राष्ट्रवाणी: 6 महीने में हो जाएगी 1 किलो, ट्राउट के बाद थाईलैंड की ये मछली बदल रही किस्मत Fish Farming : 6 महीने में हो जाएगी 1 किलो, ट्राउट के बाद थाईलैंड की ये मछली बदल रही किसानों की किस्मतReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 20:34 ISTFish farming tips : पंगास मछली पहाड़ के किसानों की किस्मत बदल रही है. तेजी से बढ़ने वाली पंगास 8 से 10 महीने में 1 से 1.5 किलो तक वजन की हो जाती है. यह मछली कम जगह, कम ऑक्सीजन और मैदानी क्षेत्रों में भी आसानी से पाली जा सकती है. देहरादून के मत्स्य प्रभारी विनोद कुमार यादव लोकल 18 से बताते हैं कि पंगास 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ही फीड करती है. यह सर्वभक्षी मछली है जिसका भोजन घोंघा, सीप, मछलियां या सडे़ गले पदार्थ होते हैं. दक्षिण के तटीय क्षेत्रों और बंगाल में इसका पालन बडे़ पैमाने पर हो रहा है. मार्च में इसकी स्टॉकिंग की जाती है और अक्टूबर-नवंबर में यह तैयार होकर बेची जाती है. यह मछली मूलतः थाइलैंड की मेकांग नदी में पाई जाती है. इसे पहले भारत के अहमदाबाद जैसे गर्म स्थान में लाया गया. देहरादून. पहाड़ में ट्राउट के बाद अब पंगास मछली किसानों की किस्मत बदल रही है. थाईलैंड मूल की यह मछली कम जगह, कम ऑक्सीजन और मैदानी क्षेत्रों में भी आसानी से पाली जा सकती है. इसके लिए हाई एल्टीट्यूड की जरूरत नहीं होती. तेजी से बढ़ने वाली पंगास 8 से 10 महीने में 1 से 1.5 किलो तक वजन की हो जाती है और मार्केट में इसकी भारी डिमांड है. कम लागत में ज्यादा मुनाफा होने से अब तराई और भाबर के किसान इसका बिजनेस बड़े स्तर पर अपना रहे हैं. देहरादून के मत्स्य प्रभारी विनोद कुमार यादव लोकल 18 से बताते हैं कि पंगास 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ही फीड करती है. पंगास का वैज्ञानिक नाम पंगेशिया सूची है और यह विदेशी मूल की मछली है. यह मछली मूलतः थाइलैंड की मेकांग नदी में पाई जाती है. इसे पहले भारत के अहमदाबाद जैसे गर्म स्थान में लाया गया. कैट फिश प्रजाति की इस मछली को थाई पंगास भी कहते हैं और यह स्थानीय तौर पर पियासी मछली के नाम से जानी जाती है. सिर्फ एक कांटा यह मछली 6 माह में एक किलोग्राम की हो जाती है और खारापन, पीएच के साथ ही घुलित आक्सीजन की कई मात्रा को सहन कर सकती है. यह सर्वभक्षी मछली है जिसका भोजन घोंघा, सीप, मछलियां या सडे़ गले पदार्थ होते हैं. दक्षिण के तटीय क्षेत्रों और बंगाल में इसका पालन बडे़ पैमाने पर हो रहा है. उत्पादन की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण मछली है. एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में 25 टन से ज्यादा उत्पादन देने की क्षमता रखती है. एक कांटा की होने के कारण मछली के शौकीनों के बीच-बीच की डिमांड काफी है. दिसंबर में दिक्कत थाईलैंड मूल की यह मछली अब उत्तराखंड के मैदानी, भाबर और तराई वाले इलाकों में भी मत्स्य पालन में रोजगार के साधन जुटा रही है. विनोद कुमार बताते हैं कि देशभर के गर्म प्रदेशों में इसकी साल में दो बार क्रॉप ली जाती है. हम भी पिछले 5-6 सालों से इस पर काम कर रहे हैं. जहां 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान होता है, इसका पालन नहीं किया जाता है. प्रदेश के मैदानी जिले जैसे उधम सिंह नगर हरिद्वार और देहरादून के कुछ मैदानी इलाके हैं, जहां लोग पंगास का पालन कर रहे हैं. उत्तराखंड में दिसंबर के बाद तापमान बहुत कम हो जाता है और यह इतने कम तापमान में फीडिंग नहीं कर पाती है इसीलिए हम सिर्फ एक ही क्रॉप इसकी ले पाते हैं. मार्च में इसकी स्टॉकिंग की जाती है और अक्टूबर-नवंबर में यह तैयार होकर बेची जाती है. 7 प्रजातियों पर हो रहा काम विनोद कुमार के मुताबिक, अब हम इसमें एक और प्रजाति जोड़ रहे हैं. पहले हम सिर्फ 6 प्रजातियों पर ही काम करते थे. अगर हम एक किलोग्राम पंगास का उत्पादन करते हैं तो उसका दाम 100 से 120 रुपये के आसपास मिलता है. इस पर खर्च 70-80 रुपये आता है. ऐसे में मछली पालन करने वालों को 30 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम बचत होती है.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…Location :Dehradun,Uttarakhand First Published :November 28, 2026, 20:34 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी
- 6 महीने में हो जाएगी 1 किलो, ट्राउट के बाद थाईलैंड की ये मछली बदल रही किसानों की किस्मत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

