राष्ट्रवाणी: कई बार कुछ लोगों की त्वचा कम उम्र में ही इतनी ढीली और झुर्रीदार दिखने लगती है कि वे अपनी असली उम्र से काफी बड़े नजर आते हैं. इसके पीछे एक दुर्लभ बीमारी क्यूटिस लैक्सा होती है. यह बीमारी त्वचा को ढीला कर देती है और शरीर के कुछ दूसरे अंगों पर भी असर डालती है. आइए जानते हैं कि यह बीमारी क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है. क्यूटिस लैक्सा में त्वचा अपनी सामान्य कसावट खोने लगती है. हमारी त्वचा में इलास्टिन नाम के फाइबर होते हैं, जो इसे खिंचने के बाद वापस पहले जैसी स्थिति में लाने में मदद करते हैं. आसान भाषा में समझें तो ये रबर बैंड की तरह काम करते हैं. इस बीमारी में इलास्टिन फाइबर कमजोर हो जाते हैं या उनकी संख्या कम हो जाती है. इसके कारण त्वचा ढीली पड़ने लगती है और उस पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं. खासकर चेहरे, गर्दन, हाथों, पैरों और पेट की त्वचा लटक जाती है. इसी वजह से व्यक्ति अपनी उम्र से काफी बड़ा दिखाई देने लगता है. यह सामान्य उम्र बढ़ने के कारण होने वाली झुर्रियों से अलग स्थिति है. क्यूटिस लैक्सा के ज्यादातर मामले आनुवंशिक होते हैं. यानी यह माता-पिता से मिले जीन में बदलाव के कारण हो सकती है. कुछ लोगों में इसके लक्षण जन्म के समय या बचपन में दिखाई देते हैं, जबकि कुछ में बाद की उम्र में सामने आते हैं. इसके अलावा कुछ मामलों में संक्रमण, शरीर में सूजन या कुछ दवाओं के असर के बाद भी यह बीमारी हो जाती है. इसमें त्वचा ढीली और झुर्रीदार होने के अलावा चेहरे पर उम्र बढ़ने जैसे बदलाव दिखते हैं. बीमारी के कुछ गंभीर रूपों में त्वचा के साथ फेफड़े, दिल और खून की नसें भी प्रभावित हो जाती हैं. इसलिए इसे केवल त्वचा से जुड़ी समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. क्यूटिस लैक्सा का कोई ऐसा इलाज नहीं है जिससे बीमारी को पूरी तरह खत्म किया जा सके. इसके लक्षणों और शरीर के प्रभावित अंगों के अनुसार इलाज किया जाता है. डॉक्टर जरूरत पड़ने पर फेफड़ों, दिल और खून की नसों की जांच करते हैं, ताकि किसी दूसरी परेशानी का समय पर पता चल सके. कुछ लोगों में चेहरे या शरीर की ढीली त्वचा को सुधारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का विकल्प भी अपनाया जाता है. अगर किसी व्यक्ति की त्वचा असामान्य रूप से ढीली हो रही है या कम उम्र में बहुत ज्यादा झुर्रियां दिखाई दे रही हैं, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए. सही जांच से बीमारी की पहचान और जरूरी देखभाल में मदद मिल सकती है. Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी
- धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी…. – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में जेब से तीन चाबियां निकालकर एक मिनट में एक्टिवा चोरी कर भागे दो बदमाश, वारदात कैमरे में कैद – राष्ट्रवाणी
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम, 20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन…. – राष्ट्रवाणी
- 8 महीने की प्रेग्नेंसी में निभाया था ‘मां सीता’ का रोल, 78 साल पहले ‘रामायण पर बनी फिल्म पर मचा था जमकर बवाल – ramayana based film rambaan actress shobhana samarth was backlashed for playing sita role during pregnancy – राष्ट्रवाणी
- 109 साल पहले आई थी पहली ‘रामायण’, एक हफ्ते में कमाए थे 30, 000; फिल्म में नहीं था कोई डायलॉग – dadasaheb phalke made first film based on ramayana titled lanka dahan 109 years before – राष्ट्रवाणी

