हें लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है. बच्चा प्लान करने से पहले के 90 दिन हैं अहम स्पर्म को पूरी तरह तैयार होने में करीब 74 दिन लगते हैं. इसलिए बच्चा प्लान करने से करीब तीन महीने पहले से अपनी आदतों पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है. इस दौरान स्मोकिंग और शराब से दूरी, अच्छी नींद, वजन और दवाओं की समीक्षा, सीमेन एनालिसिस और जरूरत के हिसाब से दूसरी जांच कराना बेहतर तैयारी हो सकती है. Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- Mahasamund Suicide News: पेड़ में फांसी पर लटकता मिला आरक्षक का शव। Police Control Room में पदस्थ था Mithlesh – राष्ट्रवाणी
- दोस्त बनाते रहे संबंध, सामने बैठकर देखता रहा प्रेमी, फिर लिव इन पार्टनर के गहने लेकर हुए फरार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत नाकाम, जवानों ने बरामद किया भारी भरकम IED बम – राष्ट्रवाणी
- इजराइल में सरकार गठन का संकट: नेतन्याहू की गुप्त चाल से विपक्षी ‘चेंज अलायंस’ में फूट का खतरा – राष्ट्रवाणी
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- डोनाल्ड ट्रंप ने की एनवीडिया में जेंसन हुआंग की वापसी की वकालत, जानें क्या है पूरा विवाद – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

