राष्ट्रवाणी: जब नहीं था थ्रेसर, तब कैसे करते थे धान की मड़ाई? किसान कालीराम ने बताई ट्रिकPaddy Farming : जब नहीं था थ्रेसर, तब कैसे करते थे धान की मड़ाई? सुल्तानपुर के किसान कालीराम ने बताई ट्रिकReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:18 ISTSultanpur ki local news : धान की मड़ाई के लिए अब थ्रेसर का इस्तेमाल किया जाता है. इसने किसानों की मेहनत काफी कम कर दी है. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब गांवों में न तो थ्रेसर हुआ करते थे और न ही धान निकालने के आधुनिक यंत्र. तब ये काम कैसे होता था. लोकल 18 ने इस बारे में सुल्तानपुर के बुजुर्ग किसान कालीराम यादव से बात की. वे बताते हैं कि तब किसान खेतों से धान की फसल काटकर उसकी छोटी-छोटी गठरियां बना लेते थे. इसके बाद इन गठरियों को लकड़ी के मोटे पटरे पर बार-बार पीटा जाता था. इसी प्रक्रिया को बार-बार दोहराकर पूरी फसल से धान निकाला जाता था. कालीराम यादव बताते हैं कि उस समय धान की मड़ाई केवल पुरुषों तक सीमित नहीं थी. कई जगह बैलों की मदद से भी धान की मड़ाई की जाती थी. खेत या खलिहान में परिवार के लोग मिलकर घंटों मेहनत करते थे. सुल्तानपुर. खेती में मशीनों ने किसानों की मेहनत काफी कम कर दी है. धान की मड़ाई के लिए भी अब थ्रेसर और दूसरे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है. इनकी मदद से कुछ ही समय में धान को फसल से अलग कर लिया जाता है. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब गांवों में न तो थ्रेसर हुआ करते थे और न ही धान निकालने के आधुनिक यंत्र. तब किसान पारंपरिक तरीकों से दिनभर मेहनत करके धान की मड़ाई करते थे. उस दौर में खेती केवल एक व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी हुआ करती थी. सुल्तानपुर के बुजुर्ग किसान कालीराम यादव लोकल 18 से बताते हैं कि पहले के समय में धान की फसल से दाने अलग करने के लिए किसी आधुनिक मशीन की सुविधा नहीं थी. ऐसे में किसान खेतों से धान की फसल काटकर उसकी छोटी-छोटी गठरियां बना लेते थे. इसके बाद इन गठरियों को लकड़ी के मोटे पटरे पर बार-बार पीटा जाता था. जब धान की बालियां लकड़ी के पटरे से टकराती थीं, तो उनमें लगे दाने टूटकर अलग हो जाते थे. इसी प्रक्रिया को बार-बार दोहराकर पूरी फसल से धान निकाला जाता था. यह काम काफी मेहनत और धैर्य वाला होता था. बच्चों से बुजुर्गों तक बंटे थे काम कालीराम यादव बताते हैं कि उस समय धान की मड़ाई केवल पुरुषों तक सीमित नहीं थी. परिवार के सभी सदस्य इसमें अपना योगदान देते थे. महिलाएं धान की गठरियां तैयार करने और दाने समेटने में मदद करती थीं, जबकि बच्चे भी छोटे-मोटे कामों में हाथ बंटाते थे. बुजुर्गों के अनुभव से काम आसान होता था. कई जगह बैलों की मदद से भी धान की मड़ाई की जाती थी. खेत या खलिहान में परिवार के लोग मिलकर घंटों मेहनत करते थे. इस दौरान आपसी बातचीत, हंसी-मजाक और सामूहिक श्रम ग्रामीण जीवन की खूबसूरत तस्वीर पेश करते थे. पूरी तरह खत्म नहीं हुआ ये काम कालीराम यादव कहते हैं कि समय बदला और खेती के तौर-तरीकों में भी बड़ा बदलाव आया. अब धान की कटाई से लेकर मड़ाई तक के लिए आधुनिक मशीनें हैं. इससे किसानों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं. हालांकि, आधुनिकता के इस दौर में भी सुल्तानपुर के कुछ ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक तरीके से धान निकालने की परंपरा पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. आज भी कुछ परिवार मिलकर लकड़ी के पटरे पर धान की बालियां पीटकर दाने अलग करते हैं. कालीराम यादव बताते हैं कि भले ही अब मशीनों का दौर आ गया है, लेकिन पुराने समय में अपनाए जाने वाले ये तरीके आज भी उनकी यादों में ताजा हैं. यह परंपरा ग्रामीण जीवन की मेहनत, आपसी सहयोग और पुरानी कृषि संस्कृति की याद दिलाती है. About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…Location :Sultanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 19:18 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

