राष्ट्रवाणी: देश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब होने के साथ लोगों की चिंता भी बढ़ रही है. प्रदूषण से बचने के लिए ज्यादातर लोग घर के अंदर रहना पसंद करते हैं, लेकिन क्या घर में रहने से प्रदूषित हवा का असर नहीं होता? कई लोगों के मन में यह सवाल है कि जब बाहर AQI बहुत खराब हो तो क्या घर के अंदर भी मास्क लगाकर रखना चाहिए. जाने इस बारे में डॉक्टरों का क्या कहना है . गुरुग्राम स्थित CK बिरला हॉस्पिटल में एसोसिएट डायरेक्टर पल्मोनोलॉजी और क्रिटिकल केयर डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर के मुताबिक, अगर घर के अंदर हवा की गुणवत्ता अच्छी है, तो सामान्य तौर पर मास्क पहनने की जरूरत नहीं होती. इसके लिए सबसे पहले बाहर की प्रदूषित हवा को घर में आने से रोकना जरूरी है. जब AQI बहुत खराब हो तो खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें. अगर घर में HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर लगा है और वह सही तरीके से काम कर रहा है तो यह हवा में मौजूद बारीक प्रदूषित कणों को कम करने में मदद करता है. साथ ही घर के अंदर खाना पकाने के धुएं, धूल और दूसरी चीजों से भी प्रदूषण बढ़ता है. इसलिए ऐसे काम करते हुए थोड़ी सावधानी रखें , जिनसे घर की हवा खराब होती है. अस्थमा, COPD, एलर्जी और दिल से जुड़ी बीमारियों से परेशान लोगों को प्रदूषण के समय ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भी खराब हवा से बचाकर रखना चाहिए, क्योंकि उन पर प्रदूषण का असर ज्यादा होता है. अगर घर के अंदर भी हवा साफ नहीं है, बाहर का धुआं लगातार अंदर आ रहा है या एयर प्यूरीफायर की सुविधा नहीं है तो अच्छी फिटिंग वाला N95 या KN95 मास्क पहनना मददगार होता है. इस बात का भी ख्याल रखें की घर में मास्क पहनना हर किसी के लिए जरूरी नहीं है. यह घर के अंदर की हवा और व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करता है. अगर किसी को पहले से सांस की बीमारी है, तो उसे अपनी स्थिति के हिसाब से डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. AQI ज्यादा खराब होने पर कोशिश करें कि घर से बाहर कम निकलें और खुले में दौड़ने या एक्सरसाइज करने से बचें. अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ रहा है, तो अच्छी फिटिंग वाला N95 या N99 मास्क पहनें. सामान्य कपड़े के मास्क, स्कार्फ या रूमाल PM2.5 जैसे बारीक प्रदूषित कणों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते. डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर के मुताबिक, लगातार खांसी, गले में जलन, नाक बंद होना या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर ऐसी परेशानी बनी रहती है, तो समय पर डॉक्टर से संपर्क करें. सिर्फ मास्क पहनकर इन लक्षणों को ठीक करने की कोशिश न करें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…., वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार…. – राष्ट्रवाणी
- बालोद: जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल… – राष्ट्रवाणी
- देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…. – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल…. – राष्ट्रवाणी
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त…—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टी पर रोक, बिना अनुमति मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे – राष्ट्रवाणी
- बुआ की संपत्ति पर हक के लिए गोद लेने का दावा, कोर्ट ने कहा- रिकार्ड में नाम से मालिकाना हक नहीं मिलता – राष्ट्रवाणी

