राष्ट्रवाणी: आंवले का अचार और मुरब्बा तो बहुत खाया होगा, इस बार बनाएं आंवला-धनिया की चटनीआंवले का अचार और मुरब्बा तो बहुत खाया होगा, इस बार ट्राई करें आंवला-धनिया की चटनी, चटकारे मार-मार के खाएंगे आपWritten by:Last Updated:November 28, 2026, 17:02 ISTAmla Dhya Chutney: आंवला-धनिया की चटनी स्वाद और ताजगी का अच्छा मेल है. इसे आंवला, हरा धनिया, हरी मिर्च और कुछ मसालों से आसानी से बनाया जा सकता है. पराठे, पकौड़े और रोज के खाने के साथ इसे परोस सकते हैं. ख़बरें फटाफटआंवला-धनिया की चटनी बनाने की आसान रेसिपी (Image-एआई generated)Amla Dhya Chutney: सर्दियों में आंवला बाजार में आसानी से मिल जाता है. इसका खट्टा स्वाद खाने का जायका बढ़ा देता है. अगर आप रोज की हरी धनिया की चटनी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आंवला-धनिया की चटनी अच्छा विकल्प हो सकती है. इसमें आंवले का खट्टापन, हरी मिर्च का तीखापन और धनिया की ताजगी मिलकर एक अलग स्वाद देते हैं. इसे पराठे, पकौड़े, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ खाया जा सकता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. कुछ मिनटों में तैयार होने वाली यह चटनी खाने की थाली में नया स्वाद जोड़ सकती है. आंवला-धनिया की चटनी बनाने के लिए सामग्री आंवला – 3 से 4 ताजा हरा धनिया – 1 कप हरी मिर्च – 2 अदरक – 1 इंच का टुकड़ा लहसुन – 2 से 3 कलियां (वैकल्पिक) भुना जीरा – आधा छोटा चम्मच काला नमक – आधा छोटा चम्मच सामान्य नमक – स्वादानुसार नींबू का रस – आधा छोटा चम्मच (जरूरत के अनुसार) पानी – जरूरत के अनुसार आंवला-धनिया की चटनी बनाने का तरीका सबसे पहले आंवलों को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर बीज निकाल दें. अगर आंवले ज्यादा खट्टे लगते हैं, तो इन्हें 3-4 मिनट हल्का उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, कच्चे आंवले से चटनी बनाने पर इसका स्वाद ज्यादा ताजा और खट्टा रहता है. Advertisementअब हरे धनिये को साफ पानी से धोकर मोटा-मोटा काट लें. मिक्सर जार में आंवले के टुकड़े, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें. इसमें भुना जीरा, काला नमक और सामान्य नमक भी मिला दें. सभी चीजों को बिना ज्यादा पानी डाले पीस लें. अगर मिश्रण ठीक से नहीं पिस रहा है, तो थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाएं. ध्यान रखें कि चटनी बहुत पतली न हो. इसका टेक्सचर थोड़ा गाढ़ा और दरदरा रहने पर स्वाद अच्छा लगता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें , आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. अब चटनी को एक कटोरी में निकाल लें. जरूरत लगे तो इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं. चखकर नमक और तीखापन अपने स्वाद के अनुसार एडजस्ट कर लें. आपकी आंवला-धनिया की चटनी तैयार है. चटनी का स्वाद और रंग बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स चटनी बनाते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखने से इसका स्वाद बेहतर हो सकता है. हमेशा ताजा और हरा धनिया इस्तेमाल करें. धनिये को धोने के बाद उसका अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निकाल दें, वरना चटनी ज्यादा पतली हो सकती है. आंवले के बीज निकालना न भूलें. अगर आपको ज्यादा तीखी चटनी पसंद नहीं है, तो हरी मिर्च की मात्रा कम रख सकते हैं. चटनी का रंग और ताजगी बनाए रखने के लिए इसे एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें और साफ, सूखे चम्मच से निकालें. ताजी चटनी खाना बेहतर है.About the Authorकीर्ति राजपूत हिंदी डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 13 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह साल 2021 से News18 हिंदी की धर्म टीम के साथ जुड़ी हैं, जहां…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 28, 2026, 17:02 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

