राष्ट्रवाणी: सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्दउच्चतम न्यायालय ने साफ किया हॉकी इंडिया चुनाव का रास्ता, ओडिशा उच्च न्यायालय के आदेश पलटेEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 20:47 ISTओडिशा उच्च न्यायालय के द्वारा लगाए गए रोक को हटाकर उच्चतम न्यायालय ने दो आदेश को रद्द कर दिया है. इन आदेशों के बाद अब पांच दिसंबर को होने वाले हॉकी इंडिया के चुनाव की उलझने खत्म हो गई है. ओडिसा उच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया में चल रहे आंतरिक कहल के कारण चुनाव पर रोक लगाई थी.हॉकी इंडियानई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को ओडिशा उच्च न्यायालय के दो आदेशों को रद्द करके पांच दिसंबर को होने वाले हॉकी इंडिया चुनावों के लिए रास्ता साफ कर दिया. न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन और अरुण पल्ली की पीठ ने हॉकी इंडिया के ओडिशा हॉकी संघ को जारी किए गए दो कारण बताओ नोटिस वापस ले लिए हैं जिनमें राज्य संघ को स्थायी सदस्य से बदलकर एसोसिएट सदस्य बनाने का प्रस्ताव किया गया था. पीठ ने कहा कि हॉकी ओडिशा की शिकायतों का निवारण उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए के सिकरी की अध्यक्षता वाली एक समिति करेगी. न्यायालय ने कहा कि वह उन खिलाड़ियों के भविष्य को खतरे में नहीं डाल सकते जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए हॉकी इंडिया के चुनाव पांच दिसंबर को कराने की अनुमति दी गई है. ओडिशा उच्च न्यायालय ने अंतरिम रोक हटाने से किया था इनकार हॉकी इंडिया के भीतर चल रहे आंतरिक कलह के बीच ओडिशा उच्च न्यायालय ने 18 नवंबर को देश में हॉकी की सर्वोच्च संस्था की चुनाव प्रक्रिया पर लगाई गई अंतरिम रोक को हटाने से इनकार कर दिया. अदालत का मानना था कि हॉकी इंडिया के नियम महासचिव को अध्यक्ष के आदेश के बिना कार्यकारी समिति की बैठकें बुलाने का अधिकार नहीं देते हैं. Advertisementअदालत ने छह नवंबर को पारित अंतरिम स्थगन आदेश को रद्द करने की मांग वाली अंतरिम याचिका को खारिज कर दिया था. हॉकी इंडिया ने पांच दिसंबर को चुनाव निर्धारित किए थे. इसके लिए अंतिम मतदाता सूची 15 नवंबर को जारी की जानी थी और नामांकन प्रक्रिया 22 से 24 नवंबर के बीच होनी थी.About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 20:33 ISTऔर पढ़ें
Trending
- दुनिया में कुछ भी हो, नहीं थमेगी हमारी रफ्तार, भारत के पास हर समस्या का हल करने वाला चिराग – राष्ट्रवाणी
- UP में 120, बिहार में 60; किस राज्य में बढ़ेंगी कितनी सीटें? देखिये पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- बनारस वाले जाम को बोलें टाटा-बाय, NH-31 से बाबतपुर एयरपोर्ट तक 6 लेन होगी सड़क, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: के मस्तूरी में पटवारी कार्यालय में ताश खेलने का वीडियो वायरल, किसानों से दुर्व्यवहार और भगाने का आरोप – राष्ट्रवाणी
- Alternate प्रधानमंत्री बनने को तैयार नेतन्याहू, आइजनकोट को थमा दी अपनी कुर्सी? सत्ता में रहने का निकाला नया जुगाड़ – राष्ट्रवाणी
- ‘रॉकस्टार’ के म्यूजिक से खुश नहीं थे प्रोड्यूसर, रोक दी थी एआर रहमान की फीस – राष्ट्रवाणी
- ‘पैसा कभी हमारा मकसद नहीं था’, ‘हनुमान अंश’ पर शोभिनव सत्या की दोटूक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….. – राष्ट्रवाणी

