राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): BSNL ने नए ग्राहकों को अपने 4G नेटवर्क से जोड़ने के लिए 51 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। ये एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है, जो केवल नए यूजर्स के लिए देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है। क्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
सरकारी इंडियन टेलीकॉम ऑपरेटर Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) के पास कस्टमर्स के लिए 51 रुपये का एक नया प्लान है। ये प्लान अब कस्टमर्स के रिचार्ज करने के लिए अवेलेबल है। ये एक बेहद किफायती प्रीपेड प्लान है, क्योंकि इसमें लगभग एक महीने की वैलिडिटी मिलेगी।
51 रुपये वाले इस प्लान में भरपूर डेटा भी दिया जाएगा। ध्यान दें कि 51 रुपये का ये प्लान एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है और ये पुराने कस्टमर्स के लिए अवेलेबल नहीं होगा। आइए इस प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।
BSNL का 51 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। कस्टमर्स को इस प्लान का खर्च 1.82 रुपये प्रतिदिन पड़ता है। ये प्लान रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन भी ऑफर करता है।
इस प्लान के साथ मिलने वाला टोटल डेटा 56GB है। ये प्लान केवल नए यूजर्स के लिए है। ये एक FRC है जो सभी टेलीकॉम सर्कल्स में अवेलेबल है।
BSNL की तरफ से 1 रुपये का एक FRC भी उपलब्ध है। ये प्लान 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान का खर्च लगभग 0.04 रुपये (4 पैसे) प्रतिदिन पड़ता है।
इस प्लान में रोजाना 1GB डेटा मिलता है, जिसका मतलब है कि टोटल 24GB डेटा दिया जाता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

