राष्ट्रवाणी: गोल्ड या डायमंड, निवेश के लिए कौन बेहतर? समझें रीसेल वैल्यू का गणित Tips: सोने से बेहतर रीसेल वैल्यू दे सकता है हीरा? निवेश से पहले जानें खरीदारी का सही तरीका, होंगे मालामालReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:36 ISTDiamond Investment Tips: पश्चिम चम्पारण में जानिये डायमंड में निवेश करने का सही तरीका. विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय के लिए नेचुरल, रंगहीन और फ्लोलेस क्वालिटी के हीरे में निवेश करने पर शानदार मुनाफा मिल सकता है. Diamond Investment Tips: यदि आप डायमंड या उससे निर्मित गहनों की खरीदारी इन्वेस्टमेंट के इरादे से करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको इसका सही तरीका और इनवेस्ट करने के पीरियड पर कुछ खास जानकारी साझा कर रहे हैं. गोल्ड की तुलना में भले ही डायमंड की रिसेल वैल्यू कम होती है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि लॉन्ग टर्म में डायमंड की सबसे उम्दा क्वालिटी या उससे निर्मित गहनों में की गई इन्वेस्टमेंट इन्वेस्टर्स को बेहद शानदार मुनाफा प्रदान कर सकती है. हीरे की शुद्धता की पहचान के आधार करीब दो दशक से सर्राफा व्यवसाई के रूप में कार्य कर रहे बेतिया स्थित नंदनी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर बताते हैं कि जिस प्रकार गोल्ड में 9,14,18, 22 और 24 कैरेट से उसकी शुद्धता की पहचान की जाती है. ठीक उसी प्रकार डायमंड को उसके कट, कलर, क्लैरिटी और उत्पत्ति के आधार पर परखा जाता है. कट: यह तय करता है कि हीरा रोशनी को कितनी अच्छी तरह परावर्तित करता है. कितना चमकता है. इसकी मुख्य ग्रेडिंग सर्वश्रेष्ठ से लेकर बहुत अच्छी, अच्छी, फेयर और पूअर तक होती है. कलर: हीरा जितना ज्यादा रंगहीन (पारदर्शी) होता है, उतना ही कीमती माना जाता है. इसकी ग्रेडिंग अंग्रेजी के अक्षर D से शुरू होकर Z तक जाती है. ‘D, E, F’ पूरी तरह रंगहीन और सबसे प्रीमियम कैटेगरी होती है. ‘G, H, I, J’ लगभग रंगहीन और सामान्य आंखों से सफेद दिखते हैं. इसी प्रकार K से Z हल्का पीला या भूरा रंग लिए होते हैं. Advertisementक्लैरिटी: इसका मतलब है कि हीरे के अंदर या बाहर कितने प्राकृतिक दाग-धब्बे हैं.इसे मुख्य रूप से चार भागों में बांटा गया है.इनमें सबसे उत्तम क्लैरिटी को फ्लोलेस कहा जाता है.इसके बाद आता है इंटरनली फ्लोलेस, फिर VS1 और VS2 जैसी कैटेगरी आती है. इनवेस्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को बेहतर रिटर्न के लिए हीरे की सबसे उम्दा क्वालिटी में इनवेस्ट करना चाहिए. यानr हीरा नेचुरल हो, रंगहीन हो और फ्लोलेस क्लैरिटी का हो. इससे रिसेल वैल्यू अच्छी मिलती है. इतना ही नहीं, गोल्ड की तरह हीरे की कीमत हर दिन फ्लैचुएट नहीं होती है. इसमें फ्लेक्चुएशन लंबे समय पर ही आता है. इसलिए इनवेस्टर्स को चाहिए कि वो इसमें लंबे समय के लिए इनवेस्ट करें.About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bettiah,Pashchim Champaran,BiharFirst Published :November 28, 2026, 17:36 ISTऔर पढ़ें
Trending
- टैलेंट का ऐसा इस्तेमाल क्यों? अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स – राष्ट्रवाणी
- 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- पिता बना हत्यारा, 5 साल के मासूम का गला रेता, सोचने पर मजबूर कर देगी दरभंगा की ये घटना – राष्ट्रवाणी
- निशाने पर था वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन, डेड ड्रॉप से आने थे हथियार, आतंकी अरेस्ट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजारा—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- शादी की जिद, साथ मरने का बहाना और मौत का खेल… प्रेमी के धोखे ने उजाड़ दिया परिवार – राष्ट्रवाणी
- सही फैसले लेते तो नंबर 4 और कप्तानी के हकदार होते ऋषभ पंत – राष्ट्रवाणी
- ‘सेना के शौर्य पर बनी फिल्मों को मिले सम्मान’, सलमान की ‘मातृभूमि’ के मुरीद हुए विवेक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

