राष्ट्रवाणी: 27 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा…जुरेल- सुंदर की जोड़ी के नाम अनचाहा कीर्तिमान27 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा… ध्रुव जुरेल-वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने बनाया अनचाहा कीर्तिमान, सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड टूटाWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:40 ISTDhruv Jurel Washington Sundar unwanted records: न्यूजीलैंड के 356 रनों के जवाब में क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और स्टंप्स तक 6 विकेट पर 116 रन ही बन सके. ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर ने भारत की सबसे धीमी टेस्ट साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया और सचिन-द्रविड़ के 1999 वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. दिन की आखिरी गेंद पर सुंदर आउट हुए, जबकि जुरेल 7 रन पर नाबाद हैं और भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है.ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड. नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम गहरे संकट में फंस गई है. मेजबान न्यूजीलैंड की पहली पारी को 356 रनों पर समेटने के बाद जब भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतरे, तो कीवी गेंदबाजों के आगे किसी की एक न चली. दिन का खेल खत्म होने से पहले के आखिरी 46 ओवरों में भारत ने अपने शीर्ष छह बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर महज 116 रन है और टीम पर अब फॉलोऑन बचाने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. शीर्ष क्रम के पूरी तरह लड़खड़ाने के बाद निचले मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर ने कुछ देर तक कीवी आक्रमण के सामने टिकने का जज्बा जरूर दिखाया. दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 15 ओवर से ज्यादा समय तक क्रीज पर संघर्ष किया. हालांकि, इस जुझारू बल्लेबाजी के दौरान दोनों के नाम टेस्ट क्रिकेट का एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. जुरेल और सुंदर ने मिलकर करीब तीन दशक पुराने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के सबसे धीमी साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. Advertisement क्राइस्टचर्च की पिच पर रन बनाने के लिए जूझ रहे ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 12 रन जोड़े. टीम का स्कोर 104 रन पर पांच विकेट से 116 रन पर छह विकेट तक पहुंचाने के लिए इन दोनों बल्लेबाजों ने कुल 91 गेंदों का सामना किया. इस दौरान दोनों का साझेदारी रन रेट महज 0.79 का रहा. इसके साथ ही जुरेल और सुंदर की यह जोड़ी बॉल-बाय-बॉल डेटा उपलब्ध होने के बाद से टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए (कम से कम 90 गेंदों की साझेदारी में) भारत की सबसे धीमी साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है. टूट गया सचिन और द्रविड़ का 1999 वाला रिकॉर्ड इस बेहद धीमी बल्लेबाजी के साथ ही दोनों ने दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 27 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इससे पहले भारत के लिए सबसे धीमी साझेदारी का रिकॉर्ड द्रविड़ और सचिन के नाम था, जिन्होंने साल 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में चौथे विकेट के लिए 90 गेंदों में 1.13 के रन रेट से 17 रन जोड़े थे. इतना ही नहीं, द्रविड़ और सचिन की जोड़ी इस सूची में तीसरे स्थान पर भी काबिज है, जब उन्होंने साल 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए 114 गेंदों का सामना करते हुए 1.15 के रन रेट से 22 रन बनाए थे. पुरानी धीमी साझेदारियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव भारत की सबसे धीमी टेस्ट साझेदारियों की इस खास फेहरिस्त में राहुल द्रविड़ का नाम चौथे और पांचवें नंबर पर भी शामिल है. साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में द्रविड़ और इरफान पठान ने सातवें विकेट के लिए 164 गेंदों में 1.17 के रन रेट से 32 रनों की साझेदारी की थी. वहीं, साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन टेस्ट में द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने तीसरे विकेट के लिए 157 गेंदों में 1.18 के रन रेट से 31 रन जोड़े थे. अब क्राइस्टचर्च में जुरेल और सुंदर की 0.79 रन रेट वाली पारी ने इन सभी पुरानी साझेदारियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. दिन की आखिरी गेंद पर टूटी साझेदारी दिन का खेल समाप्त होने ही वाला था और ऐसा लग रहा था कि ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर नाबाद पवेलियन लौटेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने दिन की आखिरी गेंद पर भारत को छठा झटका दे दिया. सुंदर उस समय 59 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे. अपनी 60वीं गेंद पर वह स्मिथ की बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ा बैठे और दूसरी स्लिप में खड़े कीवी कप्तान टॉम लैथम ने आसान कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया. तीसरे दिन फॉलोऑन बचाने की चुनौती दूसरे दिन स्टंप्स के समय ध्रुव जुरेल 45 गेंदों पर सात रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. अब मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की सारी उम्मीदें जुरेल और पुछल्ले बल्लेबाजों के कंधों पर टिकी होंगी. न्यूजीलैंड के पहली पारी के 356 रनों के जवाब में भारत अभी भी 240 रन पीछे है. ऐसे में तीसरे दिन के पहले सत्र में जुरेल को निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर न केवल विकेट बचाने होंगे, बल्कि तेजी से रन बटोरकर टीम इंडिया को फॉलोऑन के खतरे से भी बाहर निकालना होगा.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 19:40 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

